Breaking News

BSEB द्वारा आयोजित चतुर्थ सक्षमता परीक्षा में 4932 शिक्षक सफल

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना, 20 दिसंबर (हि.स.)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार को नियोजित शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा (सीटीटी) 2025 के चौथे चरण का परीक्षाफल जारी कर दिया। यह परीक्षा कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 और 11 से 12 में कार्यरत नियोजित शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि 24 सितंबर से 27 सितंबर 2025, 12 अक्टूबर 2025 और 22 अक्टूबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में कुल 14,936 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 4,932 शिक्षक सफल घोषित किए गए हैं। इस प्रकार कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 33.02 रहा।

SHARDA
विज्ञापन

30.47 प्रतिशत हुए सफल

आनंद किशोर ने कहा कि वर्गवार आंकड़ों की बात करें तो कक्षा 1–5 में 13,726 शिक्षक शामिल हुए, जिनमें से 4,182 शिक्षक (30.47 प्रतिशत) सफल हुए। कक्षा 6–8 में 387 शिक्षक परीक्षा में बैठे, जिनमें 266 शिक्षक (68.73 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए। कक्षा 9–10 में 592 शिक्षक शामिल हुए, जिनमें 354 शिक्षक (59.80 प्रतिशत) सफल रहे। वहीं कक्षा 11–12 में 231 शिक्षकों ने परीक्षा दी, जिनमें से 130 शिक्षक (56.28 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

14,936 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल

इस परीक्षा में कुल 8,501 महिला शिक्षक और 6,435 पुरुष शिक्षक शामिल हुए थे। सफल घोषित शिक्षकों में 2,725 महिला शिक्षक और 2,207 पुरुष शिक्षक शामिल हैं।

सक्षमता परीक्षा (सीटीटी) 2025 (चतुर्थ) का आयोजन पटना स्थित बापू परीक्षा परिसर के ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर किया गया था। प्रत्येक पाली की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित थी। परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें भाषा से 30, सामान्य अध्ययन से 40 और संबंधित विषय से 80 प्रश्न शामिल थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया है कि जारी किया गया परीक्षाफल पूरी तरह से औपबंधिक (प्रोविजनल) है। परीक्षाफल जारी होने के बाद सभी सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शिक्षा विभाग द्वारा कराई जाएगी। काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत सूचना शिक्षा विभाग अलग से जारी करेगा।

परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देखें

उल्लेखनीय है कि परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://sakshamtabihar.com पर उपलब्ध है, जहां शिक्षक अभ्यर्थी अपने लॉग-इन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

—————

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें