पटना, 11 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का गुब्बारा उड़ाकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर हॉकी खेल परिसर में सभी प्रतिभागी देशों की राष्ट्र धुन बजायी गयी। इस चैंपियनशीप में 6 देशों भारत, मलेशिया, जापान, कोरिया, चीन और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में सभी देशों की खिलाड़ी एवं दर्शक काफी उत्साहित एवं रोमांचित दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। सभी देशों की महिला हॉकी कप्तानों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।

मुख्यमंत्री ने गैलरी का भी अवलोकन किया। सभी देशों की भाषाओं में पौराणिक राजगीर एवं विकसित बिहार का गैलरी में उल्लेख किया गया है। राज्य खेल अकादमी, गंगा जल आपूर्ति योजना, राजगीर-जू-सफारी, नेचर सफारी, कन्वेंशन सेंटर, मलमास मेला, राजगीर इंटीग्रेटेड बिल्डिंग सहित अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी का भी गैलरी में उल्लेख किया गया है।

मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल अकादमी-सह-खेल विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित एथलेटिक ट्रैक एवं फुटबॉल मैदान का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने एथलेटिक ट्रैक एवं फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया। साथ ही राजगीर खेल परिसर में बने बास्केटबॉल ग्राउंड का भी मुख्यमंत्री ने ने मुआयना किया और आवासन एवं अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। बिहार खेल विश्वविद्यालय के कार्यालय एवं राज्य खेल अकादमी के प्रशासनिक भवन का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टार, परीक्षा नियंत्रक एवं कुलपति के कक्ष को भी देखा।

उल्लेखनीय है कि बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ‘बिहार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ आयोजित हो रही है, जिसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं। राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक इस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। पहली बार बिहार में इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का होना बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है।

इस टूर्नामेंट में भाग लेनेवाली सभी टीमों और खिलाड़ियों की सुरक्षा, आवासन, स्वागत और सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है। प्रतियोगिता में आए हुए खिलाड़ियों को बिहार की गौरवशाली और समृद्ध ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासतों से अवगत कराने के लिए गया और राजगीर के आसपास की प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों को घुमाने की भी समुचित व्यवस्था की गयी है।

Chhapra: विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मुकरेड़ा में रविवार को अभिभावक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकाधिक अभिभावक पहुंचे।

इस बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विगत दिनों में आयोजित हुए अर्धवार्षिक परीक्षा के परीक्षाफल के आधार पर बच्चों के विकास हेतु उनके अभिभावकों से विचार विमर्श करना तथा उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शित करना रहा।

दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में प्रोन्नति हेतु अभिभावकों द्वारा शिक्षकों से विशेष चर्चा की गई। सभी अभिभावक अपने बच्चों के परीक्षा से संबंधित विषयों पर शिक्षकों द्वारा विभिन्न पहलुओं से अवगत हुए।

अभिभावक- शिक्षकों से मिलने के लिए अत्यधिक उत्साहित थे। सभी अभिभावक बच्चों में विषयवार प्रोन्नति को लेकर शिक्षकों से रू-ब-रू हुए।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ० राहुल राज ने कहा कि अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों का अभिभावक के साथ प्रत्यक्ष रूप से समायोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों को इस बैठक के जरिए यह संदेश दिया कि सभी अभिभावक विद्यालय के अतिरिक्त अपने बच्चों पर नित्यदिन कम से कम आधे घंटे का समय अवश्य दें तथा प्रतिदिन उनकी स्कूल डायरी जांच करें एवं विद्यालय द्वारा दिए गए गृह कार्य को पूर्ण कराकर ही भेजें। ऐसा करने से ही छात्र-छात्राओं का संपूर्ण विकास संभव है। इस मौके पर वर्ग नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी शिक्षकों के साथ-साथ अधिकांश अभिभावक की उपस्थिति रही। इस तरह के आयोजन से सभी अभिभावक काफी संतुष्ट नजर आए तथा बच्चों के मार्गदर्शन में अपनी अहम भूमिका निभाया।।

