Breaking News

अभाविप के स्थापना दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन रंगोली कार्यक्रम

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

अररिया: अभाविप के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों के अंतिम दिन बुधवार को फारबिसगंज नगर इकाई की ओर से प्लस टू भगवती देवी गोयल विद्यालय परिसर में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम नगर मंत्री आयुष भगत के नेतृत्व में किया गया।

SHAILFORD
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, शिक्षा एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

RC Jewellers
विज्ञापन

मौके पर जिला संयोजक शिवम साह ने कहा कि रंगोली केवल कला का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उत्तर बिहार प्रांत एसएफडी सह संयोजक आकाश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले 78 वर्षों से छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास करना है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शैलेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने का दिन है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभाविप नगर कार्यालय मंत्री अभिनव सुदर्शन, नगर कार्यकारणी आदित्य कुमार, प्रधानाचार्य डॉ.प्रशान्त कुमार , दिलीप कुमार, मिथिलेश कुमार विश्वास, ममता कुमारी,पूनम मंडल, कंचन कुमारी, धीरेन्द्र ठाकुर एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें