मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के लिए प्राप्त आपत्तियों पर हुआ विमर्श

Chhapra: मतदान केन्द्रो के युक्तिकरण के क्रम में मतदान केन्द्रों के प्रारूप सूची के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सांसद, विधायक एवं मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श हेतु बैठक आज दिनांक 28 अगस्त 2023 को समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग इस बात पर जोर देता है कि मतदान केन्द्रों को यथा व्यवहार्य स्थायी रूप से स्थित होना चाहिए। ताकि निर्वाचकों को हमेशा यह ज्ञात हो कि उन्हें सभी निर्वाचकों के लिए अपने मत डालने कहाँ जाना है। उन्हें उनके मतदान केन्द्रों के स्थान में बार-बार परिवर्तनों से भ्रम न हो। निर्वाचन आयोग ने एक मतदान केन्द्र के लिए मतदाताओं की अधिकतम सीमा 1500 निर्धारित की है। 1500 से अधिक निर्वाचक की स्थिति में सर्वप्रथम आस-पास के मतदान केन्द्रों के बीच निर्वाचकों का स्थानांतरण किया जाना है। यदि ये नियमानुकूल न हो तो नये मतदान केन्द्र का गठन यथा संभव उसी भवन में किया जाना है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केन्द्र यथा संभव सरकारी भवन में बनाया जाना है। जानकारी दी गई कि मतदान केन्द्र ग्राउण्ड फ्लोर पर होना चाहिए। मतदान केन्द्र की 200 मीटर की परिधि के भीतर किसी राजनीतिक दल का कार्यालय नहीं होना चाहिए। किसी मतदान केन्द्र को पुलिस थानों, अस्पतालों, मंदिर, मस्जिद इत्यादि में अवस्थित नहीं होना चाहिए। जिले में पूर्व से मतदान केन्द्रों की संख्या-3015 है। 1500 से अधिक मतदाता होने के कारण कुल 14 नये मतदान केन्द्र बनाने का प्रस्ताव है। पूर्व अनुमोदित मतदान केन्द्रों के ध्वस्त होने / जर्जर होने / चलन्त मतदान केन्द्र क्षेत्र में सरकारी भवन बन जाने के कारण 27 भवन परिर्वतन का प्रस्ताव है। मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूची पर दावा / आपत्ति ,आम निर्वाचक / राजनीतिक दलों के द्वारा विवरण के साथ दिनांक 19.08.2023 तक जिला निर्वाचन कार्यालय में दिया गया था।

वर्तमान में विधान सभावार युक्तिकरण के पश्चात प्रस्तावित नये मतदान केन्द्रों की संख्या 113-एकमा विधान सभा क्षेत्र में 02, 114-माँझी विधान सभा क्षेत्र में 01, 116-तरैया विधान सभा क्षेत्र में 01, 117- मढ़ौरा विधान सभा क्षेत्र में 04, 119- गड़खा (अ०जा० ) विधान सभा क्षेत्र में 02, 120-अमनौर विधान सभा क्षेत्र में 04 होने की जानकारी दी गयी।

उप निर्वाचन पदाधिकारी सारण के द्वारा बताया गया कि 19 अगस्त 2023 तक सभी प्राप्त दावा एवं आपत्ति पर संबंधित विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा जांच की गई। इस संदर्भ में विमर्श के दौरान कुछ मामलों पर पुनः जांच कराने का अनुरोध जिला निर्वाचन पदाधिकारी सारण से सांसद सारण एवं विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणों के द्वारा किया गया।

अनुरोध को स्वीकार करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सारण ने पुनः जांच कर प्रतिवेदन संबंधित विधानसभा के निर्वाची अधिकारी को देने का निर्देश दिया। जांचोंपरांत अंतिम रूप से प्रस्ताव भेजने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी सारण से अनुरोध किया गया। प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन कार्यालय पटना भेजा जाएगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सारण, डॉ गौरव मंगला, उप विकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी, सहायक समाहर्ता सारण सुश्री श्रेया श्री, सभी विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायकगण / प्रतिनिधिगण, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधि गण एवं सभी विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी सारण उपस्थित थे।

एससी एसटी अत्याचार निवारण के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक अयोजित

