Chhapra: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा एबीवीपी के 75 वें वर्षगांठ व राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर आयोजित पखवाड़ा कार्यक्रम में छात्र इलवेन व पत्रकार इलेवन के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन राजेंद्र महाविद्यालय के खेल मैदान में हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छात्र इलेवन ने निर्धारित 8 ओवर में 123 रन बनाए छात्र इलेवन की ओर अखिलेश ने 56 रनों की अर्धशतकीय अतिशी पारी खेली।  वही प्रो.अनुज ने 23 रन बनाऐं। जवाब में उतरी पत्रकार इलेवन की टीम ने 5 ओवर 5 गेंद में अकाश मिश्रा के 64 रनो की तूफानी पारी के बदौलत 80 रन बना लिया था। इस दौरान अधिक धूप होने की वजह से खेल रोकना पडा़ और डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर रन औसत के अनुसार छात्र इलेवन को विजेता तय किया गया।

क्रिकेट मैच के समापन के बाद विजेता और उपविजेता टीम को मेयर राखी गुप्ता व राजेंद्र महाविद्यालय प्राचार्य सुशील कुमार श्रीवास्तव ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच आकाश मिश्रा को दिया गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अभिषेक शर्मा को दिया गया। जिन्होंने सबसे अधिक 3 विकेट लिया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले मैच का उद्घाटन एम्स के कैंसर विभाग के विभागाध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक डाँ. जगजीत पांडे व संघ के विभाग संपर्क प्रमुख अवध किशोर मिश्र ने संयुक्त रूप से बॉलिंग बैटिंग कर शुरू किया। 

मैच का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय संयोजक प्रशांत कुमार, राजा बाबू , रजनीकांत सिंह, विश्वविद्यालय संगठन मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमर पांडे, नीरज यादव, नगर सह मंत्री युवराज रंजन, शिवम कुमार, सुभंकर कुमार, आशीष कुमार, रोहित महाराज, नितेश दूबे, अतूल यादव, प्रो.प्रशांत कुमार, प्रो .रंजीत, राकेश कुमार, अखिलेश कुमार, अमृतेश कुमार, विशाल कुमार, सुरभित दत्त, राकेश कुमार सिंह, गोलू कुमार, पंकज जयसवाल, आलोक जयसवाल, रंजीत भोजपुरिया, संजय भारद्वाज, धनंजय कुमार तोमर,  ऋषभ कुमार,  रंजनी शांडिल्य, विपिन मिश्रा, मनोरंजन पाठक, सुधीर कुमार इत्यादि के साथ पत्रकार शिक्षक छात्र सैकड़ों संख्या में उपस्थित थे।

नई दिल्ली, 11 जुलाई (हि.स.)। चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च करने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को चंद्रयान-3 के लिए लॉन्च रिहर्सल को पूरा कर लिया है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के लॉन्च रिहर्सल की तैयारी और 24 घंटे तक चलने वाली प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। कई दिन पहले श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 वाली इनकैप्सुलेटेड असेंबली को एलवीएम3 के साथ जोड़ा गया है।

बता दें कि मिशन चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। इसके लैंडर के चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है। चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है, जिसके चंद्र सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की संपूर्ण क्षमता प्रदर्शित करने की उम्मीद है। चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडर के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफलता नहीं मिल पाई थी और इस लिहाज से चंद्रयान-3 मिशन को भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है। मिशन सफल रहा तो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन जाएगा।

संभावित बाढ़ के पूर्व प्रशासनिक तैयारी के निमित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

