Breaking News

विहिप नेता ने की चढ़ावा चोरी पर नेताओं के दावों की जांच की मांग, कहा-निराधार आरोप लगाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 05 जुलाई (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने श्रीराम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में सपा नेता रामगोपाल यादव, आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल एवं संजय सिंह और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य नेताओं की ओर से किए जा रहे दावों की जांच कराए जाने की मांग की है।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

उनका कहना है कि इन नेताओं को जांच एजेंसियों के समक्ष दावों से जुड़े तथ्य रखने चाहिए और ऐसा नहीं कर पाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “किसी को भी निराधार आरोप लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। ऐसे आरोप जिनसे घृणा, दुर्भावना और शत्रुता की भावना बढ़े। दुर्भभावना बढ़ाने वाली प्रवृत्ति रखने वालों को बिना किसी सजा के नहीं छोड़ जाना चाहिए।”

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के नेता ने अयोध्या के डीएसपी आशुतोष तिवारी को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने राम जन्मभूमि में चढ़ावा चोरी से जुड़ी घटना में दर्ज प्राथमिकी का उल्लेख किया है। उनका कहना है कि सार्वजनिक बयानों कुछ नेता चढ़ावा चोरी के बारे में दावे कर रहे हैं। यह दावे 20 हजार करोड़ रुपये तक गबन किए जाने के किए जा रहे हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आलोक कुमार का कहना है कि इन व्यक्तियों के बयानों से प्रतीत होता है कि वह मामले के तथ्यों और परिस्थितियों से भली भांति परिचित हैं। ऐसे में एक निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए यह आवश्यक होगा की इन व्यक्तियों को कानून के प्रावधानों के तहत अपने बयान रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया जाए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर उक्त व्यक्ति अपने दावों से जुड़े तथ्य पेश करते हैं तो उसे जांच में मदद मिलेगी लेकिन अगर वह बिना किसी तथ्यों के सार्वजनिक तौर पर आरोप लगा रहे हैं तो इससे जांच प्रभावित हो सकती है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए किसी को भी कुछ भी आरोप लगाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें