नई दिल्ली, 29 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बाबत जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि आज राष्ट्रपति भवन में 10.30 बजे आयोजित एक समारोह में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के समक्ष अपने पद की शपथ ली और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दू धर्म में एकादशी  व्रत का विशेष महत्व है।  पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी मनाई जाती है। भगवान विष्णु के प्रसन्न करने के लिए यह व्रत किया जाता है।  यह व्रत शुभ फलदाई मानी जाती है।  महीने में कुल दो एकादशी मनाया जाता है।  साल में 24 एकादशी मनाया जाता है। ज्येष्ट मास की एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते है।  इस व्रत को निर्जल रहकर भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होता है तथा लम्बी आयु, स्वास्थ ठीक रहता है तथा पाप को नाश करने वाला यह व्रत होता है।

व्रत का पूजा विधि
जो लोग बारह मास का एकादशी नहीं कर पाते है निर्जला एकादशी करने से पूर्ण हो जाता है, विधि इस प्रकार है.

(1 ) जिस दिन व्रत करना है उसके एक दिन पहले संध्याकाल से स्वस्छ रहे तथा संध्या काल के बाद भोजन नहीं करे.

(3 ) व्रत के दिन सुबह में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु का पूजन करे पिला वस्त्र धारण करे.

(4 ) पूजन के बाद कथा सुने

(5 ) इस दिन जो व्रत करते है उनको विशेष दान (सरबत ) करना चाहिए मिट्टी के पात्र में जल भरकर उसमे गुड़ या शक्कर डाले तथा सफ़ेद कपड़ा से ढक कर दक्षिणा के साथ ब्रह्मण को दान दे.
(6) निर्जला एकादशी के दिन तिल का दान करें पितृ दोष से शांति मिलती है
(7) नमक का दान करे नमक दान करने से घर में अन्न की कमी नहीं रहती है।

व्रत का मुहूर्त
31मई 2023 दिन बुधवार

एकादशी तिथि का प्रारंभ 30मई 2023 दिन 01: 07 मिनट से
एकादशी तिथि का समाप्ति 31मई 23 दिन 01: 45दोपहर तक

पारण का मुहूर्त :
01 जून 2023 दिन गुरूवार सुबह 05:00 से 7:40 मिनट तक

कथा :
महाभारत के समय एक बार पाण्डु पुत्र भीम ने महर्षि वेद व्यास जी से पूछा-हे मुनिवर! मेरे परिवार के सभी लोग एकादशी व्रत करते हैं व मुझे भी व्रत करने के लिए कहते हैं। लेकिन मैं भूखा नहीं रह सकता हूं अत: आप मुझे कृपा करके बताएं कि बिना उपवास किए एकादशी का फल कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
भीम के अनुरोध पर वेद व्यास जी ने कहा- पुत्र तुम निर्जला एकादशी का व्रत करो, इसे निर्जला एकादशी कहते हैं।  इस दिन अन्न और जल दोनों का त्याग करना पड़ता है। जो भी मनुष्य एकादशी तिथि के सूर्योदय से द्वादशी तिथि के सूर्योदय तक बिना पानी पीये रहता है और सच्ची श्रद्धा से निर्जला व्रत का पालन करता है, उसे साल में जितनी एकादशी आती हैं उन सब एकादशी का फल इस एक एकादशी का व्रत करने से मिल जाता है। ’’ महर्षि वेद व्यास के वचन सुनकर भीमसेन निर्जला एकादशी व्रत का पालन करने लगे और पाप मुक्त हो गए।  इसके बाद से निर्जला एकादशी मनाई जाती है।

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

बिहार में ज्येष्ठ का दशहरा यानि गंगा दशहरा का त्योहार बहुत ही विधि – विधान से किया जाता है।  सौभाग्यवती महिलाए लंबी सौभाग्य के लिए यथा घर में सुख शांति के लिए गंगा दशहरा का पूजन करती है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष की दशमी तिथि को गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थी,  इसलिए इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। गंगा दशहरा को माता गंगा को पूजन किया जाता है। यह त्योहार भारत में मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहार में से एक है। इस दिन को गंगा अवतरण के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन माता गंगा पृथ्वी पर आने के कारण यह शुद्ध हो गई और इनका भब्य धारा का प्रभाव हुआ।

