Chhapra: केशरी मठिया युवा क्विज मंच, सारण ने पांचवां स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया। ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने वाले शिक्षक ही समाज और राष्ट्र के सच्चे निर्माता होते हैं। उक्त बातें शिक्षक नेता एवं शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने रविवार को एकमा प्रखंड के केशरी मठिया गांव में आयोजित युवा क्विज मंच, सारण के पांचवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शहरों की अपेक्षा गांवों में संसाधनों की कमी अवश्य है, लेकिन प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करने की। ऐसे प्रयासों से ग्रामीण छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. राहुल राज ने मंच के माध्यम से पुलिस बहाली में चयनित प्रतिभाशाली अभ्यर्थियो नेहा कुमारी, विश्वजीत राय, दीप्ति कुमारी एवं रौशनी कुमारी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही, मंच द्वारा संचालित व्हाट्सएप ग्रुप क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कार्यक्रम में क्विज संचालक एवं शिक्षक प्रो. यदुवीर भारती, संजय गिरि, धर्मेन्द्र गिरि, विजेन्द्र ओझा, विजय कुमार शर्मा, अजातशत्रु राम, ई. ओमप्रकाश यादव, बबन गिरि एवं बसंत कुमार ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विजेताओं को सम्मानित किया। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान समारोह के दौरान शिक्षक एवं लोकगायक रामेश्वर गोप ने प्रसिद्ध कवि रघुवीर नारायण सिंह की कालजयी रचना ‘बटोहिया’ की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपदेश गिरि ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक धर्मेन्द्र गिरि एवं कंप्यूटर शिक्षक प्रिंस गिरि ने संयुक्त रूप से किया। अंत में संजय गिरि रामानुज ने सभी दर्शकों व अतिथियों हेतु धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। अंडर-18 एशिया कप : जापान को 4-1 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनी चैंपियन
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: केशरी मठिया युवा क्विज मंच, सारण ने पांचवां स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया। ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने वाले शिक्षक ही समाज और राष्ट्र के सच्चे निर्माता होते हैं। उक्त बातें शिक्षक नेता एवं शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने रविवार को एकमा प्रखंड के केशरी मठिया गांव में आयोजित युवा क्विज मंच, सारण के पांचवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
1 / 3
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहरों की अपेक्षा गांवों में संसाधनों की कमी अवश्य है, लेकिन प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करने की। ऐसे प्रयासों से ग्रामीण छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. राहुल राज ने मंच के माध्यम से पुलिस बहाली में चयनित प्रतिभाशाली अभ्यर्थियो नेहा कुमारी, विश्वजीत राय, दीप्ति कुमारी एवं रौशनी कुमारी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही, मंच द्वारा संचालित व्हाट्सएप ग्रुप क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में क्विज संचालक एवं शिक्षक प्रो. यदुवीर भारती, संजय गिरि, धर्मेन्द्र गिरि, विजेन्द्र ओझा, विजय कुमार शर्मा, अजातशत्रु राम, ई. ओमप्रकाश यादव, बबन गिरि एवं बसंत कुमार ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विजेताओं को सम्मानित किया।
समारोह के दौरान शिक्षक एवं लोकगायक रामेश्वर गोप ने प्रसिद्ध कवि रघुवीर नारायण सिंह की कालजयी रचना ‘बटोहिया’ की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपदेश गिरि ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक धर्मेन्द्र गिरि एवं कंप्यूटर शिक्षक प्रिंस गिरि ने संयुक्त रूप से किया। अंत में संजय गिरि रामानुज ने सभी दर्शकों व अतिथियों हेतु धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।