पेरिस, 06 अगस्त (हि.स.)। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट कुश्ती के 50 किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है। इस तरह विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना पदक पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में विनेश ने क्यूबा की पहलवान को 5-0 से मात दी। कल बुधवार को फाइनल में विनेश फोगाट अमेरिकी पहलवान सारा हिल्डब्रैंट से भिड़ेंगी।

महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज के खिलाफ सेमीफाइनल में जबरदस्त जीत दर्ज की है। विनेश ने क्यूबा की पहलवान को स्कोर करने तक का मौका नहीं दिया। विनेश ने मैच की शुरुआत में ही पहला पॉइंट लेकर 1-0 की बढ़त ले ली। ‘

पहले राउंड की बढ़त के बाद आगे के राउंड में भारतीय पहलवान ने और तेजी दिखाई और लगातार प्वाइंट बनानते हुए 5-0 की बढ़त बना ली। इसी स्कोर पर मैच समाप्त हुआ और विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ पेरिस ओलंपिक में अब उनका मेडल पक्का हो गया है। स्वर्ण पदक के लिए कल बुधवार को उनका मुकाबला अमेरिका की सारा हिल्डब्रैंड से होगा।

पटना, 06 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 36 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में पीएमसीएच में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप 4315 नए पद सृजित किए गए हैं। इसके साथ स्वास्थ्य और परिवहन विभाग में नौकरी देने का फैसला लिया है।

कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि खान एवं भूतत्व विभाग में चार पदों का सृजन किया गया है। दो पद अपर निदेशक और दो पद उप निदेशक खनिज के लिए सृजन करने की मंजूरी मिली है।

अपर निदेशक खनिज विकास के लिए एक पद एवं उप निदेशक खनिज विभाग के लिए एक पद की प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में पास किया गया है। इसके साथ उद्योग विभाग की ओर से हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय के अंतर्गत आने वाले 610 पदों को समाप्त कर दिया गया है‌। इसके अलावा राजपत्रित 20 नए पद एवं अराजपत्रित 116 नए पद यानी कुल 136 नए पदों के सृजन की स्वीकृति आज कैबिनेट में मिली है।

दूसरी ओर बिहार सरकार ने उद्योग नीति में बदलाव किया है। बिहार की कंपनी को अब टेंडर मिलेगा। कंपनी को बिहार में जीएसटी रजिस्टर्ड होना चाहिए। एल वन अधिक दर रहने वाली कंपनी को टेंडर दिया जाएगा । एक साल पुरानी जो कंपनी होगी उसको भी लाभ मिलेगा। अभी बिहार के बाहर की जो कंपनियां उन्हें ज्यादा टेंडर मिल रहा है। स्वास्थ्य और परिवहन विभाग में नई नौकरियां देने की बात कही गई।

बिहार अवर सांख्यिकी संवर्ग संशोधन नियमावली 2024 को स्वीकृति मिल गई है। खनन विभाग में नियुक्तियां होंगी। मुख्यालय स्तर पर अपर निदेशक (खनिज विकास) और उप निदेशक (खनिज विकास) के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। बालू की अवैध ढुलाई और खनन की जानकारी देने वालों को इनाम दिया जाएगा। पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग के पास 1.6 एकड़ जमीन आवास बोर्ड ने खेल विभाग को दी है। इसके लिए 48 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

बिहार कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती, प्रोन्नति और सेवा शर्त के लिए नया नियम बनेगा। बिहार कर्मचारी राज्य बीमा योजना महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त संवर्ग संशोधन नियमावली 2024 को मंजूरी मिल गई है।

सड़क हादसे कम करने के लिए गाड़ियों की स्पीड लिमिट तय होगी। इसके लिए परिवहन विभाग को अधिकृत किया गया है। एक कमेटी भी बनाई जाएगी जो स्पीड लिमिट तय करेगी। पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में पहले की तरह टॉय ट्रेन चलेगी।

अवैध तरीके से बालू खनन पर सरकार ने इसे रोकने के लिए पहल की है। अवैध तरीके से बालू खनन करने वाले के बारे में सूचना देने वालों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।कैबिनेट में इसकी मंजूरी मिली है। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।

ट्रक से अवैध खनन होने की सूचना पर दस हजार और ट्रैक्टर से अवैध खनन कर बालू ले जाने वाले की सूचना देने वाले को पांच हजार नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