कहा जाता है इस दिन गंगा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन दान -पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख -शांति बना रहता है। गंगा को सिर्फ नदी नहीं बल्कि हिन्दू धर्म में गंगा को माता का दर्जा दिया गया है। यह दिन को बहुत ही महतवपूर्ण माना गया है। गंगा दशहरा का त्योहार बिहार के आलावा, बंगाल, उतरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में मनाया जाता है।

गंगा दशहरा कब है जाने क्या है मुहूर्त 
दशमी तिथि का प्रारंभ 29 मई 2023 सुबह 11:49 से
दशमी तिथि का समाप्ति 30 मई 2023 दोपहर 01:07 तक
हस्त नक्षत्र का प्रारंभ 30 मई 2023 को 04:29 सुबह से
हस्त नक्षत्र का समाप्ति 31 मई 2023 को 6:00 सुबह तक

पूजन विधि
गंगा दशहरा का पूजन विधि इस प्रकार है।
इस दिन गंगा में स्नान करने का महत्व है । नये वस्त्र धारण करे।  पूजन सामग्री में फूल, दीपक, धूप, नैवेद्य गंगा माता को चढ़कर पूजन करे साथ ही गंगा माता को अर्ध्य दे बाद में आरती करे ।

गंगा दशहरा के दिन ज्योतिषीय उपाय
गंगाजल में स्नान करने से मन पवित्र हो जाता है तथा आत्मा शुद्ध हो जाती है, सभी पाप नष्ट हो जाते है।

गंगा में स्नान करने के बाद भगवान शिव का पूजन करे,  इनके पूजन से चन्द्रमा का दोष दूर हो जाते है।

गंगा में स्नान करने के बाद अपने घर के मुख्य द्वार स्वस्तिक बनाकर उसका पूजन करे।

इस दिन गंगा में स्नान करने के बाद मृत पूर्वजो के लिए पितृ तर्पण करे पितृदोष से राहत मिलेगा .

गंगा का पृथ्वी पर अवतरण की कथा

कथा के अनुसार कई वर्षो की कठोर तपस्या के बाद भागीरथ ने माता गंगा को प्रसन्न करने में सफल हुए थे।  माता गंगा ने खुश होकर उनसे कहा आपके इच्छा के अनुसार मै पृथ्वी पर आने को तैयार हूं लेकिन मेरे शक्ति ज्वार और प्रभाव को रोकने वाला कोई है, अगर ऐसा हुआ तो मेरा जल प्रभाव से पुरे ग्रह को मिटा सकता है। पुरे पाताल लोक को खत्म कर सकता है । इसके बाद भागीरथ ने गंगा माँ से विनती किये तथा इसका समाधान निकलने के लिए कहा तब माता गंगा ने उतर दिया केवल भगवान शिव गंगा को अपने सिर पर धारण करने के लिए तैयार हो जाते है तब मै पृथ्वी पर आउगी माता गंगा की बात सुनकर भागीरथ ने भगवान शिव की आराधना में लीन हो गए।  इनके तपस्या के खुश होकर भगवान शिव जी गंगा को अपनी जटाओ में धारण किया। ज्येष्ठ के दशहरा के दिन गंगा माता पृथ्वी की ओर जब प्रवाहित हुई तब भगवान शिव अपने बाल को खोलकर गंगा माता को अपनी जटाओ में बंध लिया था।  इसके बाद भगवान शिव ने अपने बाल के एक जटा ली और वही से गंगा माता की अवतरण हुआ।  इस जगह को गंगोत्री के नाम से जाना जाता है।

 

 

 

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

आज का पंचांग
दिनाँक 29 /05/2023 सोमवार, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष नवमी, सुबह 11 :49 उपरांत दशमी, नक्षत्र उतरफाल्गुन,सुबह 04:29 उपरांत हस्त (30 मई 23 ), चन्द्र राशि सिह,सुबह 08:55उपरांत कन्या विक्रम संवत 2080,सूर्योदय 04:59 सुबह, सूर्यास्त 06:35 संध्या, चंद्रोदय 01:06 दोपहर,चंद्रास्त 01:38 सुबह ( 30 मई 23),लगन वृष 06:10 सुबह, उपरांत मिथुन लगन, चौघडिया,
दिन चौघड़िया, अमृत 04:59 सुबह 06:41 सुबह, काल 06:41सुबह 08:23 ,शुभ 08:23 सुबह 10:05 सुबह ,रोग 10:05 सुबह11:47 सुबह,उद्देग 11:47 सुबह 01:29 दोपहर चर 01:29 दोपहर 03:11 दोपहर, लाभ 03:11दोपहर 04:53 संध्या,अमृत 04:53 संध्या 06:35 संध्या,राहुकाल,संध्या 06:41 से 08:23 संध्या, अभिजित मुहूर्त ,सुबह 11:20 से 12:14 दोपहर दिशाशूल

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। कोई शारीरिक समस्या नही होगी तथा आप पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धनागम होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं।छात्रों का आज के दिन अपनी पढ़ाई पर ध्यान कम लगेगा तथा वे टीवी-कंप्यूटर इत्यादि में खोये रहेंगे। इस कारण माता-पिता आपसे निराश भी रह सकते हैं।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा व सभी सदस्य आपसे खुश होंगे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। विवाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। शत्रु से सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न करें, किसी बात पर मतभेद की संभावना है।यदि आपको बीपी की समस्या रहती है तो आज के दिन खाने में कोई ऐसी चीज़ ना ले जिससे आपका बीपी घट या बढ़ जाए अन्यथा समस्या हो सकती है।
कर्क
5
लकी कलर
गुलाबी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है।शारीरिक रूप से तो कोई समस्या नही होगी लेकिन मानसिक स्वास्थ्य खराब रहने की संभावना हैं। ऐसे में अपने मन को शांत रखे ।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें।यदि आपकी अपने साथी के प्रति मन में कोई आशंका हैं तो आज के दिन उसे दूर करने का प्रयास करे अन्यथा बात बिगड़ सकती हैं। नए मित्र बनेंगे। यात्रा बनेगा।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। घर की बातों को बाहर कहने से बचे क्योंकि इससे स्थिति खराब होगी ऐसे समय में लाभ को सार्वजानिक करने से बचे क्योंकि शत्रु की नज़र आप पर ही होगी।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लाभ को सार्वजानिक करने से बचे क्योंकि शत्रु की नज़र आप पर ही होगी।फालतू खर्च होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा हैं ।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें।उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज के दिन कई नए अवसर प्राप्त होंगे लेकिन अनदेखी के कारण वे उनके हाथ से निकल जायेंगे। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए किसी नए विषय को खोजेंगे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा।आज के दिन आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा लेकिन बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका आपको लगी रहेगी जिस कारण आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नही रहेगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे।आज का दिन आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद वाला होगा। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना हैं।
लकी नंबर
8
लकी कलर
सफेद

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी।नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज के दिन आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। उत्तेजित होने से बचे व अपने काम पर ध्यान दे।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

हर साल की तरह इस साल भी आईफा अवॉर्ड्स 2023 का सभी को बेसब्री से इंतजार था। इस बार अवॉर्ड समारोह अबू धाबी के यस आइलैंड में आयोजित किया गया।

इस अवॉर्ड सेरेमनी में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, रकुल प्रीत सिंह, नोरा फतेही, सुनिधि चौहान, बादशाह जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की और परफॉर्म किया। इस साल का आईफा अवार्ड समारोह इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए देखते हैं विनर्स की लिस्ट

ऋतिक रोशन ने इस साल की फिल्म ”विक्रम वेधा” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म ”गंगूबाई काठियावाड़ी” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।


विनर्स की लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – ऋतिक रोशन (विक्रम वेधा)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म – दृश्यम 2
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – अनिल कपूर (जुग जुग जियो)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- मौनी रॉय (‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन – शिवा)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- आर माधवन (रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट)
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता – शांतनु माहेश्वरी (गंगूबाई काठियावाड़ी) और बाबिल खान (काला)
बेस्ट नवोदित अभिनेत्री – खुशाली कुमार (धोखा राउंड द कॉर्नर)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – श्रेया घोषाल
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – अरिजीत सिंह
बेस्ट एडिटिंग- दृश्यम 2
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ संवाद – गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ पटकथा- गंगूबाई काठियावाड़ी
भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि – कमल हसन

अपनी सुरीली आवाज और आकर्षक कला से लोगों के दिलों में राज करने वाली भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का नया रैप सॉन्ग ‘प्यार एक धोखा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने आज के दौर में प्यार के नाम पर हो रहे धोखे से लड़कियों को आगाह किया है। इस गाने में अक्षरा सिंह का स्वैग खूब देखने को मिल रहा है। इस पूरे म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह बैकग्राउंड डांसर के साथ रैप करती नजर आई हैं, जो उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पसंद भी आ रहा है।