Chhapra: छपरा नगर निगम क्षेत्र में खुले में मांस, मछली, मुर्गा बेचने वालों पर प्रतिबंध लगाने हेतु नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडे ने टीम गठित किया है।

गठित टीम को वार्ड अनुसार जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति यत्र-तत्र खुले में मांस, मछली, मुर्गा बिक्री करते हुए पाया जाय तो उसको खुले में एवं जहाँ-तहाँ विक्री करने से मना करना और नहीं मानता है तो उसके सामग्री को जब्त करना है।

मांस/मछली/मुर्गा का व्यवसाय करने हेतु लाइसेन्स प्राप्त करने के लिये प्रेरित करना है। धार्मिक स्थल/पूजा स्थल के इर्द-गिर्द मांस/ मछली/मुर्गा का व्यवसाय नहीं करने हेतु प्रेरित करना है।

वर्त्तमान में छठ महापर्व के अवसर पर अनुपालन सख्तीपूर्वक करने हेतु टीम को निर्देशित किया गया है। 

वार्ड संख्या 1 से 22

1. सुमित कुमार, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी।

2. चन्द्रमोहन यादव, सफाई निरीक्षक।

3. अखिलेश राय, सफाई निरीक्षक।

4. संजय राम, सफाई निरीक्षक।

वार्ड 23 से 45

1. संजीव कुमार मिश्रा, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी।

2. असगर अली, सफाई निरीक्षक।

3. राजनाथ राय, सफाई निरीक्षक।

4.  सुमित कुमार, सफाई निरीक्षक।

 

 

पूर्णिया, 2 नवंबर (हि.स.)। बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को लॉरेन्स बिश्नोई गैंग की ओर से मिली जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूर्णिया पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित महेश पाण्डेय को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह पहले कुछ पूर्व सांसदों और विधायकों के यहां काम करता था। कुछ दिन पहले वह यूएई गया था, जहां उसकी साली रहती है। वहां से एक सिम लेकर भारत आने के बाद उसने उस नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट बनाया। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर सांसद पप्पू यादव की मीडिया में दी गई प्रतिक्रिया के बाद आरोपित ने गूगल से उनका नंबर निकाला और यूएई के व्हाट्सएप अकाउंट से धमकी भरा संदेश भेजा।

पूर्णिया एसपी ने बताया कि आरोपित महेश पाण्डेय के बहुत लोगों से संबंध हैं, जिसमें राजनीतिक भी हैं और गैंग के लोगों भी हैं। इसने कई बड़े-बड़े जगहों पर काम किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से धमकी देने में प्रयुक्त यूएई का सिम, मोबाइल फोन और उसकी पत्नी का मोबाइल व सिम बरामद किया है। आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

आज का पंचांग
दिनांक 03/11/2024 रविवार
कार्तिक शुक्लपक्ष द्वितीय
रात्रि 10:05 उपरांत तृतीया
नक्षत्र अनुराधा
पूर्ण रात्रि तक
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि वृच्चिक
सूर्योदय 05:59 सुबह
सूर्यास्त :05:07 संध्या,
चंद्रोदय : 07:27 सुबह
चंद्रास्त :06:28 संध्या
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 05:59 सुबह 07:22 सुबह,
चर 07:22 सुबह 08:46 सुबह
लाभ 08:46 सुबह 10:09 सुबह
अमृत 10:09 सुबह11:33 सुबह
काल 11:33 सुबह 12:56 दोपहर
शुभ 12:56 दोपहर 02:20 दोपहर
रोग 02:20 दोपहर 03:43 संध्या
उद्देग 03:43 संध्या 05:07 संध्या
लगन :तुला
सुबह 07:02 उपरांत वृच्चिक लगन
राहुकाल
दोपहर 03:43 से 05:07 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:10 से 11:55 सुबह
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की प्रगति होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण का सृजन होगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विवाद व जल्दबाजी से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर भुरा

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
संतान पक्ष की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। खर्च का बोझ बढ़ेगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। व्यापार, नौकरी में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख एवं पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी से बहस न करें।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहर सहायता से काम होंगे। प्रसन्नता रहेगी। संतान के संबंध में संतोष रहेगा। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर पिला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बरकरार रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है।
लकी नंबर 6 लकी कलर हरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आवश्यक। पुराने रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है। रोमांस में सफलता मिलेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम उठाएं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाटर पार्क के समीप दिनांक-31 अक्टूबर को पुलिस ने एक लाश बरामद की थी।  जिसकी पहचान मेहिया निवासी रौनक सिंह पिता अमरनाथ सिंह के रूप में हुई थी। जिसे अपराधियों द्वारा निर्ममता से गला रेत कर हत्त्या कर दिया गया था।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक सारण के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-सह-अपर पुलिस अधीक्षक, सदर, सारण के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, मुफस्सिल पु०नि० विशाल आनंद एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों का एक विशेष टीम गठित किया गया।

तकनिकी अनुसंधान, सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं अन्य आसूचना का संकलन कर 4 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिनके द्वारा बताया गया कि मढ़ौरा निवासी पिन्टु सिंह पे० अशोक सिंह एवं अन्य के द्वारा साजिश रचकर अनुप कुमार पे० अमरनाथ सिंह, सा०-पीपरा, थाना-सहाजितपुर, जिला-सारण एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा रौनक सिंह की निर्ममता से हत्या कर दी गयी।

गिरफतार अभियुक्त तरूण कुमार के द्वारा अनुप कुमार को हत्या करने हेतु सभी धारदार हथियार व्यवस्था कराया गया एवं इस घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे को पैसा व्यवस्था कर भागने का पूरा इंतजाम किया गया। अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी जारी है। हत्या का मुख्य कारण प्रेम-प्रसंग, आपसी विवाद, बर्चस्व का है। अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त 

1. तरूण कुमार, पे० कामता सिंह, सा०-चांदपुरा, थाना-परसा, जिला-सारण।

2. अमरनाथ मांझी, पे० सागर मांझी, सा०-मेहिया, थाना-मुफस्सिल, जिला-सारण।

3. भुअर मांझी, पे० रामशीष मांझी, सा०-मेहिया, थाना-मुफस्सिल, जिला-सारण।

4. सूरज कुमार मांझी, पे० मणि मांझी, सा०-मेहिया, थाना-मुफस्सिल, जिला-सारण ।

 बरामद सामान 

1. खून लगा ब्लेड 2. मोबाईल-01

छापामारी टीम के पदाधिकारी

1. राजकिशोर सिंह, अपर पु०अधी०, सदर-सह-अनु०पु०पदा०, सारण।

2. पु०नि० विशाल आनंद, थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थाना।

3. अ०नि० निधी कुमार, अपर थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थाना।

4. पु०अ०नि० ओमप्रकाश कुमार, मुफस्सिल थाना।

5. पु०अ०नि० राजेश कुमार, मुफस्सिल थाना।

6. पु०अ०नि० उमाकान्त कुमार, मुफस्सिल थाना।

7. पु०अ०नि० अंकित कुमार, आसूचना शाखा, सारण।

Chhapra: आस्था का महापर्व छठ शुरू होने वाला है। छठ पूजा को लेकर घाटों के साफ सफाई और निर्माण के लिए छपरा नगर निगम के द्वारा कार्य कराया जा रहा है।

घाटों पर आने जाने की व्यवस्था को सही करना, प्रकाश की व्यवस्था, बेरिकेडिंग आदि के प्रबंध पूजा समिति नगर निगम और जिला प्रशासन अपने अपने ओर से करवा रहे हैं।

शुक्रवार को नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने उपमहापौर रागिनी कुमारी और निगम के पदाधिकारियों के साथ शहर से सटे विभिन्न छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। 

महापौर ने वार्ड नंबर 1 के अजायबगंज घाट, श्री घाट, वार्ड नंबर 5 के सतघरवा घाट, वार्ड नंबर 9 के पुकर सिंह घाट समेत विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों को आवागमन के लिए सड़क और पूजा के लिए घाट के निर्माण को लेकर निगम की ओर से जेसीबी और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  

छपरा शहर में राजेन्द्र सरोवर समेत नदी घाटों पर व्रतियों के द्वारा पूजा की जाती है। पूजा समितियों के द्वारा व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रबंध किए जाते हैं।  

नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। छठ पर उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे 2 नवंबर को 71 विशेष रेलगाड़ियां का संचालन करेगा। इनमें से 41 विशेष रेलगाड़ियां दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से बनकर चलेंगी।

उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि त्योहारों के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा 7,296 विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले साल 4,500 विशेष गाड़ियां चलाई गई थीं। भारतीय रेल ने छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से बनकर चलने वाली 41 विशेष रेलागड़ियों में से सबसे अधिक 14 ट्रेन नई दिल्ली से चलेंगी। इसके बाद आनंद विहार से 12, दिल्ली जंक्शन से 8, हजरत निजामुद्दीन से 6 और दिल्ली छावनी से 1 ट्रेन शामिल है।

नई दिल्ली से चलने वाली 14 रेलगाड़ियाें में प्रमुख हैं- रेलगाड़ी संख्या 04070 नई दिल्ली से 00.20 बजे रवाना होगी और राजगीर 21 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04054 नई दिल्ली से 14.20 बजे रवाना होगी और बरौनी जंक्शन 11 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 02248 नई दिल्ली से 0825 बजे रवाना होगी और पटना जंक्शन पर 20.30 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04036 नई दिल्ली से 12 बजे रवाना होगी और भागलपुर जंक्शन पर 10 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली से 17.55 बजे रवाना होगी और बरौनी जंक्शन पर 15.10 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली से 12.15 बजे रवाना होगी और दरभंगा जंक्शन 10 बजे पहुंचेगी।

आनंद विहार से चलने वाली 12 रेलगाड़ियां में प्रमुख हैं- रेलगाड़ी संख्या 04032 आनन्द विहार टर्मिनल से 5.15 बजे रवाना होगी और सहरसा जंक्शन पर 10.30 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04044 आनन्द विहार टर्मिनल से 23.15 बजे रवाना होगी और गोरखपुर जंक्शन 14 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 03576 आनन्द विहार टर्मिनल से 10.15 बजे रवाना होगी और आसनसोल जंक्शन 10.20 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 05220 आनन्द विहार टर्मिनल से 8 बजे रवाना होगी और मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पर 00.45 बजे पहुंचेगी।

रेलगाड़ी संख्या 04080 दिल्ली जंक्शन से 19.30 बजे रवाना होकर वाराणसी जंक्शन 9.45 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 02418 दिल्ली जंक्शन से 09.30 बजे रवाना होगी और प्रयागराज जंक्शन 19.45 बजे पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04034 दिल्ली जंक्शन से 23.45 बजे रवाना होकर जयनगर 23 बजे पहुंचेगी।

लेह, 1 नवंबर (हि.स.)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को देश के पहले एनालॉग अंतरिक्ष मिशन के लॉन्च की घोषणा की जो लद्दाख के लेह में शुरू हुआ। इस मिशन का नेतृत्व इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र ने किया है जिसे एएकेए स्पेस स्टूडियो, लद्दाख विश्वविद्यालय, आईआईटी बॉम्बे के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद द्वारा समर्थित है। मिशन का उद्देश्य एक अंतरग्रहीय आवास में जीवन का अनुकरण करना और पृथ्वी से परे एक बेस स्टेशन स्थापित करने की चुनौतियों का पता लगाना है।

