Chhapra: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आगामी सात जून को जिले में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों के बीच साइकिल चलाने की संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। इसके माध्यम से समाज में स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता फैलाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को सक्रिय रूप से प्रेरित करना है। राष्ट्रमंडल खेल: भारोत्तोलक ऋषिकांता ने दिलाया भारत को दूसरा पदक इस अभियान को लेकर जिला खेल पदाधिकारी ने जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संस्थाओं, साइकिलिंग क्लबों तथा प्रबुद्ध नागरिकों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। राष्ट्रमंडल खेल 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगाई सोने की हैट्रिक जिला प्रशासन का मानना है कि यह दूरदर्शी पहल स्वास्थ्य संवर्धन, प्रदूषण नियंत्रण एवं सतत परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम के जरिए फिटनेस और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। टी20 में नंबर-1 बनी टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप, तीसरा मुकाबला 35 रन से जीता इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के आधिकारिक पोर्टल फिट इंडिया जीओवी डाॅट इन वर्ल्ड साइकिल डे पर जाकर अपना डिजिटल निबंधन कराया जा सकता है। जिला प्रशासन ने सभी सरकारी कर्मियों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें और स्वस्थ एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी बहुमूल्य सहभागिता दर्ज कराएं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आगामी सात जून को जिले में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों के बीच साइकिल चलाने की संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। इसके माध्यम से समाज में स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता फैलाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को सक्रिय रूप से प्रेरित करना है।
इस अभियान को लेकर जिला खेल पदाधिकारी ने जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संस्थाओं, साइकिलिंग क्लबों तथा प्रबुद्ध नागरिकों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
जिला प्रशासन का मानना है कि यह दूरदर्शी पहल स्वास्थ्य संवर्धन, प्रदूषण नियंत्रण एवं सतत परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम के जरिए फिटनेस और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के आधिकारिक पोर्टल फिट इंडिया जीओवी डाॅट इन वर्ल्ड साइकिल डे पर जाकर अपना डिजिटल निबंधन कराया जा सकता है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सभी सरकारी कर्मियों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें और स्वस्थ एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी बहुमूल्य सहभागिता दर्ज कराएं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