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का यह रैप सॉन्ग पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस गाने के व्यूज का मीटर तेजी से आगे भी बढ़ रहा है। उधर, अक्षरा ने इस गाने के प्रमोशन के लिए अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट पर एक बिल भी शेयर किया है और उसमें लिखा है कि ‘अभी गौर फरमाने का लड़कियों….’। अक्षरा सिंह कहती है कि आज के समय में प्यार के नाम पर धोखा का प्रचलन खूब देखने को मिल रहा है। प्रेम में लोभ लालच नहीं होता यह सिर्फ एक प्योर इमोशन होता है, लेकिन आजकल प्यार के नाम पर आकर्षण से प्रलोभन तक का प्रपंच रच कर लोग एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं। मैंने इसी चीज को अपने इस रैप सॉन्ग में उकेरा है और लड़कियों को आगाह किया है कि इन सब चक्कर में ना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि यह गाना मस्ती भरा है, लेकिन एक संदेश भी युवाओं को देती है। मुझे लगता है कि यह उन्हें बेहद पसंद भी आने वाली है। आपको बता दें कि अक्षरा ऐसे सोशल इश्यूज पर पहले भी गाने लेकर आती रही हैं। उसी कड़ी में उनका यह नया स्पेशल गाना उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को इतना पसंद आ रहे हैं कि वे अब इस पेरिल्स भी बनाने लगे हैं।

रांची, 28 मई (हि.स.)। बिहार और झारखंड में नौ से अधिक कनेक्शन रखने वाले ग्राहकों के 21,800 सिम कार्ड में से अब तक कुल 17,000 को अप्रैल और मई में निष्क्रिय कर दिया गया है।

रांची स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अधिकारी प्रत्युष पाठक ने रविवार को बताया कि दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने 21,800 कनेक्शन में से लगभग 17,000 ऐसे मोबाइल नंबरों को निष्क्रिय कर दिया है। डीओटी के मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार एक ग्राहक भारत में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से अधिकतम कुल नौ मोबाइल कनेक्शन प्राप्त कर सकता है। जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तर पूर्वी राज्यों में ग्राहकों के लिए यह सीमा छह है।

उन्होंने बताया कि अप्रैल और मई के महीने में टेलीकॉम सिम सब्सक्राइबर वेरिफिकेशन विश्लेषण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड फेशियल रिकॉग्निशन पावर्ड सॉल्यूशन ने खुलासा किया कि बिहार और झारखंड में एक उपभोक्ता को अनुमति से अधिक नौ से ज्यादा कनेक्शन देकर कुल 21,800 मोबाइल कनेक्शन जारी किए गये। उन्होंने कहा कि ऐसे करीब 17,000 नंबर के कनेक्शन काट दिये गये हैं। इस तरह के नंबरों की पहचान करने के लिए और विश्लेषण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि झारखंड भी डीओटी के एलएसए (बिहार) के अधिकार क्षेत्र में आता है। डीओटी ने अप्रैल और मई के महीने में बिहार और झारखंड के लगभग सात करोड़ ग्राहकों का फेशियल विश्लेषण किया और पाया कि 21,800 मोबाइल कनेक्शन स्वीकृत सीमा से अधिक जारी किये गये थे।

उन्होंने बताया कि डीओटी ने हाल में मोबाइल ग्राहकों को सशक्त बनाने, उनकी सुरक्षा को मजबूत करने और केंद्र सरकार की नागरिक केंद्रित पहलों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए एक डिजिटल पोर्टल ‘संचार साथी’ शुरू किया है। यह पोर्टल नागरिकों को उनके नाम पर जारी किये गये कुल मोबाइल नंबरों का पता लगाने और उनके खोए हुए फोन का पता लगाने-ब्लॉक करने की सुविधा प्रदान करता है। यह उन्हें उन मोबाइल कनेक्शन की रिपोर्ट करने में भी सुविधा प्रदान करता है, जिनकी या तो आवश्यकता नहीं है या उपभोक्ता द्वारा नहीं लिया गया है।

उन्होंने बताया कि डीओटी पहले ही अप्रैल और मई के महीने में बिहार और झारखंड में 2.30 लाख से अधिक मोबाइल नंबरों को निष्क्रिय कर चुका है। क्योंकि, उनके अधिकांश सिम कार्ड कथित रूप से अवैध तरीकों से खरीदे गये थे। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने 2900 प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) को भी काली सूची में डाल दिया है, जो सिम कार्ड जारी करते समय अनैतिक और अवैध कार्यों में शामिल पाये गये थे।