वाराणसी 06 अगस्त, 2024: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09061/09062 उधना-छपरा-उधना साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन उधना से 07, 14, 21 एवं 28 अगस्त, 2024 दिन बुधवार को तथा छपरा से 09, 16, 23 एवं 30 अगस्त, 2024 दिन शुक्रवार को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

09061 उधना-छपरा अनारक्षित साप्ताहिक विशेष गाड़ी 07, 14, 21, 28 अगस्त, 2024 दिन बुधवार को उधना से 22.50 बजे प्रस्थान कर चलथान से 23.09 बजे, बारडोली से 23.24 बजे, दूसरे दिन नंदुरबार से 01.20 बजे, अमलनेर से 02.22 बजे, भुसावल से 04.45 बजे, खंडवा से 06.50 बजे, इटारसी से 09.20 बजे, जबलपुर से 13.10 बजे, कटनी से 14.50 बजे, सतना से 16.30 बजे, मानिकपुर से 17.50 बजे, प्रयागराज छिवकी से 19.40 बजे, तीसरे दिन वाराणसी जं. से 00.40 बजे, जौनपुर से 02.42 बजे, गाजीपुर सिटी से 04.35 बजे तथा बलिया से 05.32 बजे छूटकर छपरा 07.00 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 09062 छपरा-उधना अनारक्षित साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09, 16, 23 एवं 30 अगस्त, 2024 दिन शुक्रवार को छपरा से 10.00 बजे प्रस्थान कर बलिया से 11.32 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.35 बजे, जौनपुर से 14.12 बजे, वाराणसी जं. से 16.25 बजे, प्रयागराज छिवकी से 21.25 बजे, मानिकपुर से 23.00 बजे, दूसरे दिन सतना से 00.20 बजे, कटनी से 01.55 बजे, जबलपुर से 03.35 बजे, इटारसी से 07.10 बजे, खंडवा से 10.35 बजे, भुसावल से 12.45 बजे, अमलनेर से 14.07 बजे, नंदुरबार से 15.35 बजे, बारडोली से 17.27 बजे तथा चलथान से 17.47 बजे छूटकर उधना 18.30 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 16, साधारण श्रेणी कुर्सीयान के 02 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

नई दिल्ली, 06 अगस्त (हि.स.)। केंद्र सरकार ने बांग्लादेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा के लिए मंगलवार को संसद भवन में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बैठक में बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति और बांग्लादेश में उभरती स्थिति पर भारत के रुख के बारे में जानकारी दी।

जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में, संसद भवन में बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने कहा, “आज संसद में सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश में चल रहे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। सर्वसम्मति से मिले समर्थन और समझ की सराहना करता हूं।”

कोलकाता, 6 अगस्त (हि.स.)। कोलकाता पुलिस ने पटना पुलिस के साथ मिलकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप है।

इसकी पहचान मोहम्मद जाहिद (51) के रूप में हुई है। बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर ब्लॉक निवासी जाहिद को सोमवार रात कोलकाता के बाउबाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां वह 40 बीबी गांगुली स्ट्रीट पर पान की दुकान चलाता था।

 

कोलकाता पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक पूछताछ हो चुकी है। जाहिद ने तीन व्यक्तियों को फंसाने के लिए ईमेल भेजने की बात कबूल की। पुलिस ने उस मोबाइल फोन को जब्त कर लिया जिससे ईमेल भेजा गया था।

दरअसल आरोपित ने 16 जुलाई को अल-कायदा के नाम से एक ईमेल भेजा था। बिहार सचिवालय पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने 02 अगस्त को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

अधिकारी ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है जिसने बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजा था। उसने ईमेल में तीन मोबाइल नंबरों का उल्लेख किया था। जांच में पाया गया कि इन नंबरों से जुड़े व्यक्ति निर्दोष थे और उनका ईमेल से कोई संबंध नहीं था। मुख्य आरोपित ने उन्हें फंसाने के लिए साजिश रची थी।

मोहम्मद जाहिद को आगे की जांच के लिए ट्रांजिट डिमांड पर पटना ले जाया जाएगा। उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया।

पटना, 06 अगस्त (हि.स.)। बांग्लादेश में उपद्रव और हिंसा को लेकर बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी सीमावर्ती जिलों में पुलिस और एसएसबी को अलर्ट रहने को कहा है।

सीमा वाले इलाकों में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बिहार पुलिस और एसएसबी को तैयार रहने को कहा गया है। सीमांचल में बांग्लादेश और बिहार की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

कटिहार और किशनगंज से बांग्लादेश की सीमा सटी हुई है। ऐसे में बिहार पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। साथ ही एसएसबी को सतर्क किया गया है और 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी अलर्ट मोड में आ गए हैं। बांग्लादेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में गाड़ियों की और हर आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। पहचान पत्र देखने के बाद ही किसी को भी भारत में आने की अनुमति दी जा रही है।

सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तू की जानकारी होने पर तत्काल सूचना देने को कहा गया है। लोग किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी स्थानीय थाना, जिले के एसपी या टॉल फ्री नंबर 14432 या डायल 112 पर देने की अपील की है

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। अबतक सैकड़ों लोगों की जान चली गई है जबकि बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि क्या आम और क्या खास कोई भी सुरक्षित नहीं है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में कई इमारतों और संस्थानों को आग के हवाले कर दिया है।

पटना, 6 अगस्त (हि.स.)। बिहार में एक बार फिर से मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे के भीतर राजधानी समेत राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 6 जिलों वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, किशनगंज और भोजपुर में भारी बारिश को लेकर य़ेलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि जरुरत पड़ने पर ही बारिश के दौरान घर से बाहर निकलें और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों को पालन करें। बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है, जिससे मौसम में बदलाव देखा जा रह है।

सुवा, 06 अगस्त (हि.स.)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में फिजी की राजधानी सुवा में हैं। फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवेरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया। यह फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच मित्रता के गहरे संबंधों का परिचायक है। यह सचित्र विवरण भारत की राष्ट्रपति के एक्स हैंडल पर साझा किया गया है।

द्रौपदी मुर्मू का सुवा पहुंचने पर फिजी के प्रधानमंत्री सीटिवेनी राबुका ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रपति फिजी के बाद न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते जाएंगी। किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी और तिमोर-लेस्ते की पहली यात्रा है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

विदेश मंत्रालय के सचिव जयदीप मजूमदार ने पिछले दिनों नई दिल्‍ली में राष्ट्रपति की यात्रा का ब्यौरा साझा किया था। इसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच से 10 अगस्‍त तक तीन देशों फिजी, न्‍यूजीलैंड और तिमोर-लेस्‍ते की यात्रा पर रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक्‍ट ईस्‍ट नीति के अंतर्गत दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशांत क्षेत्र पर भारत ने विशेष रूप से ध्‍यान केन्द्रित किया है। यह तीनों देश भारत की एक्‍ट ईस्‍ट नीति के तहत आते है। भारत और फिजी के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। भारत, फिजी का प्रमुख विकास भागीदार रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को एक्स पर कहा कि एक्ट ईस्ट नीति को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुईं। पहले चरण में राष्ट्रपति फिजी की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। यह यात्रा दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगी। राष्‍ट्रपति फिजी की संसद को भी संबोधित करेंगी। उनका भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है।

यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति आठ और नौ अगस्त को न्यूजीलैंड जाएंगी। इस दौरान वे गवर्नर जनरल सिंडी किरो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति, वेलिंगटन में एक अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी और ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगी। यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति 10 अगस्त को तिमोर-लेस्ते जाएंगी।

आज का पंचांग
दिनांक 06/08 /2024 मंगलवार
श्रावण शुकाल्पक्ष द्वितीया
संध्या :07:52 द्वितीया
नक्षत्र मघा
दोपहर 05:44 उपरांत पूर्वाफाल्गुन
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि सिह
सूर्योदय 05:19 सुबह
सूर्यास्त :06:32 संध्या,
चंद्रोदय : 06:43 सुबह
चंद्रास्त 07:52 संध्या
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
रोग 05:19 सुबह 06:58 सुबह,
उद्देग 06:58 सुबह 08:37 सुबह
चर 08:37 सुबह 10:16 सुबह
लाभ 10:16 सुबह 11:55 सुबह
अमृत 11:55 सुबह 01:34 दोपहर
काल 01:34 दोपहर 03:13 दोपहर
शुभ 03:13 दोपहर 04: 53 संध्या
रोग 04:53 संध्या 06:32 संध्या
लगन :कर्क
सुबह 06:08 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
दोपहर 03:13 से 04:53 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:29 से 12:22 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर हरा
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी
कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए।
लकी नंबर सफेद लकी कलर केशरी
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर फिरोजी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।
लकी नंबर 6 लकी कलर महरुम