Chhapra: जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम- 1989 के तहत जिला में अब तक जितने भी कांड परिलक्षित हुए हैं, उनसे संबंधित बकाया मुआवजा की राशि अविलंब संबंधित लाभुकों को अथवा उनके परिजनों को उपलब्ध करवावें।

इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोताही करने पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े जिला के सभी थानों के प्रभारी को लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक सारण के द्वारा दिया गया।

जिला पदाधिकारी के द्वारा न्यायालय से इस संबंध में दोषी आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने हेतु बैठक में उपस्थित लोक अभियोजक को कहा गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला, जिला कल्याण पदाधिकारी सारण एवं जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।

Chhapra:भगवान शिव के प्रिय मास सावन की अंतिम सोमवारी पर जिले भर के शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही  सभी शिवालयों में शिव भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। खासकर महिलाओं में पूजा अर्चना को लेकर काफी उत्साह देखा गया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में दिन भर शिव भक्तों का तांता लगा रहा।

इस दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर फल, फूल, नैवेद्ध, भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़कर पूजा अर्चना किया। इसके साथ ही श्रद्धालु पूजा कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भक्ति में लीन दिखे। पूजन को लेकर नगर के बूढ़ानाथ मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, भूतनाथ मंदिर, मनसकामना नाथ मंदिर के अलावा सभी शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा।

बाबा को जल अर्पण करने को लंबी कतार दिखी। अंतिम सोमवारी को शिव भक्तों की उत्साह भी काफी देखी गई। हर शिवालयों आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शिव भक्तों की सुरक्षा में महिला और पुरुष पुलिस बल हर शिवालयों और चौक चौराहे तैनात दिखे ।