अधिकारी ने कहा कि दूरसंचार सेवा प्रदाता फर्जी पीओएस के साथ उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। डीओटी, पटना कार्यालय भी राज्य पुलिस के संपर्क में है और एएसटीआर विश्लेषण से तैयार की गई खुफिया जानकारी को साझा किया है।

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि कुछ लोग इतिहास को बदलना चाहते हैं, ऐसे लोगों से देश को बचाना है। इन लोगों ने हर चीज पर कब्जा कर लिया है। सब कुछ एकतरफा हो रहा है। ये लोग काम नहीं कर रहे, केवल प्रचार करते हैं। नया कौन-सा काम हो रहा है? सच्चाई तो यह है कि इन लोगों ने 1998 से 2004 के बीच के काम को भी पूरा नहीं किया? मुख्यमंत्री रविवार को जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बिहार प्रदेश जदयू के प्रभारी पदाधिकारियों की दो दिवसीय संसद समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमलोगों ने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा लेकिन नहीं मिला। गरीबी के बावजूद हमलोगों ने विकास का सारा काम किया। बिहार में धार्मिक उन्माद को हमलोगों ने ना के बराबर कर दिया, लेकिन कुछ लोग अब फिर से उसे कराने की कोशिश में हैं। हमलोग जाति गणना के पक्ष में हैं लेकिन कुछ लोग चाहते हैं कि ये ना हो। जब भी अच्छा काम करिएगा, कहीं ना कहीं से आपको रोकने की कोशिश होगी लेकिन हमलोगों को अपना काम करना है। जदयू अकेली पार्टी है जिसमें सभी जाति और धर्म के लोग हैं। अपने काम को लेकर एक-एक घर जाइए। सबसे बात करिए और सुझाव लीजिए।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने जब महागठबंधन बनाया तो देश की बहुत सारी राजनीतिक पार्टियों ने बधाई दी। हमलोग विपक्षी एकता के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। जल्द ही इसका सार्थक परिणाम निकलेगा। मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता उपस्थित रहे।

इसुआपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, 10 दिन पहले मनाई थी शादी की पहली वर्षगांठ

इसुआपुर: शनिवार की संध्या ट्रक की चपेट में आने से घायल स्थानीय थाना क्षेत्र के डटरा गांव निवासी युवक अरबिंद कुमार राय की इलाज के क्रम में पटना के निजीअस्पताल में मौत हो गई. परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का दाह संस्कार कर दिया. मृतक के मोटरसाइकिल का ट्रक से शनिवार की शाम इसुआपुर बाजार में ठोकर लग जाने से मृतक गम्भीर रूप से घायल हो गया था. जिसकी इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई. मृतक के 50 वर्षीय माता अनिता देवी 22वर्षीय पत्नी आशा देवी तथा उनके दोनों भाइयों के रुदन कुन्द्रन से वातावरण भाउक हो गया था.

लोगों ने बताया कि मृतक ही परिवार का भरण पोषण करता था.मृतक के पिता का 6 वर्षो से कोई आता पता नही है. जिससे परिवार पहले से ही दुखो का पहाड़ झेल रहा है. उसपर परिवार के कमाऊ पुत्र का असमय मौत परिवार झेल नही पा रहा है.

लोगो ने बताया कि इसी 15 मई को मृतक ने शादी का प्रथम वर्षगाँठ मनाया था. वही 1 माह बाद उनकी पत्नी को प्रसव होना है. तरैया विधायक जनक सिंह, पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, जिला पार्षद प्रियंका सिंह, छबिनाथ सिंह, छपरा के पू बिधायक रनधीर सिंह, युवराज सुधीर सिंह, जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता धीरज सिंह, प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव, मुखिया अजय राय, पूर्व मुखिया संगम बाबा ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Chhapra: कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने रविवार को राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती अंडर-19 बालक /बालिका प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल भवन- सह- व्यामशाला में किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन दिनांक 6 जून 2023 से 12 जून 2023 तक नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश में कराया जाना प्रस्तावित है। उक्त प्रतियोगिता में बिहार दल की प्रतिभागिता करने के लिए विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के चयन हेतु राज्य स्तरीय विद्यालय खेल चयन प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन विभिन्न जिलों में प्रारंभ हो गया है।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न जिलों का चयन किया गया है। इसी संदर्भ में छपरा जिले में अंडर-19 बालक बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर इस अवसर पर बिहार के कला संस्कृति एवम युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि बिहार के गांव में जो प्रतिभा है उसे मुख्य धारा में लाने के लिए कला संस्कृति युवा विभाग प्रयासरत है। इसके लिए जो भी जरूरी पहल करने की जरूरत है उसे किया जाता है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करा कर उन्हें नेशनल खेल और ओलंपिक मेडल लाने के स्तर का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि बिहार के खिलाड़ी भी मेडल की दौर में अव्वल रहें। साथ ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के निर्देशन में खेल और खिलाड़ियों का विकास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने ओलंपिक खेलों में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को प्रशासनिक पद पर नौकरी दिए जाने की घोषणा की है। खेल को रोजगार का माध्यम बनाया जाए इसके लिए प्रयास जारी हैं.

कार्यक्रम के दौरान सारण जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार पीक, राज्य कुश्ती संघ के सचिव विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित थें।

Chhapra: छपरा शहर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर वस्तु स्थिति की जानकारी रविवार को जिला पदाधिकारी अमन समीर के साथ नगर आयुक्त सुमित कुमार एवं अन्य पदाधिकारी  ने ली।

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी के साथ पदाधिकारियों की टीम जिला स्कूल परिसर में पहुंची। जिला स्कूल के मैदान को नए सिरे से विकसित करने हेतु पहल प्रारंभ करने का निर्देश जिला पदाधिकारी  के द्वारा दिया गया।

छपरा क्लब के निरीक्षण के क्रम में वहां अवस्थित सभी दुकानों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया। इनमें से अवैध दुकानों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी दुकानों से बकाया भाड़ा वसूलने की कार्रवाई प्रारंभ करने को कहा गया।

छपरा क्लब में अवैध रूप से पार्क की गई बस पर तत्काल जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया। शिशु पार्क के भ्रमण के क्रम में पार्क को विकसित करने हेतु कई आवश्यक महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।

उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी। 

Chhapra: माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन आईसीडीएस विभाग के द्वारा किया गया।  जागरूकता रैली को समाहरणालय सारण के परिसर से उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में विद्यालय विद्यालयों की छात्राएं जीविका दीदियों सेविका सहायिका महिला पर्यवेक्षिका, सीडीपीओ एवं डीपीओ आईसीडीएस के साथ अन्य लोग शामिल थे। जागरूकता रैली समाहरणालय परिसर से राजेंद्र स्टेडियम तक निकाली गई।

राजेंद्र स्टेडियम में रैली के समापन स्थल पर स्वयं जिला पदाधिकारी अमन समीर, नगर आयुक्त के साथ बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। समापन स्थल पर जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष 28 मई, 2023 को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। प्रति माह 05 दिन मासिक धर्म होता है, एवं इसकी औसत अंतराल 28 दिनों को होता है। इसलिए प्रत्येक माह के 28-05 को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाने के लिए चिन्हित किया गया है महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा पूरे राज्य में माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा पूरे राज्य में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में 15 से 24 वर्ष की आयु की किशोरियों / महिलाओं के बीच साफ सुरक्षित तरीके से माहवारी के प्रबंधन को बढ़ावा देना है। महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य एवं आर्थिक कार्यो में सहभागिता के दृष्टिकोण से यह एक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण विषय है। 5वीं राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2021 के अनुसार राज्य में 58 प्रतिशत् महिलाएँ ही साफ एवं सुरक्षित तरीकों से माहवारी का प्रबंधन करती है। चौथी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आकड़ो की तुलना में इस संख्या में 28 प्रतिशत वृद्धि हुई है, परन्तु इसमें और कार्रवाई की आवश्यकता है। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम के तहत् बिहार राज्य के विभिन्न विभागों के समन्वय से राज्य व्यापी अभियान चलाकर इसे वित्तीय वर्ष 2024-25 तक 80 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें आप सब की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

विदित हो कि प्रथम चरण में बिहार के सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में स्थित कन्या मध्य एवं उच्च विद्यालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं भस्मक यंत्र की स्थापना के लिए सभी जिलाधिकारियों को राशि आवंटित किया गया है।जिसमें सारण जिला को 05 विद्यालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं भस्मक यंत्र को अधिष्ठापित करने हेतु राशि उपलब्ध कराया गया है।