Chhapra: छपरा-दिल्ली नई रेल सेवा के शुभारंभ के अवसर पर छपरा पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने रेलमंत्री से सारण जिले एवं छपरा विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मांगों की ओर रेलमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक ने छपरा-पटना/पाटलिपुत्र के बीच एक जोड़ी नियमित कार्यालय समय (ऑफिस आवर) ट्रेन का परिचालन कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह मांग मैंने बिहार विधानसभा में गैर-सरकारी संकल्प के माध्यम से उठाया था, जिस पर सदन द्वारा आश्वस्त किया गया था कि बिहार विधानसभा की ओर से प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। छपरा प्रमंडलीय मुख्यालय है तथा छपरा, सिवान एवं गोपालगंज जिलों के लाखों विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यवसायी एवं आम नागरिक प्रतिदिन पटना आवागमन करते हैं। ऐसी स्थिति में कार्यालय समय के अनुरूप एक जोड़ी ट्रेन का परिचालन अत्यंत आवश्यक एवं जनहितकारी होगा। इसके साथ ही उन्होंने बाबा हरिहरनाथ धाम, सोनपुर से जुड़े श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सोनपुर-छपरा होते हुए हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की भी मांग की। छपरा की रेल समस्याओं को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा पत्र, कई अहम मांगें उठाईं विधायक ने छपरा-बेंगलुरु रेल सेवा को पुनः प्रारंभ किया जाए, जिससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों एवं व्यवसायियों को सुविधा मिल सके। वहीं छपरा जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर उसका समुचित विकास कराने तथा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आधुनिक दो-तल्ला अत्याधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण कराने का आग्रह किया। विधायक ने छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर एवं अन्य यात्री ट्रेनों का नियमित ठहराव प्रारंभ कराने, जिससे हजारों स्थानीय यात्रियों, छात्रों, महिलाओं एवं दैनिक यात्रियों को राहत मिल सके, की मांग की। रेल मंत्री ने छपरा-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बिहार में बुलेट ट्रेन लाने की घोषणा वहीं छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन का विस्तार कर उसे टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करते हुए महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने का आग्रह किया विधायक ने श्यामचक क्षेत्र में ROB Extension निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने तथा निर्माण पूर्ण होने तक समपार बंद करने की कार्रवाई स्थगित रखने का आग्रह किया। सारण अकादमी विद्यालय, जगदम महाविद्यालय एवं गरखा ढाला के समीप रेलवे फाटकों पर अंडरपास अथवा फ्लाईओवर का निर्माण कराने की मांग की। रेल मंत्री ने छपरा से दिल्ली आनंद विहार स्टेशन एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना इसके साथ ही विधायक ने ब्रह्मपुर रेलवे ढाला संख्या-53 पर सिग्नल व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने की मांग की। ताकि ट्रेन रुकने के दौरान होने वाली गंभीर जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि जनता की इन जनहितकारी एवं बहुप्रतीक्षित मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए रेलमंत्री आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: छपरा-दिल्ली नई रेल सेवा के शुभारंभ के अवसर पर छपरा पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने रेलमंत्री से सारण जिले एवं छपरा विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मांगों की ओर रेलमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।
विज्ञापन
विधायक ने छपरा-पटना/पाटलिपुत्र के बीच एक जोड़ी नियमित कार्यालय समय (ऑफिस आवर) ट्रेन का परिचालन कराने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह मांग मैंने बिहार विधानसभा में गैर-सरकारी संकल्प के माध्यम से उठाया था, जिस पर सदन द्वारा आश्वस्त किया गया था कि बिहार विधानसभा की ओर से प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। छपरा प्रमंडलीय मुख्यालय है तथा छपरा, सिवान एवं गोपालगंज जिलों के लाखों विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यवसायी एवं आम नागरिक प्रतिदिन पटना आवागमन करते हैं। ऐसी स्थिति में कार्यालय समय के अनुरूप एक जोड़ी ट्रेन का परिचालन अत्यंत आवश्यक एवं जनहितकारी होगा।
इसके साथ ही उन्होंने बाबा हरिहरनाथ धाम, सोनपुर से जुड़े श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सोनपुर-छपरा होते हुए हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की भी मांग की।
विधायक ने छपरा-बेंगलुरु रेल सेवा को पुनः प्रारंभ किया जाए, जिससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों एवं व्यवसायियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
वहीं छपरा जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर उसका समुचित विकास कराने तथा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आधुनिक दो-तल्ला अत्याधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विधायक ने छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर एवं अन्य यात्री ट्रेनों का नियमित ठहराव प्रारंभ कराने, जिससे हजारों स्थानीय यात्रियों, छात्रों, महिलाओं एवं दैनिक यात्रियों को राहत मिल सके, की मांग की।
वहीं छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन का विस्तार कर उसे टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करते हुए महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने का आग्रह किया
विधायक ने श्यामचक क्षेत्र में ROB Extension निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने तथा निर्माण पूर्ण होने तक समपार बंद करने की कार्रवाई स्थगित रखने का आग्रह किया।
सारण अकादमी विद्यालय, जगदम महाविद्यालय एवं गरखा ढाला के समीप रेलवे फाटकों पर अंडरपास अथवा फ्लाईओवर का निर्माण कराने की मांग की।
इसके साथ ही विधायक ने ब्रह्मपुर रेलवे ढाला संख्या-53 पर सिग्नल व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने की मांग की। ताकि ट्रेन रुकने के दौरान होने वाली गंभीर जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि जनता की इन जनहितकारी एवं बहुप्रतीक्षित मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए रेलमंत्री आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