Chhapra: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा हेतु उत्तर रेलवे के वाराणसी जं. यार्ड के रिमॉडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री नॉन इण्टरलॉक/नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं शार्ट ओरिजिनेशन/शार्ट टर्मिनेशन किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
– कोलकाता से 31 अगस्त, 07, 14, 21, 28 सितम्बर, 05 एवं 12 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– गाजीपुर सिटी से 01, 08, 15, 22, 29 सितम्बर, 06 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 01 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 01748 बनारस-भटनी अनारक्षित गाड़ी निरस्त रहेगी।
– भटनी से 01 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 01747 भटनी-बनारस अनारक्षित गाड़ी निरस्त रहेगी।
– गाजीपुर सिटी से 01 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05437 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम अनारक्षित गाड़ी निरस्त रहेगी।
– प्रयागराज संगम से 01 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05438 प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी अनारक्षित गाड़ी निरस्त रहेगी।
– बरौनी से 11, 14, 18, 21, 25, 28 सितम्बर, 02, 05, 09, 12 एवं 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला कैण्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– अम्बाला कैण्ट से 09, 12, 16, 19, 23, 26, 30 सितम्बर, 03, 07, 10 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14524 अम्बाला कैण्ट-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– शालीमार से 12, 19, 26 सितम्बर, 03 एवं 10 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 11, 18, 25 सितम्बर, 02 एवं 09 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बरौनी से 11 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– गोंडिया से 12 सितम्बर से 16 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– सूरत से 11, 18, 25 सितम्बर, 02 एवं 09 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा क्लोन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– छपरा से 13, 20, 27 सितम्बर, 04 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09066 छपरा-सूरत क्लोन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– छपरा से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– लखनऊ जं. से 19 सितम्बर से 14 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15054 लखनऊ जं.-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– सम्बलपुर से 20, 24, 27 सितम्बर, 01, 04, 08 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 18311 सम्बलपुर-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 21, 25, 28 सितम्बर, 02, 05, 09 एवं 12 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 18312 बनारस-सम्बलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– राँची से 19, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 सितम्बर, 02, 03, 05, 06, 07, 09, 10, 12, 13 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 18611 राँची-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 20, 22, 23, 24, 26, 27, 29, 30 सितम्बर, 01, 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14 एवं 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 18612 बनारस-राँची एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– अहमदाबाद से 24 सितम्बर, 01 एवं 08 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– पटना से 26 सितम्बर, 03 एवं 10 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– उदयपुर सिटी से 20, 27 सितम्बर, 04 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19669 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– पाटलिपुत्र से 22, 29 सितम्बर, 06 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– हुबली जं. से 22, 29 सितम्बर, 06 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 17323 हुबली जं.-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 24 सितम्बर, 01, 08 एवं 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 17324 बनारस-हुबली जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बक्सर से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 03649 बक्सर-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– बनारस से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 03650 बनारस-बक्सर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– दादर से 20, 22, 25, 27, 29 सितम्बर, 02, 04, 06, 09, 11 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– बलिया से 22, 24, 27, 29 सितम्बर, 01, 04, 06, 08, 11, 13 एवं 15 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– दादर से 19, 21, 23, 25, 26, 28, 30 सितम्बर, 01, 03, 05, 07, 08, 10, 12 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– गोरखपुर से 21, 23, 25, 26, 28, 30 सितम्बर, 02, 03, 05, 07, 09, 10, 12, 14 एवं 16 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– जालना से 20, 27 सितम्बर, 04 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 07651 जालना-छपरा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– छपरा से 22, 29 सितम्बर, 06 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 07652 छपरा-जालना विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– बनारस से 21, 28 सितम्बर, 05 एवं 12 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 08587 बनारस-विशाखापट्टनम विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– विशाखापट्टनम से 20, 27 सितम्बर, 04 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 08588 विशाखापट्टनम-बनारस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– ओखा से 19, 26 सितम्बर, 03 एवं 10 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09525 ओखा-नाहरलगुन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– नाहरलगुन से 23, 30 सितम्बर, 07 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09526 ओखा-नाहरलगुन विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– हावड़ा से 06 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12353 हावड़ा-लालकुआँ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– लालकुआँ से 07 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 12354 लालकुआँ-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 03 से 06 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– लखनऊ से 03 से 06 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 01 से 06 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– देहरादून से 02 से 07 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 01 से 06 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– नई दिल्ली से 02 से 07 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 01 एवं 05 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22541 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– आनन्द विहार टर्मिनल से 02 एवं 06 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 22542 आनन्द विहार टर्मिनल-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– बनारस से 03 से 06 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05117 बनारस-प्रतापगढ़ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
– प्रतापगढ़ से 03 से 06 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05118 प्रतापगढ़-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन-
– वाराणसी जं. से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14203 वाराणसी जं.-लखनऊ एक्सप्रेस लोहता स्टेशन से चलाई जायेगी।
– वाराणसी सिटी से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14213 वाराणसी सिटी-बहराइज एक्सप्रेस लोहता स्टेशन से चलाई जायेगी।
– वाराणसी सिटी से 11 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन से चलाई जायेगी।
– वाराणसी सिटी से 11 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन से चलाई जायेगी।
– वाराणसी सिटी से 11 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन से चलाई जायेगी।
– वाराणसी जं0 से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 22435 वाराणसी जं.-नई दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस बनारस स्टेशन से चलाई जायेगी।
– बनारस से 06 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09184 बनारस-मुम्बई सेण्ट्रल विशेष गाड़ी प्रतापगढ़ स्टेशन से चलाई जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन-
– लखनऊ से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14204 लखनऊ-वाराणसी जं. एक्सप्रेस लोहता स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– बहराइच से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14214 बहराइज-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस लोहता स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– जोधपुर से 10 सितम्बर से 14 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– जोधपुर से 10 सितम्बर से 14 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– जोधपुर से 10 सितम्बर से 14 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– नई दिल्ली से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 22436 नई दिल्ली-वाराणसी जं. वन्दे भारत एक्सप्रेस बनारस स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
– मुम्बई सेण्ट्रल से 04 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09183 मुम्बई सेण्ट्रल-बनारस विशेष गाड़ी प्रतापगढ़ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।