इसरो के मुताबिक भारत का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन लेह में शुरू हुआ। मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र, इसरो द्वारा एएकेए स्पेस स्टूडियो, लद्दाख विश्वविद्यालय, आईआई बॉम्बे और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद द्वारा समर्थित एक संयुक्त प्रयास में यह मिशन पृथ्वी से परे एक बेस स्टेशन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक अंतरग्रहीय आवास में जीवन का अनुकरण करेगा। लद्दाख का अत्यधिक अलगाव, कठोर जलवायु और अद्वितीय भौगोलिक विशेषताएं इसे इन खगोलीय पिंडों पर अंतरिक्ष यात्रियों के सामने आने वाली चुनौतियों का अनुकरण करने के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं। यह मिशन भारत के गगनयान कार्यक्रम और भविष्य के अंतरिक्ष अन्वेषण का समर्थन करने के लिए मूल्यवान डेटा का योगदान देगा। लद्दाख की शुष्क जलवायु, उच्च ऊंचाई, बंजर भूभाग मंगल और चंद्र स्थितियों से काफी मिलते-जुलते हैं, जो इसे एनालॉग शोध के लिए आदर्श बनाते हैं। भारत के प्रमुख वैज्ञानिकों में से एक डॉ. आलोक कुमार ने शुरू में अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए लद्दाख का उपयोग करने का विचार प्रस्तावित किया था।

एनालॉग मिशन पृथ्वी के वातावरण में क्षेत्र परीक्षण हैं जो चरम अंतरिक्ष स्थितियों की नकल करते हैं। एनालॉग मिशन वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को यह समझने में मदद करते हैं कि अंतरिक्ष जैसी परिस्थितियों में मनुष्य, रोबोट और तकनीक किस तरह से प्रतिक्रिया दे सकते हैं। नासा के इंजीनियर और वैज्ञानिक अंतरिक्ष में इस्तेमाल किए जाने से पहले कठोर वातावरण में परीक्षण के लिए आवश्यकताओं को इकट्ठा करने के लिए सरकारी एजेंसियों, शिक्षाविदों और उद्योग के साथ काम करते हैं। परीक्षणों में नई तकनीकें, रोबोट उपकरण, वाहन, आवास, संचार, बिजली उत्पादन, गतिशीलता, बुनियादी ढांचा और भंडारण शामिल हैं।

ये मिशन अलगाव, टीम की गतिशीलता और कारावास जैसे व्यवहार संबंधी प्रभावों का भी निरीक्षण करते हैं, जो क्षुद्रग्रहों या मंगल जैसे गहरे अंतरिक्ष मिशनों के लिए तैयारियों में सहायता करते हैं। इन मिशनों के लिए परीक्षण स्थलों में महासागर, रेगिस्तान और ज्वालामुखीय परिदृश्य जैसे विविध स्थान शामिल हैं जो अंतरिक्ष अन्वेषण की चुनौतियों को दोहराते हैं।

नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अगले हफ्ते से फिजाओं में ठंडक घुलने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार तीन नवंबर के बाद से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है।

शुक्रवार को मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने मीडिया को बताया कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्र में अगले दो से तीन दिन तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद तेजी से तापमान में गिरावट का अनुमान है।

सोमा सेन रॉय के मुताबिक उत्तर भारत में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। अगले दो से तीन दिन तक मौसम में बदलाव होने की संभावना नहीं है। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे चलेगी। तीन नवंबर के बाद से तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर और पूर्वी भारत में 2-3 डिग्री तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग सफदरजंग मानक वेधशाला के ताजा अनुमानों के अनुसार 7 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेलि. तक गिरने की संभावना है। नवंबर 15 नवंबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक हवा की गति बरकरार रहने से राजधानी में प्रदूषण का स्तर पटाखों के जलाने के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक 360 दर्ज किया गया। प्रतिबंध के बावजूद दीपावली में राजधानी में खूब पटाखे जलाए गए लेकिन हवा की गति 10 -15 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के कारण हवा में घुले प्रदूषण के कण एक जगह जमा नहीं हुए।

 नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर कहा कि ‘एक देश, एक संविधान’ का संकल्प पूरा करने के बाद अब उनकी सरकार देश में ‘एक देश, एक चुनाव’ और ‘एक देश, एक समान नागरिक संहिता’ को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री र मोदी ने आज सुबह भाग लिया। इस वर्ष के राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजन की बैकग्राउंड थीम छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ किला है।

प्रधानमंत्री ने संबोधन में अपनी सरकार के एकता की दिशा में किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आज बहुत से विषयों को पूरे राष्ट्र में एक समान लागू किया है। इसमें स्वास्थ्य सुविधा, पहचान पत्र, राशन, बिजली ग्रीड जैसे विषय शामिल है। आज पूरे देश में एक संविधान समान रूप से लागू है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने अनुच्छेद-370 हटने के बाद इस बार पहली बार पद भार ग्रहण करते समय संविधान की शपथ ली है।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में देश से नक्सलवाद का खात्मा, पूर्वोत्तर में अलगाववादियों को मुख्य धारा में शामिल करना और आतंक को करारा जवाब देने जैसे विषय भी शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने एकता दिवस पर एकता शपथ दिलाई और एकता दिवस परेड का अवलोकन किया। इस परेड में नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस, चार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एनसीसी और एक मार्चिंग बैंड की 16 मार्चिंग टुकड़ियां शामिल हुई। विशेष आकर्षणों में एनएसजी की हेल मार्च टुकड़ी, बीएसएफ और सीआरपीएफ के महिला और पुरुष बाइकर द्वारा साहसी प्रदर्शन, बीएसएफ द्वारा भारतीय मार्शल आर्ट के संयोजन पर एक शो, स्कूली बच्चों द्वारा पाइप बैंड शो, भारतीय वायु सेना द्वारा ‘सूर्य किरण’ फ्लाईपास्ट आदि शामिल रहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास और विश्वास की एकता ही ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण की को गति देती है। हमारी हर योजना, नीति और नीयत में एकता प्राण शक्ति है। इसे देखकर सरदार साहब की भी आत्मा जहां होगी हमें अवश्य आशीर्वाद दे रही होगी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी उद्धृत किया। उन्होंने कहा कि वह कहते थे कि विविधता में एक होकर रहने की हमारी क्षमता की लगातार परीक्षा होती रहेगी जिसे हमें हर परिस्थिति में पास करना आवश्यक है। उन्हें खुशी है कि पिछले 10 साल में उनकी सरकार ने विविधता में एकता को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्ष का कालखंड भारत की एकता और अखंडता के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियां भरा रहा है। आज सरकार के हर काम हर मिशन में राष्ट्रीय एकता की प्रतिबद्धता दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि आज सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष की शुरुआत हो गई है। अगले दो सालों में देश उनकी उपलब्धियां को उत्सव मनाएगा। इस कालखंड में सरकार की हर पहल और मिशन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की दिशा में किए गए प्रयासों और उपलब्धियां को सम्मान की दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज को भी याद किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारी प्रेरणा हैं। उन्होंने आक्रांताओं को खदेड़ने के लिए सबको एक किया।

Chhapra: सारण जिला के विभिन्न छठ पूजा घाटों का जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा निरीक्षण किया गया।

अधिकारी द्वय द्वारा नगर निगम छपरा अंतर्गत राजेन्द्र सरोवर के निरीक्षण के क्रम में सम्पूर्ण परिसर की पूर्ण सफाई, पर्याप्त बैरिकेडिंग एवं रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

रिविलगंज के गौतम घाट पर नदी की मुख्य धारा दूर में है। किनारे में नदी के पानी में छठ व्रतियों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।

नाथ बाबा मंदिर घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इस घाट पर नदी का जलस्तर कम होने के कारण किनारे की गीली मिट्टी की अभी से ही नियमित सफाई सुनिश्चित कराने को कहा गया।

घाट के प्लेटफॉर्म पर जमा मिट्टी एवं बालू की साफ सफाई कराने का निदेश दिया गया। पर्याप्त रूप से बैरिकेडिंग कराने का भी निदेश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर , सहायक समाहर्त्ता सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे।