नई दिल्ली, 04 जुलाई (हि.स.)। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से आरंभ होगा जो 13 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्यमंत्री किरण रेिजिजू ने शनिवार को एक्स पर इसकी जानकारी दी। संसदीय कार्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों को मानसून सत्र 2026 के लिए बुलाने की स्वीकृति दे दी है। यह सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे। केंद्र ने टेलीग्राम को पायरेसी के खिलाफ खुद से कार्रवाई करने को कहा, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट उल्लेखनीय है कि पिछले बजट सत्र के बाद से संसद के दोनों सदनों में संख्या बल से जुड़े समीकरण काफी बदल गए हैं। सत्ता पक्ष मजबूत हुआ है और विपक्ष की संख्या घटी है। इसके अलावा राज्यों में हुए चुनावों का भी असर दिखाई दे सकता है। ऐसे में सरकार महत्वपूर्ण विशेषकर संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने का प्रयास करेगी। प्रधानमंत्री ने देश का पहला ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित किया राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़े लोगों को बचाया जा रहा, सरकार जवाब दे : कांग्रेस
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 04 जुलाई (हि.स.)। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से आरंभ होगा जो 13 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्यमंत्री किरण रेिजिजू ने शनिवार को एक्स पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
संसदीय कार्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों को मानसून सत्र 2026 के लिए बुलाने की स्वीकृति दे दी है। यह सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले बजट सत्र के बाद से संसद के दोनों सदनों में संख्या बल से जुड़े समीकरण काफी बदल गए हैं। सत्ता पक्ष मजबूत हुआ है और विपक्ष की संख्या घटी है। इसके अलावा राज्यों में हुए चुनावों का भी असर दिखाई दे सकता है। ऐसे में सरकार महत्वपूर्ण विशेषकर संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने का प्रयास करेगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।