Breaking News

NEET परिक्षार्थियों के लिए बिहार सरकार की अच्छी पहल, सभी सरकारी बसों में मिलेगी निःशुल्क सुविधा

2 Min Read

पटना, 23 मई (हि.स,)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की सभी सरकारी बसों में आवागमन पूरी तरह से निःशुल्क रखने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिय फेसबुक पर लिखा कि नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा।

1 / 4
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें।

विज्ञापन

इस आदेश के तहत परीक्षा के दिन छात्रों को अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) दिखाने पर बसों में टिकट नहीं लेना होगा। सरकार के इस कदम से न केवल छात्रों को समय पर केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी, बल्कि उनके अभिभावकों को भी आर्थिक राहत मिलेगी। सम्राट सरकार की इस पहल का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को बिना किसी आर्थिक और मानसिक तनाव के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद करना है।

विज्ञापन

बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने जिला प्रशासनों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराएं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें