Chhapra: छपरा नगर निगम के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान के अंतर्गत शहर के मौना बाजार में सघन छापेमारी की गई।

छापेमारी में कई दुकानों से एकल उपयोग प्लास्टिक जैसे कि थर्माकोल के प्लेट, प्लास्टिक के डिस्पोजल ग्लास एवं पॉलिथीन बैग को ज़ब्त किया गया।

इस अभियान के तहत तकरीबन 100 किलो एकल उपयोग प्लास्टिक ज़ब्त किया गया। इसके साथ ही दुकानदारों से ₹8100 का जुर्माना वसूला गया।

छापेमारी में पर्यावरण पदाधिकारी दीपक विशाल, रविशंकर, अरविंद, कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर नितेश चौहान, नसीम आरिफ, अभिनव कुमार, सुनील यादव व थाना के पुलिस अफसर व सशस्त्र पुलिस बल और निगम के कई कर्मी मौजूद थे।

Chhapra: सारण जिला के भगवान बाज़ार थानान्तर्गत डकैती का योजना बना रहे 6 अपराधियों को अवैध अग्नेयशास्त्र के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इस संबंध में सारण पुलिस ने बताया कि दिनांक 07.07.2023 को भगवान बाजार थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की ब्रह्मपुर पुल ढाला स्थित रविकिशन उर्फ लालू, पिता स्व० मदन साह के घर पर कुछ अपराधकर्मी अवैध अग्नेयशास्त्र के साथ इकट्ठा हुए हैं, जो डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है।

उक्त गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के क्रम में 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 6 मोबाइल, 2 देशी कट्टा एवं 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पूछ-ताछ एवं जाँच के क्रम में गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा दिनांक 25.06.23 को भगवान बाजार थाना कांड संख्या 264/ 23 में ग्राम-श्यामचक नियर जगलाल कॉलेज के पास स्थित एक घर में चोरी की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की गयी तथा उनके पास से चोरी की गयी एक मोबाइल, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने का अंगूठी – एवं नगद राशि रु०-36670/ बरामद किया गया।

इस संबंध में भगवान बाजार थाना कांड संख्या- 281/23, दिनांक 07.07.23, धारा-399/402 भा०द०वि० एवं 25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार

1. रविकिशन उर्फ लालू, पिता स्व० मदन साह, सा०- ब्रह्मपुर पुल ढाला, थाना- भगवान बाज़ार, जिला सारण

2. ऋतिक चौधरी, पिता- छट्टू चौधरी, सा०- ब्रहमपुर पुल ढाला, थाना- भगवान बाज़ार, जिला- सारण

3. मुकेश कुमार, पिता- नन्द कुमार सोनी, सा०- बड़ा ब्रह्मपुर, थाना- भगवान बाज़ार, जिला- सारण 4. मुन्ना कुमार यादव, पिता- राजनाथ राय, सा० नई बस्ती ब्रह्मपुर, थाना- भगवान बाज़ार, जिला सारण 5. गुलशन कुमार, पिता सुरेन्द्र राय, सा०- नई बस्ती ब्रह्मपुर, थाना- भगवान बाज़ार, जिला सारण

6. राहुल कुमार,पिता-स्व० कामोद राय, सा०- नई बस्ती ब्रह्मपुर, थाना- भगवान बाज़ार, जिला – सारण

को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त गुलशन कुमार का अपराधिक इतिहास :- भगवान बाजार थाना कांड संख्या- 469/22, दिनांक-02.10.22 धारा 379 भा० द०वि० है.

आज का पंचांग
दिनांक 08 /07/ 2023 शनिवार
श्रावण कृष्णपक्ष षष्ठी
रात्रि 09 :51 उपरांत सप्तमी
नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद
रात्रि 08 :36 उपरांत उतराभाद्रपद
चन्द्र राशि: कुम्भ
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :05:05 सुबह,
सूर्यास्त :06:44 संध्या
चंद्रोदय :10:49 रात्रि
चंद्रास्त:10 :07 सुबह
लगन : मिथुन 05:47 सुबह
उपरांत कर्क लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
काल :05:05 सुबह 06:47 सुबह
शुभ :06:47 सुबह 08:30 सुबह,
रोग :08:30 सुबह 10:12 सुबह ,
उद्देग :10:12सुबह11:54 सुबह,
चर :11:54 सुबह 01:37 दोपहर
लाभ :01:37 दोपहर 03:19 दोपहर,
अमृत :03:19 दोपहर 05:02 संध्या,
काल :05:02 संध्या 06:44 संध्या,
राहुकाल:
सुबह 08 :30 से 10:12 सुबह
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:27 से 12:22 दोपहर,
दिशाशूल : पूर्व

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। बड़ो का आशिर्वाद ले।
लकी कलर
काला
लकी नंबर
5

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी।मन में जो बात हैं वह आज अपने माता-पिता से कह डाले।
लकी कलर
नारंगी
लकी नंबर
3

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा।आज के दिन नतीजों की चिंता किए बिना कार्य करेंगे तो परिणाम ज्यादा बेहतर होंगे।
लकी कलर
आसमानी
लकी नंबर
9

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।यदि किसी मित्र के साथ कोई गलतफहमी चल रही हैं तो उससे आज पर्दा उठ जाएगा और आप दोनों का मन प्रसन्नचित्त होगा।
लकी कलर
लाल
लकी नंबर
2

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।घर में किसी चीज़ पर गहन विचार-विमर्श हो सकता हैं।
लकी कलर
आसमानी
लकी नंबर
5

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।अपने व्यापार को निजी जीवन से अलग रखने का प्रयास करे अन्यथा रिश्तों में दूरियां और बढ़ेगी।
लकी कलर
हरा
लकी नंबर
9

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पूरा दिन व्यस्त रह सकता हैं और शाम के समय आराम मिलेगा। अनजान व्यक्ति से अपने मन की बात साँझा करने से बचे अन्यथा यह आपके लिए उल्टा पड़ेगा।
लकी कलर
नीला
लकी नंबर
6

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें।परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लग सकती हैं या कोई और खुशी हो सकती हैं।
लकी कलर
सफेद
लकी नंबर
8

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं।दिन में पेट दर्द की शिकायत रह सकती हैं। इसलिये बाहर का खाना खाने से बचे।
लकी कलर
पीला
लकी नंबर
4

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं।
लकी कलर
संतरी
लकी नंबर
7

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा।आज का दिन आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। जहाँ एक ओर आपको बिज़नेस में लाभ मिलेगा।
लकी कलर
गुलाबी
लकी नंबर
3

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है।अपनी वाणी पर संयम बनाए रखे क्योंकि लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल लेंगे और शत्रु बन जायेंगे।
लकी कलर
लाल
लकी नंबर
2

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

– दर्शन मार्ग में होगा बदलाव, क्रासिंग टू की तरफ से होगा मार्ग
– एक श्रद्धालु मात्र 17 सेकेंड में करेगा रामलला का दर्शन

अयोध्या, 07 जुलाई (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि के दर्शन मार्ग में बदलाव होगा, जिसके बाद रामभक्त जन्मभूमि पथ से सीधे परिसर के अंदर प्रवेश करेंगे। यह कार्य अक्टूबर माह में प्रस्तावित हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालु सीधे राम मंदिर में जा सकेंगे। अभी श्रद्धालुओं को राम कोट बैरियर के रास्ते अस्थायी गर्भ गृह में भगवान के दर्शन कराए जा रहे हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भवन निर्माण समिति ने निर्माण में लगी कम्पनी को अक्टूबर तक सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य दिया है। जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा कर श्री राम लला को स्थाई गर्भ गृह में प्रतिष्ठित किया जाएगा।

जन्मभूमि पथ से सीधे राम मंदिर तक रास्ते जोड़ने के बाद परिसर की सुरक्षा के भो अहम बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है। दर्शन पथ के चेकिंग प्वाइंट पर एक्सरे मशीन की बेहतर व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं को अलग-अलग स्थानों के चेकिंग पॉइंट से होकर अंदर प्रवेश दिया जाएगा ।

सुरक्षा में लगेंगे सीआईएसएफ के जवान
जन्म भूमि परिसर की सुरक्षा काफी अहम माना जा रहा है। सीआईएसएफ डीजी ने सुरक्षा के मानकों को नए सिरे से तैनात किए जाने की योजना को स्वीकृति दे दी है। राम जन्म भूमि मंदिर की सुरक्षा सीआईएसएफ के जवानों के द्वारा करने की योजना बनाई जा रही है। तैनात जवानों के पास आधुनिक उपकरण रहेंगे।

