मोतिहारी। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संस्कार भारती बिहार द्वारा ‘भारतीय संस्कृति और साहित्य में पर्यावरण चेतना’ विषयक ई-परिचर्चा का आयोजन संस्कार भारती बिहार के फेसबुक पृष्ठ से लाइव किया गया। विषय प्रवर्तन प्रो. अरुण कुमार भगत, सदस्य, बिहार लोक सेवा आयोग और अध्यक्षता विवेकानंद पाई, राष्ट्रीय सचिव, विज्ञान भारती ने की। मुख्य वक्ता प्रो. राम कुमार, सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं पूर्व विभागाध्यक्ष , पर्यावरण विज्ञान विभाग, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया थे। संयोजन और संचालन डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, सहायक प्रोफेसर, मीडिया अध्ययन विभाग, महात्मा गांधी केविवि ने की।

प्रो. अरुण कुमार भगत ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति अरण्य संस्कृति रही है। इसलिए चार आश्रमों में गृहस्थ आश्रम के अतिरिक्त तीनों आश्रम वन में बिताने वाले रहे। अर्थात जीवन जीने के अधिकांश समय को प्रकृति के सबसे नजदीक रहकर उसे संचालित करने की व्यवस्था बनाई गई। वेद, पुराण, उपनिषद साहित्य में पर्यावरण को लेकर जो चिंतन और पद्धति है वह अन्यत्र किसी दूसरे के साहित्य में देखने को नहीं मिलती। छिति, जल, पावक, गगन, समीरा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और साहित्य में इन्हें देवता माना गया। पृथ्वी, गंगा, गाय को माता का सम्बोधन दिया गया और यह सभी पूज्य है। वैदिक काल से ही वृक्ष विशेषकर तुलसी, पीपल, बरगद आदि को पूजने की परंपरा पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को अनादि काल से दर्शाते हैं।

अध्यक्षीय उद्बोधन में विवेकानंद पाई, राष्ट्रीय सचिव, विज्ञान भारती ने कहा कि पर्यावरण को लेकर विश्व में खूब चर्चा हो रही हैं। जलवायु परिवर्तन उन चर्चाओं के केंद्र में है। हिन्दू संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण को लेकर धर्म के साथ जोड़कर देखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। पंच महाभूत की चर्चा करते हुए श्री पाई ने कहा कि सृष्टि का आधार जल, आकाश, अग्नि, पृथ्वी और वायु हैं। यज्ञ की महत्ता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी यज्ञ करने पर जोर देते थे। हमारे शांति मंत्र पर्यावरण को समर्पित है। विश्व को यदि आगे ले जाना है तो प्राचीन भारतीय संस्कृति और साहित्य के पर्यावरणीय दृष्टिकोण को स्वीकार करना होगा। शिक्षा व्यवस्था में पर्यावरण संरक्षण के भारतीय चिंतन को शामिल करने की आवश्यकता है।

मुख्य वक्ता प्रो. राम कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस तो 1973 से मनाया जा रहा है लेकिन भारतीय संस्कृति और साहित्य में पर्यावरण शुद्धि और उसे बेहतर बनाने का चिंतन प्राचीन काल से ही रहा। जब हम सांस्कृतिक भारत की बात करते है तो नदियां और पर्वत देश को पूर्व से पश्चिम और दक्षिण से उत्तर को जोड़ती है। हमारे ऋषि मुनियों ने पर्यावरण को मनुष्य का अविभाज्य अंग माना। मनुष्य जिस तरह से भविष्य की चिंता किए बिना प्रकृति का दोहन कर रहा है, उससे वह पृथ्वी का सबसे खतरनाक प्राणियों में शामिल हो गया है। हमारे ऋषि मुनियों और पूर्वजों का पर्यावरण दर्शन अद्भुत था। आज जरूरत है उस दर्शन को आत्मसात करने का।

परिचर्चा संस्कार भारती बिहार के संगठन मंत्री वेद प्रकाश के सानिध्य में आयोजित हुई। कार्यक्रम का तकनीकी संयोजन संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रान्त के महामंत्री सुरभित दत्त ने की। परिचर्चा के संयोजक डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम से संस्कार भारती बिहार के पदाधिकारीगण, सदस्य एवं शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी व विद्वानगण उपस्थित थे।