Chhapra: जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ पूर्व प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय कक्ष में आहूत की गयी। कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्त्ता डॉ गगन, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रशाखा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यपालक अभियंता पी.एच.ई.डी. ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंतागण तथा वीडियो कॉफेसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, मढ़ौरा एवं सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने सरकार द्वारा निर्धारित एस. ओ.पी. के अनुसार सभी पूर्व तैयारियों को ससमय पूर्ण कर लेने का निदेश दिया। सर्वप्रथम सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रान्तर्गत बनाये गये बाढ़ आश्रय स्थल का भौतिक निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया। बाढ़ आश्रय स्थल पर पीने का पानी एवं शौचालय की व्यवस्था पूर्णरुप से तैयार कर लेने को कहा गया। संभावित बाढ़ प्रभावित लोगों का मैपिंग कर आवश्यक आकलन करके सामुदायिक किचेन हेतु तैयारी करने को कहा गया। सभी अंचलाधिकारी को निजी नाविकों से इकरारनामा कर प्रतिवेदन भेजने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही सभी अंचलाधिकारी को पशु आवासन स्थल को भी चिन्हित करके स्थलों का नाम भेजने को कहा गया। सिविल सर्जन सारण को बाढ़ आश्रय स्थल पर अस्थायी चिकित्सा केन्द्र स्थापित करने हेतु सभी तैयारी पूर्ण रखने को कहा गया। सर्पदंश से बचाव हेतु दवा प्रर्याप्त मात्रा में रखने को भी कहा गया। प्रभारी पदाधिकारी आपदा को बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंता से समन्वय स्थापित कर नदियों के जलस्तर पर पैनी नजर रखने को कहा गया। ताकि अप्रत्याशित नदियों के जलस्तर बढ़ने पर प्रभावित होने वाली आबादी एवं पदाधिकारीगणों को पूर्व सूचना दिया जा सके। पी.एच.ई.डी. के कार्यपालक अभियंता को बाढ़ की स्थिति में संभावित स्थलों पर तत्काल चापाकल गड़वाने हेतु पूर्व व्यवस्था तैयार रखने को कहा गया। बाढ़ प्रभावित स्थलों पर पोलीथीन शीट की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। सामुदायिक रसोईघर एवं गोदाम हेतु स्थल चिन्हित कर लेने का निदेश दिया गया।

लोकमान्य तिलक ट्रेन के फेरो में बढ़ोतरी, देखें समय सारणी…

Chhapra: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 14 जुलाई, 2023 को एवं 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 16 जुलाई, 2023 को एक फेरे के लिये निम्नवत् बढ़ाया जा रहा है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 14 जुलाई, 2023 को छपरा से 16.15 बजे प्रस्थान कर सीवान से 17.25 बजे, देवरिया सदर से 18.50 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.33 बजे, बस्ती से 22.03 बजे, गोण्डा से 23.20 बजे दूसरे दिन बादशाहनगर से 01.43 बजे, ऐशबाग से 02.20 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 04.15 बजे, भरूवा सुमेरपुर से 06.05 बजे, रगौल से 06.25 बजे, बांदा से 07.45 बजे, चित्रकूट धाम से 08.47 बजे, सतना से 12.15 बजे, कटनी से 13.45 बजे, जबलपुर से 16.15 बजे, इटारसी से 20.05 बजे तीसरे दिन भुसावल से 00.15 बजे, नासिक रोड से 03.35 बजे तथा कल्याण से 06.30 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 07.25 बजे पहुॅचेगी।

वापसी यात्रा में 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 16 जुलाई, 2023 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.45 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 13.20 बजे, नासिक रोड से 16.10 बजे, भुसावल से 19.35 बजे दूसरे दिन इटारसी से 00.55 बजे, जबलपुर से 04.45 बजे, कटनी से 06.35 बजे, सतना से 08.35 बजे, चित्रकूट धाम से 12.42 बजे, बांदा से 14.05 बजे, रागौल से 14.45 बजे, भरूवा सुमेरपुर से 15.10 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 17.50 बजे, ऐशबाग से 19.25 बजे, बादशाहनगर से 19.47 बजे, गोण्डा से 21.55 बजे, बस्ती से 23.10 बजे, खलीलाबाद से 23.35 बजे तीसरे दिन गोरखपुर से 00.40 बजे तथा देवरिया सदर से 01.40 बजे छूटकर सीवान 03.15 बजे पहुॅचेगी।

इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोच तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एकोनामी के 18 कोचों सहित कुल 20 लगाये जायेगे।

विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर परिचर्चा का आयोजन

Chhapra: फार्मेसी संस्थान विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन वी० आई० पी० ग्रुप के निदेशक सह रिविलगंज प्रखण्ड प्रमुख डॉ० राहुल राज के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, ततपश्चात उपस्थित सभी लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर फार्मेसी संस्थान के सभी बी० फार्मा० एवं डी० फार्मा० के विद्यार्थियो ने विश्व जनसंख्या दिवस पर चार्ट पेपर इत्यादि के माध्यम से चित्रकारी कर एक से बढ़ कर एक पोस्टर्स बनाये तथा लोगों के समक्ष उन पोस्टरों एवं अपने भाषण द्वारा जनसंख्या नियंत्रण हेतु एक संदेश देने का प्रयास किया।

मौके पर उपस्थित निदेशक डॉ० राहुल राज ने सभी विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की तथा अपने मंतव्यों में कहा कि 1000 ईस्वी में विश्व की जनसंख्या 400 मिलियन थी और 1804 तक यह संख्या 1 बिलियन तक पहुंच गई थी। इसके बाद 1960 में यह संख्या 3 अरब और 1987 में 5 अरब तक पहुंच गई और अब वर्तमान में विश्व की जनसंख्या 8 अरब से अधिक है। दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ही हर साल यह दिन मनाया जाता है।

साथ ही हमलोगों को जनसंख्या संबंधी मुद्दों के समाधान के महत्व और इससे आगे बढ़ने के तरीके के बारे में शिक्षित करते हैं। 11 जुलाई 1989 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस घोषित किया गया था, तब से यह दिन हर साल मनाया जाता है।

संस्थान के प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 2023 का विषय है “एक ऐसी दुनिया की कल्पना करना तय है जहां हम सभी 8 अरब लोगों का भविष्य आशा और संभावनाओं से भरा हो।” इसके साथ ही मुख्य पहलू यह है कि लोगों को बढ़ती जनसंख्या के मुद्दों से संबंधित मानवीय संबंधों के महत्व को समझने के लिए जागरूक करना।

डॉ० राहुल राज ने यह भी कहा कि हमारे इस फार्मेसी संस्थान के माध्यम से ऐसे सैकड़ो विद्यार्थी अपने आवास के नजदीक सहजता और सुविधापूर्ण तरीके से अध्ययन कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जो अपना ग्रामीण परिवेश या घर छोड़कर बाहर जाने में बिल्कुल असमर्थ थें। यह संस्थान पूरे सारणवासी के लिए एक वरदान है जो उन्हें अपने ही शहर में रहकर बेहतर भविष्य चुनने का अवसर प्रदान कर रहा है।

पटना/बेगूसराय, 11 जुलाई (हि.स.)। मानसून के प्रवेश करने तथा जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के कारण तमाम नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। नदी के जलस्तर में हो रहे वृद्धि से नदियों के गोद में बसे इलाके के लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है।

नदियों का जलस्तर खतरा के पार नहीं गया है, लेकिन शासन-प्रशासन और निजी स्तर पर लोग इस आपदा से मुकाबला करने की तैयारी कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन के बीच एक बार फिर बिहार से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक में नाव के लिए मशहूर चर्चित मंडी बेगूसराय का गढ़पुरा जरूरतमंद ग्राहकों से गुलजार हो गया है।

50 से भी अधिक कारीगर दिन-रात मेहनत कर नाव बना रहे हैं तथा मौसम को देखकर लग रहा है कि इस वर्ष भी यहां तीन करोड़ से अधिक का कारोबार होगा। कारीगर जहां नाव बनाने में लगे हुए हैं, वहीं अलग-अलग टीम नाव बनाने में उपयोग होने वाले जामुन की लकड़ी ला रहे हैं, आरा मशीन पर उसे नाव के लायक तैयार किया जा रहा है।

कोशी, बागमती, कमला, महानंदा, गंडक आदि नदियों के जलस्तर में वृद्धि होते ही मधुबनी, सहरसा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर के लोग नाव खरीदने के लिए गढ़पुरा पहुंच गए हैं। इसके साथ ही नेपाल से भी बड़ी संख्या में नाव के खरीददार गढ़पुरा पहुंच गए हैं। एक पटिया से लेकर तीन पटिया तक नाव अपने सामने में बैठकर बनवा रहे हैं। कुछ जरूरतमंद नेपाल वासी समय के अभाव में बना बनाया नाव भी खरीद कर ले जा रहे हैं।

नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र आए खरीददार बताते हैं कि हिमालय की तराई से निकलने वाली महाकाली, करनाली, सेती, वाणगंगा, राप्ती, कोशी, गंडक एवं बागमती प्रत्येक साल अभिशाप बनकर आती है। इसके अलावा चीन की नदियों से आने वाला बेतहाशा पानी भी बर्बादी पहुंचाता है। जिसके कारण तीन से चार महीना नाव पर रहने की मजबूरी होती है।

नाव मिलता तो बहुत जगह है, लेकिन गढ़पुरा में तैयार किया गया नाव हम लोगों की पहली पसंद होती है। यहां नाव ना केवल सस्ता मिलता है, बल्कि मजबूत भी होता है। हम लोग प्रत्येक साल बाढ़ से प्रभावित होते हैं, जिसके कारण करीब सभी घर में नाव रखा जाता है। सरकार व्यवस्था करती है, लेकिन जब प्रत्येक साल इस आपदा को झेलना है तो अपना नाव रहना जरूरी है। जिसके कारण गढ़पुरा का नाव खरीदने आए हैं।

यहां से ट्रैक्टर से नजदीकी करेह (बागमती) नदी तक ले जाने के बाद नदी के रास्ते से नाव अपने गांव ले जाएंगे। नाव खरीदने आए बमभोली यादव ने बताया कि हिमालय के जलग्रहण क्षेत्रों में होने वाली अधिक वर्षा के कारण बाढ़ से प्रभावित होते हैं। नाव बना रहे कारीगर ने बताया कि लंबे समय से बिहार एवं पड़ोसी राज्य ही नहीं, नेपाल तक गढ़पुरा के बने नाव की मांग रहती है।

पानी में सबसे टिकाऊ माने जाने वाले जामुन के लकड़ी की नाव बनती है। एक पटिया से लेकर तीन पटिया तक एवं बड़ी-बड़ी नाव बनाई जा रही है, 25 हजार से दो लाख तक का नाव उपलब्ध है। नाव तो बहुत जगह बनते हैं, लेकिन यहां गुणवत्ता के साथ तुरंत पानी में छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार करके दिया जाता है।

यहां से नाव खरीद कर कुछ लोग बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव का व्यवसाय करते हैं, वहां नाव का अच्छा पैसा मिल जाता है। कुल मिलाकर कहें तो संभावित बाढ़ के मद्देनजर नाव की मंडी लोगों से गुलजार हो गई है। संभावित आपदा ने अवसर दिया है तथा पूरी मंडी इस अवसर को भुनाने में लगी हुई है। दिन-रात मेहनत कर रोज दस से 15 नाव तैयार किए जा रहे हैं।

पटना, 11 जुलाई (हि.स.)। बिहार के जमुई जिले में एनएच- 333 के एकडरा मोड़ के पास मंगलवार को कांवरियों से भरी एक बस एक पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी। बताया जा रहा है कि घटना में 46 लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुई है ऐसा बताया जा रहा है। ड्राइवर मौके से फरार है।

छपरा जिला के दो गांव सोहन बाजार एवं कड़ी बाजार के लगभग 45 लोग एक बस से चारधाम की यात्रा पर निकले थे। सोमवार को देवघर, बासुकीनाथ एवं तारापीठ में पूजा-अर्चना कर राजगीर पूजा करने के लिए जा रहे थे।

कांवरिया ने बताया कि देर रात को हमलोग देवघर में आराम करके सुबह तीन बजे यात्रा प्रारंभ किए। एकडरा मोड़ के समीप चालक को नींद आ गई। बस असंतुलित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें लगभग 46 लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टर सदाब अहमद ने सभी घायलों का उपचार किया। वही गंभीर रूप से घायल भगवान सिंह, कृष्णा सिंह और मंजू देवी को जमुई रेफर किया गया।

पटना, 11 जुलाई (हि.स.)। बिहार विधान मंडल में मानसून सत्र के दूसरे दिन आज बिहार विधानसभा में हंगामे के बाद विधान परिषद में भी भारी हंगामा हुआ। दूसरे दिन सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, भाजपा सदस्य शिक्षक नेताओं को नजरबंद करने के बारे में जानकारी दी।

भाजपा एमएलसी नवल किशोर यादव ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि बिहार में इमरजेंसी से भी गंभीर हालात हो गए हैं। पुलिस शिक्षकों व उनके नेताओं को घर में बंद कर दी है। आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा सदस्य के समर्थन में अन्य सदस्य भी आ गए और नारेबाजी करने लगे। भाजपा सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए।

नारेबाजी के बीच संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा है कि शिक्षक संगठन से बात करेंगे और नियम के अनुसार काम करेंगे। मंत्री ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री की बात से इन लोगों को संतुष्टि नहीं है तो इन्हें शिक्षकों से कोई सहानुभूति नहीं है। सभापति ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने आश्वासन दे दिया तो आप लोग बैठ जाइए।

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जब समीक्षा की बात कह रहे तो फिर हाऊस अरेस्ट क्यों कर रहे? आप लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं। इस पर विजय चौधरी ने जवाब दिया कि जब मुख्यमंत्री ने कह दिया है तो फिर आंदोलन क्यों? इसलिए हाऊस अरेस्ट किया गया है।

Chhapra: सारण जिला भोजपुरी साहित्य सम्मेलन की ओर से लोक कवि -रंगकर्मी भिखारी ठाकुर की पुण्य तिथि प्रातीक्षा यमुनापुरी, छपरा में मनाई गई।

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि लोक भाषा को गौरव गरिमा मंडित कर भोजपुरी भाषा को राष्ट्रीय स्तरीय भाषा से महिमान्वित करने वाले भिखारी भाषा के ठाकुर बन गए हैं। भोजपुरी सन्त मनीषियों की भाषा के साथ वैदिक युग मे भोजो की लंबी परंपरा को उजागर करने वाली भाषा है। भिखारी ने इसकी मर्यादा का पालन करते हुए शिष्ट संयमित लौकिक भाषा का प्रयोग किया है। सभी भोजपुरी के प्रयुक्त शब्द अपनी सीमा के अधीन सार्थक एवं सामाजिक है।

भिखारी ठाकुर ने अपने नाटकों के माध्यम से नए समाज के निर्माण करने का सतत प्रयास किया है। कई सामाजिक विसंगतियों को दूर करने की दिशा में एक सामाजिक बहुआयामी कार्य किया है।

इस अवसर पर अपने भाव बिम्ब को प्रगट करने वालो में प्रो के के द्विवेदी, प्रो डॉ एम के शरण, बबन सिह, हरिशंकर प्रसाद, अभिनंदन सिह, राकेश कुमार विद्यार्थी, सुरेष कुमार चौबे, कामेश्वर प्रसाद सिह, विष्णु शंकर ओझा, कमल किशोर सिह, कमल देव सिह, सूर्य प्रकाश, अजय कुमार आदि प्रमुख रहे।

आज का पंचांग
दिनांक 11/07/2023 मगंलवार
श्रावण कृष्णपक्ष नवमी
रात्रि 06:04 उपरांत दशमी
नक्षत्र :अश्वनी
संध्या 07:04 उपरांत भरणी
चन्द्र राशि: मेष
संध्या 06:59 उपरांत
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :05:06 सुबह,
सूर्यास्त :06:44 संध्या
चंद्रोदय :12:32 सुबह (12 जुलाई 23)
चंद्रास्त: 01:07 रात्रि
लगन : मिथुन 05:35 सुबह
उपरांत कर्क लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
रोग :05:06 सुबह 06:48 सुबह
उद्देग :06:48 सुबह 08:30 सुबह,
चर :08:30 सुबह 10:13 सुबह ,
लाभ :10:13 सुबह11:55 सुबह,
अमृत :11:55 सुबह 01:37 दोपहर
काल :01:37 दोपहर 03:19 दोपहर,
शुभ :03:19 दोपहर 05:02 संध्या,
रोग :05:02 संध्या 06:44 संध्या,
राहुकाल:
दोपहर 03:19 से 05:02 सुबह
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:28 से 12:22 दोपहर,
दिशाशूल : उतर

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा।छात्रों का मन आज पढ़ाई में कम और रचनात्मक कार्यों में ज्यादा लगेगा। वे कुछ ऐसा करने का प्रयास कर सकते हैं जिससे उनके मन को खुशी मिले।
लकी कलर
पीला
लकी नंबर
3

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें।जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें आज किसी से एक अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता हैं जो उनका करियर बनाने में सफलता दिलाएगा।
लकी कलर
हरा
लकी नंबर
7

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। किसी अपने की बात दिल पर लग सकती हैं जिस कारण आपका मन उदास सा रहेगा। ऐसे में कुछ समय ले और शांत मन से उनसे बात करे ।
लकी कलर
काला
लकी नंबर
5

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा।अपनी जॉब को लेकर चिंता सताएगी और आप किसी नयी जॉब की तलाश में रहेंगे। ऐसे में अपने मन को शांत करें और सोचे कि आपका लक्ष्य क्या है।
लकी कलर
गुलाबी
लकी नंबर
3

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी और सभी मिलकर एक-दूसरे के साथ मीठी यादे साँझा करेंगे। ऐसे में आप बाहर मिलाकर खाना खाए।
लकी कलर
पीला
लकी नंबर
4

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी।अपने काम को लेकर आपका रुझान कम होगा और आप अपना कुछ नया शुरू करने का विचार कर सकते हैं लेकिन इस बारे में पहले गहनता से विचार अवश्य कर ले।
लकी कलर
संतरी
लकी नंबर
1