तीसरी आँख से भी होगी मन्दिर की निगरानी
रामजन्म भूमि परिसर में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे हर तरह और हर तरफ निगरानी लाइव रुप से किया जाएगा। परिसर में बने वॉच टावर और ड्रोन कैमरे के माध्यम से परिसर की दूर-दूर तक निगहबानी होगी।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है, लेकिन परिसर की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। इसके लिए सुरक्षा अधिकारी पूरा इंतजाम कर रहे हैं। कुछ दिनों बाद राम मंदिर के दर्शन मार्ग में बदलाव किए जाएंगे। उसके पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी तैयार कर लिया जाएगा।

एक श्रद्धालु मात्र 17 सेकेंड में रामलला का करेगा दर्शन
राष्ट्रीय निर्माण कंपनी राइट्स ने रामनवमी मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के एक्टिविटी पर रिपोर्ट को तैयार था। राममंदिर में श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराने के लिए बनाई जा रही हैं। इस योजना और राइट के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जानकारी दी गई है कि एक श्रद्धालु मात्र 17 सेकेंड में रामलला का दर्शन कर सकेगा। सर्वे के हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन लाख से अधिक श्रद्धालु एक दिन में राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश कर दर्शन कर बाहर निकलेंगे।

पटना, 07 जुलाई (हि.स.)। पटना हाई कोर्ट में पांच दिनों तक चली जातीय गणना की सुनवाई शुक्रवार को पूरी हो गई। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में दायर याचिकाओं पर चीफ जस्टिस केवी चंद्रन की खंडपीठ में सुनवाई पूरी हुई। राज्य सरकार की ओर से आज महाधिवक्ता पीके शाही ने कोर्ट में पक्ष रखा।

महाधिवक्ता ने कहा कि ये सर्वे है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों के सम्बन्ध में आंकड़ा एकत्रित करना, जिसका उपयोग उनके कल्याण और हितों के किया जाना है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि जाति सम्बन्धी सूचना शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश या नौकरियों लेने के समय भी दी जाती है। शाही ने कहा कि जातियां समाज का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हर धर्म में अलग अलग जातियां होती है।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि इस सर्वेक्षण के दौरान किसी भी तरह की कोई अनिवार्य रूप से जानकारी देने के लिए किसी को बाध्य नहीं किया जा रहा है। जातीय सर्वेक्षण का कार्य लगभग 80 फीसदी पूरा हो गया है। ऐसा सर्वेक्षण राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि इस सर्वेक्षण से किसी की निजता का उल्लंघन नहीं हो रहा है। महाधिवक्ता ने कहा कि बहुत सी सूचनाएं पहले से ही सार्वजनिक होती हैं।

इससे पहले हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए राज्य सरकार की जातीय व आर्थिक सर्वेक्षण पर रोक लगा दिया था। कोर्ट ने ये जानना चाहा था कि जातियों के आधार पर गणना व आर्थिक सर्वेक्षण कराना क्या कानूनी बाध्यता है। कोर्ट ने ये भी पूछा था कि ये अधिकार राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में है या नहीं। साथ ही ये भी जानना कि इससे निजता का उल्लंघन होगा क्या।

याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट के समक्ष पक्ष प्रस्तुत करते हुए अधिवक्ता दीनू कुमार ने बताया कि सर्वेक्षण कराने का ये अधिकार राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र के बाहर है। ये असंवैधानिक और समानता के अधिकार का उल्लंघन है। अधिवक्ता ने कोर्ट को ये भी बताया कि राज्य सरकार जातियों की गणना व आर्थिक सर्वेक्षण करा रही है। उन्होंने कहा था कि प्रावधानों के तहत इस तरह का सर्वेक्षण केंद्र सरकार करा सकती है। ये केंद्र सरकार की शक्ति के अंतर्गत आता है। उन्होंने बताया था कि इस सर्वेक्षण के लिए राज्य सरकार पांच सौ करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता दीनू कुमार, ऋतिका रानी, अभिनव श्रीवास्तव और राज्य सरकार के महाधिवक्ता पीके शाही ने कोर्ट के समक्ष पक्षों को प्रस्तुत किया। इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को सुनवाई होनी है।

Chhapra: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोर लेन वाटर पार्क के पास पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

बताया जाता है कि गोपालगंज पुलिस कुछ अपराधियों को पकड़ने के लिए उनका पीछा कर रही थी। इसी बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाटर पार्क के पास अपराधियों ने वाहन को रोका जिसके बाद गोपालगंज पुलिस ने मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से उन्हें पकड़ना चाहा. जिस पर अपराधी पास के गांव में भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने 3 अपराधियों को दौरा कर पकड़ लिया।  वहीं कुछ भागने में सफल रहे.

बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी शातिर अपराधी हैं। गोपालगंज पुलिस ने उन्हे अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।

जम्मू, 7 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में गुुरुवार से भारी बारिश हो रही है, जो शुक्रवार को भी जारी रही है। इस आदेश के बाद आधार शिविर बालटाल और पहलगाम के दोनों रूटों पर यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ गुफा जाने वाली यात्रा को भारी बारिश के चलते शुक्रवार सुबह रोक दी गई है। किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इससे 3,200 से अधिक तीर्थयात्रियों को नुनवान, पहलगाम आधार शिविर में और लगभग चार हजार तीर्थयात्रियों को बालटाल आधार शिविर में रोका गया है। मौसम में सुधार होने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

पटना, 07 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हैं।कही हल्की तो कहीं भारी वर्षा हो रही है। हालांकि, पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने और धूप निकलने से उमस बढ़ी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार भागलपुर और बांका में आज भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा राजधानी पटना समेत उसके आसपास के हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी व में गर्जन के आसार जताए गए हैं।

उल्लेखनीय है गुरुवार को पटना समेत 26 शहरों के अधिकतम तापमान में एक बार फिर से आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। पटना का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा । वही भागलपुर जिले के काल गांव में सबसे अधिक 77.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र गांगेय पश्चिम बंगाल व निकटवर्ती ओडिशा के ऊपर बना है इसके प्रभाव से वर्षा की गतिविधियां बने होने के साथ-साथ में मेघ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है।

Chhapra: सारण जिले के गरखा थन क्षेत्र में ट्रक के ठोकर से पुलिस वाहन में सवार एक होम गार्ड की मौत हो गई। जबकि  दो अन्य जवान घायल हो गए हैं। हादसा शुक्रवार रात्रि को तब हुआ जब पुलिस वाहन गस्ति पर थी।  

इस दुर्घटना में नगरा निवासी होम गार्ड जवान तारकेश्वर प्रसाद पिता किसुन साह की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य होम गार्ड जवान चंचल कुमार और अजय कुमार सिंह घायल हैं जिनका इलाज सादर अस्पताल में चल रहा है।    

इस घटना के बाद से होम गार्ड संघ में आक्रोश व्याप्त है। होम गार्ड के जवानों का कहना है कि लगातार होम गार्ड के जवानों की मौत हो रही है। इसपर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन को बढ़ी होंगे।    

New Delhi:  मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली मानहानि की सजा बरकरार रहेगी। गुजरात हाई कोर्ट ने शुक्रवार को अपने फैसले में निचली अदालत के दो साल की सजा के फैसले को बरकरार रखा। हाई कोर्ट ने राहुल की पुनर्विचार याचिका कर दी।

सूरत सेशन कोर्ट ने 23 मार्च 2023 को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इस फैसले के खिलाफ 25 अप्रैल, 2023 को राहुल गांधी ने गुजरात हाई कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी। दो मई को गुजरात हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज के फैसले पर कांग्रेस ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। पार्टी नेता अमित चावड़ा ने कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज बनकर उभरे हैं। तानाशाही तरीके से उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई है।

यह है पूरा मामलाः

2019 में कर्नाटक के कोलर में चुनाव रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों होते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि “नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?’ इस टिप्पणी के खिलाफ गुजरात भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने सूरत सेशन कोर्ट में याचिका दायर कर दी। इसी मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी।