भागलपुर में ढह गया सीएम के 1700 करोड़ ड्रीम प्रोजेक्ट, पीके का तंज कहा नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर कहकर दिखाएं कि लालू और उनका परिवार भष्टाचार में नहीं है लिप्त

Patna: बिहार के भागलपुर में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल रेत की तरह भरभराकर गिर गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों में चर्चा तेज है कि ये प्रोजेक्ट कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

विकास के नाम पर जनता से टैक्स के रूप में वसूली जा रही गाढ़ी कमाई की बर्बादी को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मुखर होकर अपनी बात लगातार रख रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग ये नहीं कहेंगे कि लालू ईमानदार हैं। लालू के लोग भ्रष्टाचार में शामिल नहीं है। हमनें खुली चुनौती दी है नीतीश कुमार को की अगर आपमें दम है तो नीतीश कुमार कैमरा के सामने आकर एक लाइन कहकर दिखला दे कि लालू और उनके परिवार के लोग भ्रष्टाचार में शामिल नहीं है। कोई अगर नीतीश कुमार से बुलवा दे कि लालू का परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है। इसके बाद लोग जो कहेंगे मैं मानने के लिए तैयार हूं। नीतीश कुमार ऐसा कह ही नहीं सकते, क्योंकि जीवनभर नीतीश कुमार ने अपनी राजनीति ही यही कहकर की है कि लालू भ्रष्ट हैं।

आज जिसने चोरी की है भ्रष्टाचार किया है उसके साथ जनता खड़ी नहीं है। बिहार में आज कोई उनसे सहानुभूति भी नहीं रख रहा है। बिहार में RJD की सरकार में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है कोई कह सकता है? इन्होंने बिहार को खूब लूटा है।

कोलकाता/ भुवनेश्वर, 5 जून (हि.स.)। ओडिशा के बालासोर के पास जहां भीषण रेल दुर्घटना हुई थी, वहां हादसे के 51 घंटे बाद आखिरकार पहली ट्रेन गुजरी। सोमवार सुबह दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि रात करीब 10:40 बजे पहली ट्रेन यहां से रवाना हुई। दुर्घटना के बाद से ही रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव मौके पर मौजूद हैं।

हादसे के बाद मालगाड़ी विशाखापट्टनम से राउरकेला इस्पात संयंत्र के लिए रवाना हुई। यह उसी पटरी पर चलाई गई जहां शुक्रवार शाम 7:00 बजे हादसा हुआ था। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें ट्रेन रवाना किये जाने समय रेल मंत्री हाथ जोड़ कर प्रार्थना करते नजर आए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इससे जुड़ा वीडियो साझा किया है। ट्रेन गुजरते समय वे भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाते हुए लोगों को धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि क्षतिग्रस्त डाउनलाइन पूरी तरह ठीक हो गई है। खंड में पहली ट्रेन रवाना हुई। इसके कुछ देर के बाद उन्होंने बताया कि अप लाइन पर भी ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

इधर, सोमवार सुबह दक्षिण पूर्व रेलवे ने भी बयान जारी किया है। इसमें बताया है कि डाउन लाइन पर पहली ट्रेन रात 10:40 बजे चली जबकि अप लाइन पर पहली ट्रेन रात 12:05 बजे पर चलाई गए है। दोनों ही रेलखंड पर सामान्य रेल यातायात शुरू कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि रेल दुर्घटना में अब तक 275 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 800 के करीब लोग घायल हैं। रेल मंत्री ने रविवार शाम बताया था कि रेलवे बोर्ड ने इस घटना की सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। शुक्रवार शाम दुर्घटना के बाद से रेलवे के 1000 से अधिक मजदूर और इंजीनियर रेल यातायात सामान्य करने के लिए दिन-रात काम कर रहे थे।

पटना, 5 जून (हि.स.)। पटना में 12 जून को विपक्षी पार्टियों की प्रस्तावित बैठक टल गयी है। अब यह बैठक 23 जून को होने की संभावना है। यह तीसरा मौका है जब विपक्षी एकता की बैठक को स्थगित किया गया है।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं और 12 जून तक उनके लौटने की उम्मीद नहीं है। इसलिए 12 जून की बैठक में वे शामिल नहीं हो सकते। साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी पटना आने में असमर्थ थे। ऐसे में बैठक को स्थगित करने का यही कारण हो सकता है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार देर रात बैठक टलने के सवाल पर कहा कि बैठक से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही दी जायेगी।

तीसरी बार टली बैठक

विपक्षी पार्टियों की बैठक सबसे पहले 19 मई को होने वाली थी लेकिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव और वहां कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए पटना में विपक्षी एकता की बैठक टाल दी गई। उसके बाद मई के अंतिम सप्ताह में यह बैठक होनी थी लेकिन नहीं हो पाई। फिर नई तारीख 12 जून को दी गई।

भाजपा से अलग होकर महागठबंधन के साथ जाने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में लगे हैं। पिछले दिनों नीतीश कुमार ने विभिन्न राज्यों का दौरा कर विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी और दावा किया था कि बातचीत सकारात्मक हुई है। जिसके बाद 12 जून को पटना के ज्ञान भवन में देशभर के विपक्षी नेताओं की बैठक करने का ऐलान किया गया था।

पटना, 5 जून (हि.स.)। राजधानी पटना सहित राज्य के सभी जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अब लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना में पिछले पांच दिनों से लगातार पारा चढ़ने से पिछले चार सालों में अधिकतम तापमान का नया रिकॉर्ड कायम किया है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप के कारण भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पटना समेत राज्य के नौ जिलों मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, जमुई, बांका, नालंदा, सीवान, मधुबनी, सारण, नवादा में हीट वेव (लू) का प्रभाव बने रहने की संभावना जतायी है। जबकि राज्य के आठ जिलों पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, सुपौल, कटिहार, पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, पूर्वी चंपारण में भीषण उष्ण लहर का अलर्ट है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने एडवाइजरी जारी करते हुए दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच लोगों को घर-दफ्तर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने और एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं।

रविवार को भागलपुर, वाल्मीकिनगर, सबौर, मोतिहारी, शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, बांका में हीट वेव (लू) का प्रभाव बना रहा। जबकि पूर्णिया, फारबिसगंज, खगड़िया और कटिहार भीषण लू की चपेट में रहे। पटना समेत प्रदेश के 20 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

Chhapra:  सोनपुर थाना टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। 

सारण पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक जायलो कार पर सवार होकर चॉदमारी नाहर पुल की ओर आ रहे है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है। उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए छापामारी के क्रम में  अमित कुमार, पिता रमेश दास, सा० चित्रसेनपुर नाहर, नितेश कुमार उर्फ छोटू पिता वकील राय, सा० चित्रसेनपुर एवं आशुतोष कुमार उर्फ आशु, पिता रामलोचन सिंह, सा० चोसिया, सभी थाना-सोनपुर, जिला- सारण को पकड़ा गया।

पूछताछ एवं तलाशी के क्रम में इनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाईल एवं एक जायलो कार को जब्त किया गया। इस संबंध में सोनपुर थाना कांड संख्या – 441 / 23, दिनांक-03.06.2023, धारा-25 ( 1-बी ) ए / 26 / 35 आर्म्स अधि0 दर्ज किया गया है।

 

आज का पंचांग
दिनाँक 05 /06/2023 आषाढ़ कृष्णपक्ष प्रतिपदा, सुबह 06:38 उपरांत द्वितीया, नक्षत्र मूल, सुबह 01:23 उपरांत पूर्वाषाढ़ा ( 06 जून 23 ), चन्द्र राशि धनु, विक्रम संवत 2080, सूर्योदय 04:58 सुबह, सूर्यास्त 06:38 संध्या, चंद्रोदय 08:13 संध्या,चंद्रास्त 05:39 सुबह, लगन वृषभ 05:43 सुबह, उपरांत मिथुन लगन ,चौघडिया, दिन चौघड़िया, अमृत 04:58 सुबह 06:41 सुबह काल 06:41
सुबह 08:23 सुबह,शुभ 08:23 सुबह 10:06 सुबह ,रोग 10:06 सुबह 11:48 सुबह,उद्देग 11:48 सुबह 01:31 दोपहर,चर 01:31 दोपहर 03:13 दोपहर,लाभ 03:13 दोपहर 04:55 संध्या अमृत 04:55 संध्या 06:38 संध्या, राहुकाल, सुबह 06:41 से 08:23 सुबह ,अभिजित मुहूर्त , सुबह 11:21 से 12:15 दोपहर तक ,दिशाशूल पूर्व