आज का पंचांग
दिनांक 28/08/2023 सोमवार
श्रावण शुक्लपक्ष द्वादशी
दोपहर 06:22 उपरांत त्रयोदशी
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : उतराषाढा
सुबह 02:43 उपरांत पूर्वाषाढ़ (29 अगस्त 23 )
चन्द्र राशि : धनु
सुबह 10:40 उपरांत मकर
सूर्योदय 05:28 सुबह,
सूर्यास्त :06:13 संध्या
चंद्रोदय :04:21 दोपहर
चंद्रास्त :03:05 सुबह ( 29 अगस्त 23 )
लगन : सिह 06:59 सुबह
उपरांत कन्या लगन
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
अमृत :05:28 सुबह 07:03 सुबह
काल :07:03 सुबह 08:39 सुबह,
शुभ :08:39 सुबह 10:15 सुबह ,
रोग :10:15 सुबह11:51 सुबह,
उद्देग :11:51 सुबह 01:27 दोपहर
चर :01:27 दोपहर 03:03 दोपहर,
लाभ :03:03 दोपहर 04:38 संध्या
अमृत :04:38 संध्या 06:14 संध्या
राहुकाल
सुबह 07:04 से 08:39 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:25 से 12:16 दोपहर
दिशाशूल :पूर्व
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले दर्पण में अपना चेहरा देखकर यात्रा करे  शुभ होगा.

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है।परिवार के साथ संबंधों को बेहतर करने में सहायता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मिलना भी हो सकता हैं जो पुरानी यादों को भी ताजा कर देंगे। सभी से सहयोग प्राप्त होगा तथा मन खुश रहेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर पर किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता हैं और ज्यादातर समय उसी में लगा रहेगा। रिश्तेदारों का आना भी लगा रहेगा।घर पर किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता हैं और ज्यादातर समय उसी में लगा रहेगा। रिश्तेदारों का आना भी लगा रहेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां कम हो जाएगी। यदि समय रहते उन्हें दूर नही किया गया तो रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सजगता रखने की बहुत आवश्यकता है।
लकी नंबर 8 लकी कलर पीला

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती है तथा मन भी बेचैन रहने की संभावना है। मन किसी काम में कम ही लग पाएगा तथा क्या किया जाये ।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।चीज़ों को सही तरीके से समझने की आवश्यकता हैं अन्यथा वे और ज्यादा उलझ जाएगी। यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर बीमारी हैं तो उसको हल्के में ना ले ।
लकी नंबर 4 लकी कलर भूरा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। विधार्थियो के लिए आज के दिन कुछ ऐसा प्राप्त होगा जिससे मन में खुशी का भाव रहेगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा तथा उनसे उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा तथा अड़चने दूर होंगी। करियर को लेकर एक साफ दृष्टिकोण बनेगा तथा मन भी पहले की अपेक्षा शांत रहेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर महरून

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ फल देने वाला होगा तथा उन्हें अपने ग्राहकों का साथ मिलेगा। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर ब्लू

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं।संगीत, कला और फैशन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा तथा नए अवसर प्राप्त होंगे जो उनका करियर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताएंगे तथा उन्हें अच्छे से जानने का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता आपको लेकर आशान्वित रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आना हो सकता है।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।आर्थिक तंगी दूर होगी तथा धन लाभ मिलेगा। विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ कही बाहर जाना होगा तथा उनका आपके प्रति विश्वास मजबूत होगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। विवाहित हैं तो पत्नी का स्वास्थ्य भी खराब रहने की संभावना है।
लकी नंबर 1 लकी कलर स्लेटी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा हेतु उधना-सूरत स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के कार्य के परिप्रेक्ष्य में उधना यार्ड के नॉन इण्टरलॉक कार्य के कारण 26 से 28 अगस्त, 2023 तक निम्नलिखित गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया जायेगा।

शार्ट टर्मिनेशन

– छपरा से 25 एवं 26 अगस्त, 2023 को चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस उधना स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा उधना-सूरत के मध्य निरस्त रहेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन

– सूरत से 27 एवं 28 अगस्त, 2023 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस उधना स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा सूरत-उधना के मध्य निरस्त रहेगी।

– सूरत से 28 अगस्त, 2023 को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी उधना स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा सूरत-उधना के मध्य निरस्त रहेगी।

सरकारी स्कूलों में रक्षा बंधन की छुट्टी अब 31 अगस्त को

Chhapra: जिले के सरकारी विद्यालयों में रक्षाबंधन की छुट्टी अब 31 अगस्त को होगी. रक्षाबंधन की छुट्टी में परिवर्तन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र निर्गत कर दिया है.

सारण के डीईओ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रारंभिक विद्यालयों के लिए निर्धारित अवकाश तालिका में 30 अगस्त 23 को रक्षाबंधन की छुट्टी निर्धारित है. उक्त दिवस को रक्षाबंधन का त्यौहार नहीं मनाया जा रहा है जिसको लेकर शिक्षक संघ द्वारा प्राप्त आवेदन पर विचार करते हुए अब 31 अगस्त 23 को रक्षाबंधन की छुट्टी निर्धारित की गई है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि 30 अगस्त को जिले के सभी सरकारी विद्यालय पूर्व की भांति संचालित किए जाएंगे.

BPSC: शिक्षक बनने बिहार आए उत्तर प्रदेश के परीक्षार्थी, अब वापस जाने के लिए ट्रेनों में धक्का मुक्की

Chhapra: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य में शिक्षक नियुक्ति को लेकर प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया था. विगत 24 एवं 25 अगस्त को आयोजित इस परीक्षा में बिहार के विभिन्न जिलों से छपरा पहुंचे परीक्षार्थियों ने विभिन्न केंद्रों पर अपनी परीक्षाएं दी, साथ ही साथ इस परीक्षा में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों के भी परीक्षार्थियों ने शिक्षक बनने के लिए परीक्षा में भाग लिया.

शहर में बनाए गए करीब 27 परीक्षा केंद्रों पर दो दिनों तक परीक्षार्थियों का जमघट लगा रहा. विगत 24 अगस्त को प्रथम पाली में पुरुष एवं द्वितीय पाली में महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा संचालित की गई.

वहीं शुक्रवार 25 अगस्त को भी उन परीक्षार्थियों द्वारा भाषा संबंधित परीक्षा को दिया गया.

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में बिहार के साथ-साथ देश के कई राज्यों के अभ्यर्थियों ने शिक्षक बनने के लिए परीक्षा में शामिल होकर सवालों को हल किया. दो दिनों से शहर में जुटी भीड़ शुक्रवार की शाम बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशनों पर दिखी.

छपरा जंक्शन से गुजरने वाले लगभग सभी ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई. इस दौरान पड़ोसी राज्य के बलिया, गोरखपुर, लखनऊ, बनारस, गाजीपुर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ थी.

ट्रेनों में परीक्षार्थी खड़े होने की भी जगह ढूंढ रहे थे, वहीं सबसे ज्यादा परेशानी महिला परीक्षार्थियों में देखी गई. हालांकि कुल मिलाकर इस बार बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति की इस परीक्षा में प्रशासन की सजगता से कहीं से भी किसी तरह के व्यवधान की सूचना नहीं मिली और ना ही किसी तरह के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले उजागर हुए.

हालांकि परीक्षा में पूछेगए प्रश्नों को लेकर परीक्षार्थियों में निराशा देखी गई बावजूद इसके सबने अपने-अपने तरीके से परीक्षा को पास करने कि हामी भरी.

Chhapra: सारण जिला के मशरख थानांतर्गत ग्राम कर्ण कुदरिया स्थित नहर में एक अनियंत्रित स्कार्पियो गाड़ी गिरने से उसमे सवार 05 व्यक्तियों की डूबने से मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मशरख थाना पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंच कर सभी शव को निकाला गया जिसकी पहचान 1.दिनेश सिंह 2. लालबाबु साह 3. सुधीर कुमार 4.सूरज कुमार सभी थाना बैकुंठपुर जिला गोपालगंज एवं 5. रामचंद्र साह सा0 परमपुर थाना मशरख के रूप में की गई जिसे पोस्मार्टम हेतु भेजा गया ।

इस संबंध में मशरख थाना द्वारा यू0डी0 कांड दर्ज कर अग्रतर कर्रवाई की जा रही है ।

पटना, 24 अगस्त (हि.स.)। पटना हाई कोर्ट ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में 500 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की। जस्टिस पीबी बजनथ्री व जस्टिस अरुण कुमार झा की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को चार सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता शिव प्रताप ने आरबीआई के एक सर्कुलर का हवाले देते हुए कहा कि बैंक में यदि घोटाले की रकम तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की हो तो इसे सीबीआई को जांच के लिए सुपुर्द किया जाना चाहिए। जनहित याचिका नवनीत कुमार और धर्मजय कुमार ने दायर की है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि 8 अगस्त को एसएसपी, मुजफ्फरपुर ने व्यक्तिगत हलफनामा दायर किया। इसमें उन्होंने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने उलटे याचिकाकर्ताओं पर आरोप लगा कर केस बंद करने का अनुरोध किया। इससे पूर्व एसएसपी, मुजफ्फरपुर की गठित टीम के प्रमुख पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल की रिपोर्ट में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन देने की बात बताई गई थी।

वर्तमान में सीबीआई वैशाली जिले के कस्तूरीसराय शाखा में हुए घोटाले की जांच कर रही है। कोर्ट ने मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई से कराने के एसएसपी, मुजफ्फरपुर के अनुरोध को खारिज कर दिया है।

गौरतलब है कि पूर्व में भी मुजफ्फरपुर पुलिस ने काजी मुहम्मदपुर थाना कांड संख्या 83/2022 बिना किसी जांच के बंद कर वादी पर ही आरोप लगा दिया था, जिसकी कोर्ट के हस्तक्षेप से पुनः सुनवाई की जा रही है। इस मामले की अगली सुनवाई 21 सितम्बर को होगी।

पटना, 24 अगस्त (हि.स.)। बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। पहले दिन पहली पाली में कक्षा एक से पांच तक पुरुष अभ्यर्थियों और दूसरी पाली में महिला अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही।

परीक्षार्थी ने बताया कि प्रश्न आसान नहीं थे। क्वेश्चन का लेवल जो था वह काफी मॉडरेट था। थोड़ा कन्फ्यूजिंग भी। जिस स्तर का पेपर तैयार किया गया उसे देखने के बाद तो यही कहा जा सकता है कि एसडीएम, एसडीओ और एक टीचर की भर्ती में कोई फर्क ही नहीं रहेगा। पेपर से पहले ना जाने कितनी बार बीपीएससी नियम बदल चुकी है। शुरुआती समय में कहा गया था कि पूरा पेपर जो होगा उसमें नेगेटिव मार्किंग होगा। क्वेश्चन पेपर में भी लिखा है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है लेकिन दो दिन पहले ही यह सूचित किया गया कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। अब ऐसे में जो बच्चे मीडिया से दूर हैं, उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग हटा दी गई है।

शिक्षक गुरु रहमान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के दोनों सिटिंग में कुछ क्वेश्चन आसान थे। कुछ क्वेश्चन घुमा कर पूछे गए थे। इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजनीतिक विज्ञान के प्रश्न 11वीं और 12वीं स्तर के थे, जो एनसीईआरटी पर आधारित थे। प्रश्नों की प्रवृति घुमावदार एवं कुछ प्रश्न अत्यंत कठिन थे। गणित, रेजनिंग के प्रश्न अधिक कठिन नहीं थे। गुरु रहमान के मुताबिक कट-ऑफ ईबीसी का 48-52 फीसदी और एससी-एसटी का 45-48 फीसदी के बीच रहने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को पहली पाली में सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए और दूसरी पाली में सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य विषय भाषा की परीक्षा होगी। 26 अगस्त को पहली पाली में कक्षा 9 से 10 तक के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन व विषयों की और दूसरी पाली में कक्षा 11 से 12 तक के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय की परीक्षा होगी।

– मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान का निर्देश

पटना, 24 अगस्त (हि.स.)। आकाशीय बिजली गिरने से जमुई जिले में दो एवं मुंगेर जिले में एक व्यक्ति की हुई मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आकाशीय बिजली से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

इसे भी पढ़ें: बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा केंद्रों का जिला प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण 

इसे भी पढ़ें:  विक्रम से निकल कर प्रज्ञान का मून वॉक, अगले 14 दिनों तक जुटाएगा जानकारियां

इसे भी पढ़ें:  विक्रम से निकल कर प्रज्ञान का मून वॉक, अगले 14 दिनों तक जुटाएगा जानकारियां