आज का पंचांग
दिनांक 07 /07/2023 शुक्रवार
श्रावण कृष्णपक्ष पञ्चमी
रात्रि 12:17 उपरांत षष्ठी (08 जुलाई 23 )
नक्षत्र : शतभिखा
रात्रि10:16 उपरांत शतभिखा
चन्द्र राशि: कुम्भ
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :05:04 सुबह,
सूर्यास्त :06:44 संध्या
चंद्रोदय :10:14 रात्रि
चंद्रास्त:09:02 सुबह
लगन : मिथुन 05:51 सुबह
उपरांत कर्क लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
चर :05:04 सुबह 06:47 सुबह
लाभ :06:47 सुबह 08:29 सुबह,
अमृत :08:29 सुबह 10:12 सुबह ,
काल :10:12सुबह11:54 सुबह,
शुभ :11:54 सुबह 01:37 दोपहर
रोग :01:37 दोपहर 03:19 दोपहर,
उद्देग :03:19 दोपहर 05:02 संध्या,
चर :05:02 संध्या 06:44 संध्या,
राहुकाल:
सुबह 10:12 से 11:14 सुबह
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:27 से 12:22 दोपहर,
दिशाशूल : पच्छिम

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।कही बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं लेकिन खर्चों को लेकर चिंता रहेगी। ऐसे में सब प्लानिंग पहले से ही करके रखे।
लकी कलर
संतरी
लकी नंबर
8

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेगा इसलिये आप भी उसे कुछ देने का प्रयास करे।
लकी कलर
लाल
लकी नंबर
7

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन विचलित रह सकता हैं लेकिन बड़े-बुजुर्गों की सलाह बहुत काम आएगी।
लकी कलर
आसमानी
लकी नंबर
1

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है।आज के दिन बाहर का खाना खाने से बचें अन्यथा आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती हैं।
लकी कलर
बैंगनी
लकी नंबर
6

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।छात्रों को पढ़ाई के किसी काम में समस्या होगी जिससे उनका मन उदास रहेगा। ऐसे में अपने सीनियर का मार्गदर्शन आपके काम आएगा।
लकी कलर
सफेद
लकी नंबर
8

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। बिज़नेस में अपने प्रतिद्वंद्वियों का साथ मिलेगा और कोई अच्छी डील होने की भी संभावना हैं। कॉलेज के छात्रों को किसी चीज़ की चिंता लगी रहेगी।
लकी कलर
संतरी
लकी नंबर
2

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा।गृहिणियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया हैं। आज आपको काम कम रहेगा।
लकी कलर
आसमानी
लकी नंबर
6

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। किसी काम से घर से बाहर जाना हो सकता हैं लेकिन साथ ही अकेलापन भी महसूस होगा। ऐसे में किसी अपने से बात करे।
लकी कलर
पीला
लकी नंबर
3

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा।अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं लेकिन यदि आप धैर्य से काम लेंगे तो बात जल्दी ही सुलझ जाएगी।
लकी कलर
काला
लकी नंबर
5

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। प्रॉपर्टी में पैसा इन्वेस्ट किया हुआ हैं तो उसका लाभ आज मिल सकता हैं। ऐसे में नज़र बनाए रखे।
लकी कलर
नीला
लकी नंबर
1

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर की बाते किसी बाहरी व्यक्ति को ना बताए अन्यथा यह आपके लिए ही उल्टा पड़ेगा। धैर्य से काम करे
लकी कलर
सफेद
लकी नंबर
2

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। ऑफिस में एक टीम की तरह कार्य करना आपके लिए बेहतर सिद्ध होगा। इसलिये काम को टीम में बांटे।
लकी कलर
नीला
लकी नंबर
7

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा इस वर्ष गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम 3 जुलाई से 16 जुलाई के बीच संपन्न किया जाएगा । इसी क्रम में 7 जुलाई को गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम भगवान बाजार स्थित स्नेही भवन में आयोजित किया गया है। 

जिला कार्रवाह सरोज ने बताया कि गुरु दक्षिण कार्यक्रम का आयोजन छपरा में श्रावण कृष्ण पंचमी, शुक्रवार (7 जुलाई, 2023) को सायं 5:00 बजे से स्नेही भवन, भगवान बाजार में होगा।  इस अवसर पर संघ के सह क्षेत्र प्रचारक  रामकुमार का बौद्धिक स्वयंसेवकों को सुनने को मिलेगा। उन्होंने स्वयंसेवकों से  गुरु दक्षिणा में सम्मिलित होकर अपना समर्पण करने का आग्रह किया है।