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा।अन्य क्षेत्रों में नए ऑफर मिल सकते हैं जो उनके भविष्य को उज्जवल बनायेंगे। ऐसे में किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपने माता-पिता से अवश्य विचार-विमर्श करे।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं।व्यापार में अपने प्रतिद्वंदियों पर नज़र बनाये रखे व किसी मौके को हाथ से न जाने दे।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी।स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को अपने सहपाठियों की ओर से सहायता मिलेगी।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं।सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा तथा वे अपने काम से संतुष्ट दिखाई देंगे।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं।जिनका विवाह हो चुका हैं उनके लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा तथा उन्हें अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ आकर्षक उपहार मिलने की भी संभावना हैं।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।प्रेम जीवन में रह रहे लोगों का अपने साथी के साथ कुछ यादगार अनुभव बीतेगा जो जीवनभर के लिए उनके साथ जुड़ जायेगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है।मानसिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे व बुद्धि में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा बनेगा।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें।आज का दिन आपके परिवार में नयी खुशियाँ लेकर आएगा व सभी सदस्य एक-दूसरे के प्रति भावुक रहेंगे।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।व्यापारियों को आज के दिन थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता हैं क्योंकि आपको अपने शत्रुओं से हानि हो सकती हैं।
लकी नंबर
5
लकी कलर
केसरी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है।परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है।माता-पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे व उनका आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। यदि आपकी कोई पुरानी जमीन पड़ी हैं तो उसको बेचने का विचार कर सकते है।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा व कई ऐसे अवसर आयेंगे जिनसे आपको बड़ा लाभ मिल सकता हैं।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

 5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। बेशक कुछ वर्षो में लोगों में जागरुकता आई लेकिन मेरा मानना है ज्यादातर लोग पर्यावरण की समस्या का ठोस समाधान ढूंढने के बजाय सिर्फ अपने आप को जागरुक दिखाने की कोशिश करते हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए एक दृढ़ संकल्प के साथ समाधान ढूंढने की आवश्यकता है। संकल्प करने के लिए हमारी योजनाओं में पृथ्वी की पर्यावरण को शामिल करना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

पर्यावरण को अपने संकल्पों में शामिल करने से हम हमारे समुदायों, समाज, पृथ्वी और ग्रह को लाभान्वित करते हैं। आज पर्यावरण के बिगड़ने से हमारे जीवन पर असर पड़ा है। इसमें मानव के साथ जीव जंतु, पहाड़, चट्टान, वायु मौसम सभी शामिल हैं। हमारे कार्यों का पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है इस पर हमें विचार करना चाहिए। प्रकृति के बारे में कुछ नया सीखें और जानें कि पर्यावरण और खुद को होने वाले नुकसान को को कैसे कम किया जा सकता है। हमें पेड़ पौधों को बचाना एवं पशु पक्षियों और पूरी पृथ्वी का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि हमारा भविष्य पर्यावरण ही तय करेगा।

हमें इस बारे में गम्भीरता से सोचना है और जिस जगह हम हैं वहीं से पर्यावरण को प्रदुषित होने से रोकना है। आज के समय यह महत्वपूर्ण हो जाता है जब कोविड ( कोरोना ) ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। यह सच है कि कोरोना को बिगड़ते पर्यावरण का इंडिकेटर ही समझना चाहिए क्योंकि शायद आज समय यह भी है कि हम इस बड़ी महामारी को अगर प्रकृति के साथ जोड़कर देखने की कोशिश करेगें तो ही आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं को कुछ हद तक रोक पाएंगे।

पानी का संकट आज सबसे बड़ा है। लेकिन अगर हम दृढ़ संकल्प लेते हैं तो हम इससे पार पा सकते हैं। सरकार ने भी इस समस्या के प्रति अपनी गम्भीरता स्पष्ट कर दी है। ऐसे में अब बारी समाज की है। भारत में प्रति व्यक्ति पानी की उपलब्धता 140 लीटर है जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एक दिन में प्रति व्यक्ति को 200 लीटर पानी उपलब्ध होना चाहिए। देश के 85 – 90 प्रतिशत गांव भूजल से अपनी आपूर्ति करते हैं। पानी का संरक्षण व उसकी बचत दोनों स्तरों पर जल संकट के स्थाई समाधान हेतु जहां तालाबों का पुनर्जीवित होना आवश्यक है वहां अति आवश्यक है कि वर्षा के प्रत्येक बूंद का हम संचयन करें एवं अनुशासित हो कर जल के उपयोग के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है।

