पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘राहु केतु’ सिनेमाघरों में 16 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर दर्शकों को ‘फुकरे’ के सनी-चूचा जैसी मजेदार जोड़ी का अंदाज देखने को मिलेगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘यारी यही है’ रिलीज कर दिया है। दोस्ती की खूबसूरत झलक दिखाता है ‘यारी यही है’ जी स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ गाना ‘यारी यही है’ शुरू से ही दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस दोस्ती से भरे ट्रैक को अरमान मलिक ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत अभिजीत वघानी ने तैयार किया है। गाने में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा का गहरा भाईचारा देखने को मिलता है, जो सीधे दिल को छू जाता है। इससे पहले फिल्म का पार्टी एंथम ‘मदिरा’ रिलीज किया गया था, जिसे भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। आज का पंचांग | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष त्रयोदशी दो दोस्तों की अनोखी कहानी फिल्म ‘राहु केतु’ की कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें गांव वाले मनहूस मानते हैं। माना जाता है कि वे जहां भी जाते हैं या जिस घर में कदम रखते हैं, वहां परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसी दिलचस्प और मजेदार कॉन्सेप्ट के साथ फिल्म दर्शकों को हंसी का पूरा डोज देने वाली है। इस फिल्म में शालिनी पांडे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जिन्हें हाल ही में फिल्म ‘महाराजा’ में देखा गया था। ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज, फिर कॉमेडी का धमाल मचाएगी अजय देवगन की पलटन Facebook और Instagram हुआ डाउन, परेशान रहे यूजर्स
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘राहु केतु’ सिनेमाघरों में 16 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर दर्शकों को ‘फुकरे’ के सनी-चूचा जैसी मजेदार जोड़ी का अंदाज देखने को मिलेगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘यारी यही है’ रिलीज कर दिया है।
जी स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ गाना ‘यारी यही है’ शुरू से ही दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस दोस्ती से भरे ट्रैक को अरमान मलिक ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत अभिजीत वघानी ने तैयार किया है। गाने में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा का गहरा भाईचारा देखने को मिलता है, जो सीधे दिल को छू जाता है। इससे पहले फिल्म का पार्टी एंथम ‘मदिरा’ रिलीज किया गया था, जिसे भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
फिल्म ‘राहु केतु’ की कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें गांव वाले मनहूस मानते हैं। माना जाता है कि वे जहां भी जाते हैं या जिस घर में कदम रखते हैं, वहां परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसी दिलचस्प और मजेदार कॉन्सेप्ट के साथ फिल्म दर्शकों को हंसी का पूरा डोज देने वाली है। इस फिल्म में शालिनी पांडे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जिन्हें हाल ही में फिल्म ‘महाराजा’ में देखा गया था।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