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी
धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर लाल

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला
मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर भुरा
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली, 05 अगस्त (हि.स.)। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा और बदले राजनीतिक हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अलावा कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बांग्लादेश के हालात पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत आईं शेख हसीना के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी। वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के वर्तमान राजनीतिक हालात और वहां जारी लगातार हिंसा की स्थिति के बारे में बात रखी।

इससे पहले, बांग्लादेश में नौकरी में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जो बाद में हिंसा में तब्दील हो गया। हिंसा और बिगड़ते राजनीतिक हालात को देखते हुए शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भारत आ गईं। उनका विमान दिल्ली के निकट गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा।

नई दिल्ली, 5 अगस्त (हि.स.)। पड़ोसी देश बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भारत में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर कल इस संबंध में संसद में बयान दे सकते हैं।

इसी बीच सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने हिंडन एयरबेस पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। भारतीय वायु सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति और हिंडन एयर बेस पर उनकी भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा हुई है। मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने हर पूर्वी सेक्टर में अपने जवानों को अलर्ट पर रखा है।

बांग्लादेश के घटनाक्रम पर सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की मुलाकात हुई। कल विदेश मंत्री जयशंकर बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर संसद में बयान दे सकते हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में विदेश मंत्री से मुलाकात की और बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रम पर चर्चा की।

-भारत के लड़ाकू विमानों ने शेख हसीना के विमान को अपनी हवाई निगरानी में रखा
– भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट, दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन की सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्ली, 05 अगस्त (हि.स.)। भारतीय वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर उतरे बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के सी-130जे हरक्युलिस विमान पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का सख्त पहरा है। बांग्लादेशी वायु सेना का यह विमान भारतीय वायु सेना के सी-17 और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान हैंगर के पास खड़ा किया गया है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पद से इस्तीफा देने के बाद पीएम हाउस ‘बंग भवन’ से एक मोटरसाइकिल से रवाना हुईं। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन के साथ ढाका से बांग्लादेशी एमआई-17 हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी लेकिन उनका गंतव्य नहीं बताया गया। हालांकि, ढाका से रवाना होने के बाद उनके भारत आने की संभावना जताई गई थी लेकिन जब दोपहर बाद उनका हेलीकॉप्टर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में उतरा तो इसकी पुष्टि हो गई। बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया और बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत चौधरी भी कोलकाता पहुंच गए।

शेख हसीना अगरतला से बांग्लादेशी वायु सेना के सी-130जे हरक्युलिस विमान के जरिये नई दिल्ली की ओर रवाना हुईं। उसके बाद राजधानी दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। यहां कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए बांग्लादेश हाई कमीशन के गेट पर चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन के 20 से अधिक कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया और पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करके बांग्लादेश के हालात पर अपडेट दिया। नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए, जिसके बाद मित्र देश बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के विमान को वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर उतारने के बारे में चर्चा हुई।

शेख हसीना के परिवहन विमान को फ्लाइट AJAX1431 का नाम देकर उसकी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी लाइव ट्रैकिंग की। उनका विमान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के वायु क्षेत्र से होते हुए दिल्ली की ओर आते हुए ट्रैक किया गया। शेख हसीना के परिवहन विमान को फ्लाइट AJAX1431 का नाम देकर उसकी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी लाइव ट्रैकिंग की। उनका विमान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के वायु क्षेत्र से होते हुए दिल्ली की ओर आते हुए ट्रैक किया गया। हालांकि उत्तर प्रदेश के वायु क्षेत्र में आने पर फ्लाइट राडार 24 ने सुरक्षा के मद्देनजर लाइव ट्रैकिंग बंद कर दिया।

इस दौरान भारतीय वायु सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राडार सक्रिय करके भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश से लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस तक शेख हसीना के विमान की गतिविधियों पर नजर रखी। शेख हसीना को लेकर आ रहे सी-130जे विमान को हिंडन एयर बेस पर उतारने के लिए प्राथमिकता दी गई। आखिरकार उनका विमान शाम 5:36 बजे हिंडन एयरबेस पर लैंड किया, जहां एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने शेख हसीना का स्वागत किया। इसके बाद शाम को शेख हसीना से मिलने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल हिंडन एयर बेस पहुंचे।