वायु प्रदुषण खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है। खुली हवा में सांस लेने के लिए वायु प्रदुषण को रोकने के लिए हमें खुद इसके लिए जिम्मेदारी लेकर दूसरों को भी जागरुक करना होगा। बढ़ते वायु प्रदुषण के कारकों में बढ़ते वाहन, आवासीय क्षेत्र व नजदीक में चल रहे उद्योग धंधे, खुले में पड़ी भवन निर्माण सामग्री, मानक के विपरीत चल रहे ईंट भट्टे, खुले में जलाए जा रहे प्लास्टिक – पॉलीथीन व कूड़ा है। प्रदुषण को रोकने के लिए सरकारी विभागों के साथ मिलजुलकर काम करने का संकल्प लेना ज़रुरी है। वायु की खराब गुणवत्ता का रिश्ता दिल की बीमारी, फेफड़े का कैंसर, दमा और सांस रोगों से है।

पॉलीथीन और एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के अंधाधुंध प्रयोग तीव्रता से पर्यावरण को नष्ट कर रहा है। यह हमारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। गांव, कस्बों, और शहरों की इस्तेमाल किए गए सामानों से पटी पड़ी हैं जो मिट्टी में नही घुलता है और धीरे धीरे पानी में चला जाता है और कुछ दिनों के बाद विभिन्न तरीकों से यह समुद्र में चला जाता है जिससे समुद्री जीव जंतुओं को नुकसान पहुंच रहा है। पक्षियों से लेकर मछलियों और अन्य समुद्री जीवों तक हर साल प्लास्टिक से लाखों जानवर मारे जाते हैं। ज्ञात है कि लुफ्त प्रायः प्रजातियां सहित और लगभग हर प्रजातियों सहित लगभग 700 प्रजातियां प्लास्टिक से प्रभावित है। हमें इस नए साल में यह संकल्प लेना होगा कि एकल प्रयोग प्लास्टिक की इस्तेमाल न खुद करेगें और दूसरों को ऐसा करने से रोकेंगे।

जैव विविधता प्रत्येक राष्ट्र की विरासत के स्वाभाविक रुप से महत्तवपूर्ण रुप से महत्तवपूर्ण पहलू के रुप में और एक उत्पादक, स्थायी संसाधन के रुप मे देखी जानी चाहिए, जिस पर हम सभी अपने वर्तमान और भविष्य के कल्याण के लिए निर्भर है। जैव विविधता की रक्षा के लिए तत्काल कारवाई करने की आवश्यकता है। जैव विविधता से आशय जीवधारियों ( पादप जीवों ) की विविधिता से है जो दुनिया भर में हर क्षेत्र, देश और महाद्वीप पर होती है।
हमारे देश में पेड़ों की संख्या कम है।

इसके पीछे एक बड़ा कारण यह है कि लोगों के पास पौधारोपण करने का समय नहीं है। जब प्रदूषण जी का जंजाल बना हुआ है और शुद्ध हवा के लिए लोग तरस रहे हैं तो हर एक व्यक्ति को चाहिए कि वे वृक्षारोपण को बढ़ावा दे ताकि भावी पीढ़ी को शुद्ध हवा नसीब हो सके। पेड़ों के तनों से कार्बन डायऑक्साइड सोखने की अदुभूत क्षमता है। हरियाली के अभाव मे यही कार्बन उत्सर्जन वायु मंडल में जाकर मौसम को गड़बड़ा रहा है। हम संकल्प लें कि धरती की हरियाली को कम नहीं होने देंगे।

लेखक प्रशांत सिन्हा पर्यावरणविद हैं

वाराणसी: अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) राहुल श्रीवास्तव ने  संरक्षा एवं परिचलनिक सुधार हेतु चल रहे विकास कार्यो हेतु वाराणसी मंडल के दाउदपुर एवं सिधवलिया स्टेशनों एवं दुरौंधा-मशरक रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

इस निरीक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव, मंडल सीगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर ललित मोहन पंत, सहायक मंडल इंजीनियर(सीवान) आर.के. मिश्रा एवं वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे।

निरीक्षण के क्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्रीवास्तव सबसे पहले दाउदपुर स्टेशन पहुँचे और स्टेशन पैनल, पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, परिचलनिक व्यवस्था एवं संरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया। तदुपरान्त उन्होंने दुरौंधा-मशरक- थावे-सीवान निरीक्षण किया और परिचालन में संरक्षा, विकास कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई ,पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन एवं संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के सक्षमता एवं पी एम ई प्रमाण पत्रों की जाँच की तथा सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया।

अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान सिधवलिया स्टेशन स्टेशन पहुँचे और वहाँ पर प्रस्तावित नए गुड्स शेड के निर्माण के संबंध में कार्य योजना बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों से विमर्श किया ।

जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी अशोक कुमार ने दी।

Chhapra: जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक सर्किट हॉउस  में जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू की अध्यक्षता में एवम सारण प्रमण्डल कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार की उपस्थिति में हुई।

प्रमण्डल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करेगे। पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर चौधरी ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ विश्वासघात किया। पूर्व विधायक धूमल सिंह ने कहा कि भाजपा जुमलेबाज पार्टी है और आरक्षण विरोधी है। 

प्रदेश उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद सिंह विकक्ल ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में आप कार्यकर्ता के बदौलत सारण जिला के दोनों लोकसभा में महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत होगी।  प्रदेश द्वारा नियुक्त तरैया विधानसभा प्रभारी सह पूर्व विधायक हेमनारायण साह, गरखा विधानसभा प्रभारी सह पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, छपरा विधानसभा प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, इरशाद आजाद, अमनौर विधानसभा प्रभारी इंद्रदेव पटेल, परसा विधानसभा प्रभारी सुरेंदर राजभर ने कार्यकर्ता को सम्बोधित किया।

बैठक में मुख्य रूप से आनन्द किशोर सिंह, सतेंदर कुमार, राजेश त्यागी, जयप्रकाश यादव, डॉ0 दिनेश कुशवाहा, महेशवर प्रसाद चौधरी, महेश सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, पशुप्तिनाथ पटेल, गुड्डा सिंह, मनोज पटेल, चंद्रभूषण पंडित, कुसुम देवी, चांदनी सिंह, सतीश कुमार शर्मा, ई0 प्रभास शंकर, सुधीर कुमार अकेला, इम्तेयाज परवेज, छठीलाल प्रसाद, बर्जेश सिंह, लालमुनी देवी, रवि प्रकाश, गुड्डू खान, मो0 परवेज, कुसुम रानी, कुमारी गुड्डी जायसवाल, जहागीर आलम मुन्ना, कंचन देवी, दिगंबर तिवारी पवन वर्मा, प्रशांत बजरंगी, रमेश किशन कुशवाहा,आनत गोंड उपस्थित थें। 

Chhapra: शहर के मालखाना चौक के समीप समाजसेवी अजीत सिंह के आवास पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और आम लोगों  से विधान पार्षद ई० सच्चिदानंद राय ने मुलाकात की। इस दौरान जन सुराज के विजय सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। 

अजित सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान सारण जिले की जन समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान मालखाना चौक रोड का पुनर्निर्माण कराने को लेकर आग्रह किया गया। साथ ही साथ लोगों ने कई अन्य समस्याएं उनके समक्ष रखीं।  जिसके बाद सच्चिदानंद राय ने लोगों की समस्याओं को तुरंत निष्पादन के लिए आश्वासन दिया.

उन्होंने कहा कि मालखाना चौक रोड जलजमाव को देखते हुए सड़क का पुनर्निर्माण के लिए तुरन्त कार्य किया जाएगा.

 

 

 

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्नातक तृतीय खंड 2019–22 एवं एवं विशेष परीक्षा के जनरल एनवायरमेंटल स्टडी के पेपर में इतिहास का प्रश्न पूछा गया।  इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छपरा ने राजभवन को पत्र लिख कार्यवाही की मांग की है। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि पांडे ने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय में ऐसी घटना पहली नहीं है। हर साल परीक्षा विभाग में ऐसी भ्रष्टाचार अव्यवस्था देखने को मिलती है।  प्रांत सहमंत्री अपराजित सिंह ने कहा कि परीक्षा विभाग द्वारा छात्रों को पैसा उगाही का जरिया बना लिया गया प्रमोट फेल अब्सेंट के नाम पर पैसा वसूला जाता है और रिजल्ट बनाया जाता है। 

विश्वविद्यालय संयोजक प्रशांत सिंह ने कहा कि परीक्षा विभाग के पदाधिकारी अपने कर्तव्य को पूरा करने में असमर्थ हो चुके हैं।  उन्होंने मांग किया की इस घटना की जांच कर करवाई होनी चाहिए ।