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।मन बाकि दिनों के अपेक्षाकृत शांत रहेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा। प्रभु भक्ति में भी मन लगेगा और कई अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे।
लकी कलर
भूरा
लकी नंबर
2

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी।यदि आपके विवाह को हुए पांच साल से कम का समय हुआ हैं तो आज के दिन अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करने का प्रयास करें।
लकी कलर
महरून
लकी नंबर
8

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।पिछले एक वर्ष में किसी मित्र के साथ कोई अनबन हुई हैं या वह आपसे नाराज़ हैं तो आज के दिन उससे बात करने का विचार मन में आ सकता है और दोस्ती पहले के जैसी ही सकती है।
लकी कलर
स्लेटी
लकी नंबर
6

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मानसिक रूप से कुछ तनाव होने की आशंका है। इसलिये आपका स्वभाव अपेक्षाकृत थोडा चिढ़चिढ़ा होने की संभावना हैं।
लकी कलर
नारंगी
लकी नंबर
4

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी।परिवार में यदि आपके कोई छोटे भाई-बहन हैं तो वे आपसे किसी चीज़ की अपेक्षा करेंगे।
लकी कलर
सफेद
लकी नंबर
5

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा।व्यापार में कुछ घाटा हो सकता हैं लेकिन उस पर ज्यादा ध्यान ना दे क्योंकि कुछ ही दिनों में उसकी भरपाई भी हो जाएगी। इसलिये मन को शांत रखे और अपने काम पर ही ध्यान दे।
लकी कलर
नीला
लकी नंबर
9

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: सारण जिले के पानापुर थानान्तर्गत 12 वर्षो से फरार चल रहे माओवादी राजू सहनी उर्फ लंगड़ा को सारण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

इस संदर्भ में बताया गया है कि दिनांक -09.07 23 को पानापुर थानाध्यक्ष को गुप्त सुचना प्राप्त कि ( पानापुर थाना कांड संख्या – 10/2011 एवं 11/2011) के वांछित माओवादी राजू सहनी उर्फ लंगड़ा सा – बसहिया स्थित अपने घर पर आया है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए माओवादी राजू सहनी उर्फ लंगड़ा, पिता हरिहर सहनी, सा) बसहिया, थाना पानापुर, जिला सारण को गिरफ्तार किया गया।

उक्त अपराधी हत्या और लूट जैसे कांडो में कई वर्षों से पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था। 

गिरफ्तार अभियुक्त राजू सहनी उर्फ लंगड़ा का अब तक का ज्ञात अपराधिक इतिहास :-

1. पानापुर थाना कांड संख्या- 10/11, दिनांक 18.02.11, धारा 307/353/504/120 (बी)34 भा० द० वि) एवं » Explosive Act एवं 17 CLA Act | 2. पानापुर थाना कांड संख्या- 10 /11, दिनांक 18.02.11, धारा 147/148/149/307/452/427 भा० द० वि० एवं 17 CLA Act | 3. पानापुर थाना कांड संख्या-10/11, दिनांक 18.02.11, धारा 147/148/149/302/201 भा0द0वि० एवं 17 CLA Act

 

ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ में अपने सिजलिंग अवतार से लोगों के होश उड़ाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर शाहरुख खान स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ में एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी। हाल ही में इस मेगा फिल्म का प्रीव्यू रिलीज हुआ है जिसमें दीपिका की भी एक झलक नजर आईं जिसे देख फैन्स पहले ही अपना दिल हार बैठे है। फिल्म के प्रीव्यू में दीपिका ट्रेडिशनल साड़ी अवतार में खूबसूरती के साथ एक्शन सीक्वेंस करती देखी जा सकती हैं। इससे पहले पठान में एक्ट्रेस के एक्शन अवतार को सभी ने पसंद किया हैं।

अब ‘जवान’ के प्रीव्यू में एक्ट्रेस सहजता से एक्शन करती नजर आ रही हैं। ऐसे में दीपिका पादुकोण के फैन्स के बीच उत्साह साफ हैं, क्योंकि वे फिल्म में उनकी स्पेशल अपीयरेंस को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। बेशक दीपिका पादुकोण की स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार प्रदर्शन फिल्म में चार चांद लगा देगा। वहीं एक और बात जो इस फिल्म को और एक्साइटिंग बनाती है, वह है पठान के बाद शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण का फिर से एक साथ आना। बात करें दीपिका के दूसरे आने वाले प्रोजेक्टस की तो उसमें फाइटर और प्रोजेक्ट के शामिल हैं।