Breaking News

आकाशीय बिजली का कहर: होमगार्ड की मौत, छह झुलसे, बैल भी मरा

2 Min Read

मीरजापुर: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में हलिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गए। वहीं एक बैल की भी मौत हो गई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मगरदा गांव निवासी 57 वर्षीय रामदुलारे अपनी पत्नी मानमती के साथ घर के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान पास में आकाशीय बिजली गिरने से रामदुलारे की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी मानमती, पड़ोस की पुष्पा (18) और प्रमिला (16) झुलस गईं। इसी तरह सोनगढ़ा गांव में अमित कुमार (22), मटिहरा गांव में प्रीति यादव (15) तथा राजपुर गांव में प्रेमा (65) भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गईं। राजपुर में रामनरायन कोल का एक बैल भी पेड़ के नीचे बंधा था, जिसकी बिजली गिरने से मौत हो गई।

सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों की हालत सामान्य है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामदुलारे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

DOON
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें