आज का पंचांग
दिनांक 25/10/2024 शुक्रवार
कार्तिक कृष्णपक्ष नवमी
सुबह 03:52 उपरांत दशमी
नक्षत्र पुष्य
सुबह 07:40 उपरांत अश्लेशा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि कर्क सूर्योदय 05:53 सुबह
सूर्यास्त :05:13 संध्या,
चंद्रोदय :12:26 रात्रि
चंद्रास्त :01:25 दोपहर
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
चर 05:53 सुबह 07:18 सुबह,
लाभ 07:18 सुबह 08:43 सुबह
अमृत 08:43 सुबह 10:08 सुबह
काल 10:08 सुबह11:33 सुबह
शुभ 11:33 सुबह 12:59 दोपहर
रोग 12:59 दोपहर 02:24 दोपहर
उद्देग 02:24 दोपहर 03:49 संध्या
चर 03:49 संध्या 05:15 संध्या
लगन :तुला
सुबह 07:38 उपरांत वृच्चिक लगन
राहुकाल
सुबह 10:08 से 11:33 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11 :11 से 11:56 सुबह
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर केशरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैगनी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर संतरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर महरुम

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर बैंगनी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर सफेद

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर हरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: बिहार सिनेमा एवं सांस्कृतिक समिति के बैनर तले छपरा जिला इकाई की बैठक हुई. जिसमें कलाकारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.

विदित हो कि बिहार सिनेमा एवं सांस्कृतिक समिति विगत कई वर्षों से कलाकारों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत है. हाल ही में बिहार सरकार द्वारा बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति लागू की गयी है. जो बिहार सिनेमा एवं सांस्कृतिक समिति के दस सूत्री मांगों में से एक थी.

बिहार के कलाकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिहार सिनेमा एवं सांस्कृतिक समिति आज भी संवेदनशील है. कार्यक्रम में समिति द्वारा आगामी कार्य योजनाओं पर भी चर्चा की गयी. साथ ही सभी कलाकारों तथा संगठन के सदस्यों ने एक स्वर में भोजपुरी भाषा के विकास का संकल्प दोहराया.

मौके पर समिति के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय चौबे, राष्ट्रीय सचिव राजू बाबा, प्रदेश संयोजक कौशल कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष शिवजी प्रसाद गुप्ता, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष प्रो दिलीप कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी प्रभात किरण हिमांशु, अभिनेता योगेश राज, मोतिहारी जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश तिवारी सहित दर्जनों कलाकारों ने अपने अपने विचार रखें तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

Chhapra: मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत गुरुवार को छपरा विधानसभा क्षेत्र के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत दिलियारहीमपुर पंचायत के जैल शहर वार्ड नंबर 3 में रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा बिहार डॉ० राहुल राज ने पी० सी० सी० सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 

जिसके लिए लगभग 5 लाख 40 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। विगत दिनों में आमजन की असुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज द्वारा 15वीं वित्त योजना के तहत उन सभी सड़क मार्गों की सूची सौंपी थी। जिसका आमजन के लिए आवागमन में सुविधा की दृष्टि से निर्माण अति आवश्यक है।

डॉ० राहुल राज ने बताया कि आज उन्हीं सड़क मार्गों में से कुछ मार्गों का शिलान्यास किया गया है। इन सड़कों के निर्माण कार्य के पूरा होने से जल्द ही ग्रामवासियों को आवागमन में जितनी भी बाधाओं का सामना करना पड़ा रहा था, वे सारी मिट जायेंगी। सड़क मार्गों के निर्माण पर टिप्पणी करते प्रखंड प्रमुख ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण योजनाओं के तहत आने वाले अन्य मार्गों के निर्माण कार्य को भी जल्द से जल्द शुरू किया जायेगा। सारण के विभिन्न क्षेत्रों में पक्की सड़कों के निर्माण से कनेक्टिविटी बेहतर होगी एवं बारिश के समय में क्षेत्रवासियों को आवागमन में जितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन सबसे भी छुटकारा मिलेगा।

इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। मौजूद क्षेत्रवासियों ने बताया कि गांव में पक्की सड़क के बनने से सभी लोगों को अत्यधिक सुविधा मिलेगी। सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामवासियों ने प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज को धन्यवाद दिया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख समेत पंचायत समिति सदस्या बबीता देवी, बीडीसी प्रतिनिधि समाजसेवी विनोद सिंह, एसडीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अरुण सिंह, सोनू सिंह, मनोज सिंह, राजकुमार एवं पंचायत के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (हि.स.)। विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को एक बार फिर भारतीय कंपनियों की 70 से अधिक फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो के करीब 20 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जबकि अकासा एयर की करीब 14 उड़ानों को धमकी मिली है। इस तरह पिछले 11 दिनों में करीब 250 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि, ऐसी धमकियां अभी तक फर्जी साबित हुई हैं।

अकासा एअर के प्रवक्ता ने बताया कि उसकी कुछ उड़ानों को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिला है, जो 24 अक्टूबर को अपने गंतव्य की ओर रवाना होने की तैयारी में थी। प्रवक्ता ने कहा कि अकासा एअर का आपातकाल प्रतिक्रिया दल स्थिति पर नजर बनाए रखा है। वह सुरक्षा और नियामक अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। हम स्थानीय प्राधिकारियों के साथ समन्वय कर सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत में नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा था कि केंद्र सरकार एयरलाइनों को बम की धमकी की घटनाओं से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इसमें ऐसी धमकी देने वालों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है। इस सूची का मकसद उपद्रवी यात्रियों की पहचान करना और उन्हें विमान में चढ़ने से प्रतिबंधित करना है।

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने गुरुवार को रेल मंत्रालय की 6,798 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली दो परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इन परियोजनाओं से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार के 8 जिले कवर होंगे। इन परियोजनाओं को अगले पांच सालों में पूरा किया जाएगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर बिहार के लिए रेलवे बुनियादी ढांचा और पूर्वोत्तर राज्यों को रणनीतिक संपर्क प्रदान करने के लिए नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा और सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण की एक बड़ी परियोजना को आज मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि 4553 करोड़ रुपये की लागत से 256 किलोमीटर रेलवे लाइन के दोहरीकरण से उत्तर प्रदेश और उत्तर बिहार को फायदा होगा। इसके अलावा कैबिनेट ने अमरावती के रास्ते एर्रुपलेम और नंबुरु के बीच 57 किलोमीटर लंबी नई रेललाइन के निर्माण को मंजूरी दी है। नई रेल लाइन परियोजना एर्रुपलेम-अमरावती-नंबुरु आंध्र प्रदेश के एनटीआर विजयवाड़ा और गुंटूर जिलों और तेलंगाना के खम्मम जिले से होकर गुजरेगी। नई लाइन आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी अमरावती को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

वैष्णव ने कहा कि नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा और सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर खंड के दोहरीकरण से नेपाल, पूर्वोत्तर भारत और सीमावर्ती क्षेत्रों तक संपर्क मजबूत होगा और मालगाड़ियों के साथ-साथ यात्री ट्रेनों की आवाजाही में सुविधा होगी, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास होगा। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार के 8 जिलों को कवर करने वाली दो परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 313 किलोमीटर की वृद्धि होगी। नई लाइन परियोजना 9 नए स्टेशनों के साथ लगभग 168 गांवों और लगभग 12 लाख आबादी को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना दो आकांक्षी जिलों (सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर) में कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, जिससे लगभग 388 गांवों और लगभग 9 लाख आबादी को सेवा मिलेगी।

आज का पंचांग
दिनांक 24/10/2024
कार्तिक कृष्णपक्ष अष्टमी
सुबह 01:58 उपरांत नवमी
नक्षत्र पुनवर्सु
सुबह 06;15 उपरांत पुष्य
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि कर्क
सूर्योदय 05:53 सुबह
सूर्यास्त :05:14 संध्या,
चंद्रोदय :11:29 रात्रि
चंद्रास्त :12:45 सुबह
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
शुभ 05:53 सुबह 07:18 सुबह,
रोग 07:18 सुबह 08:43 सुबह
उद्देग 08:43 सुबह 10:08 सुबह
चर 10:08 सुबह 11:33 सुबह
लाभ 11:33 सुबह 12:59 दोपहर
अमृत 12:59 दोपहर 02:24 दोपहर
काल 02:24 दोपहर 03:49 संध्या
शुभ 03:49 संध्या 05:15 संध्या
लगन :तुला
सुबह 07:42 उपरांत वृच्चिक लगन
राहुकाल
सुबह 11:34 से 12:59 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11 :11 से 11:56 सुबह
दिशाशूल दक्षिण
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर भुरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर-परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। थकान तथा कमजोरी महसूस होगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।

लकी नंबर 8 लकी कलर नीला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। आय बनी रहेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवेक का प्रयोग करें। आय बनी रहेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर पिला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर फिरोजा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।
लकी नंबर 5 लकी कलर महरुम

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर संतरी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। विरोध होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों में न पड़ें।

लकी नंबर 1 लकी कलर पिला
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

छपरा/बलिया, 23 अक्टूबर (हि.स.)। दीपावली से पहले जीआरपी ने बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की चेकिंग के दौरान वाराणसी-छपरा पेसेंजर ट्रेन से एक बीस वर्षीय युवती के बैग से साढ़े सात सौ जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी गोरखपुर रेंज सवि रत्न गौतम ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली कि वाराणसी-छपरा पेसेंजर ट्रेन से एक युवती भारी मात्रा में कारतूस लेकर छपरा जा रही है। जीआरपी ने ट्रेन में चेकिंग की शुरू कर दी। एक युवती ट्रेन की सीट पर बैठी हुई थी और वह अपने सीट के नीचे एक ट्राली बैग रखे थी। जब उस ट्राली बैग के बारे में युवती से पूछताछ की गई तो उसने उस बैग को अपना बताया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमे 315 बोर के 750 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। बाद में युवती को गिरफ्तार कर लिया गया।

युवती ने पूछताछ में बताया कि वह यह कारतूस छपरा लेकर जा रही थी, जिसे छपरा में किसी व्यक्ति को देना था। उसे यह बैग अंकित पांडेय जो गाजीपुर के थाना करीमुद्दीनपुर का रहने वाला है, उसी ने दिया था। उन्होंने कहा कि युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

एक माह पहले भी करीब साढ़े आठ सौ जिन्दा कारतूस बलिया रेलवे स्टेशन से बरामद हुए थे।

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (हि.स.)। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए महाकुंभ-2025 के दौरान 10 से 28 फरवरी तक विभिन्न स्टेशनों पर 50 ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि इस दौरान संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली और विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल को दोनों दिशाओं में प्रयागराज जं पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा।

गोदान एक्सप्रेस मुंबई एलटीटी-गोरखपुर जंक्शन और छपरा एक्सप्रेस मुंबई एलटीटी-छपरा जंक्शन को दोनों दिशाओं में नैनी पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। तुलसी एक्सप्रेस मुंबई एलटीटी-अयोध्या कैंट को दोनों दिशाओ में भरत कूप, शिवरामपुर और नैनी स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

उत्तर रेलवे ने दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस दुर्ग-नौतनवा, अयोध्या कैंट, एक्सप्रेस मुंबई एलटीटी-अयोध्या कैंट, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस अयोध्या कैंट-मुंबई एलटीटी, दुरंतो एक्सप्रेस मुंबई एलटीटी-प्रयागराज जंक्शन, यशवंतपुर लखनऊ एक्सप्रेस यशवंतपुर-लखनऊ चारबाग, कामायनी एक्सप्रेस मुंबई एलटीटी-बलिया, अंत्योदय एक्सप्रेस रक्सौल जंक्शन-मुंबई एलटीटी, पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस पुणे-गोरखपुर जंक्शन, पुणे दरभंगा एक्सप्रेस पुणे-दरभंगा जंक्शन, अंत्योदय एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन-अहमदाबाद जंक्शन, रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस रीवा- आनंद विहार टर्मिनल, श्रद्धासेतु एक्सप्रेस रामेश्वरम-अयोध्या कैंट, मास-सीपीआर एसएफ एक्सप्रेस एमजीआर चेन्नई से सेंट्रल-छपरा जंक्शन, छपरा जंक्शन-एमजीआर चेन्नई सीटीआरएल एसएफ एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटी-गोरखपुर जंक्शन एसएफ एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस मुंबई एलटीटी-अयोध्या कैंट, यशवंतपुर लखनऊ एक्सप्रेस और मऊ-मुंबई एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस को नैनी स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने की घोषणा की है। महाकौशल एक्सप्रेस, अप संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, चित्रकोट एक्सप्रेस, अन्देलखंड एक्सप्रेस को दोनों दिशाओं में शिवराम पुर और भरत कूप स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा।

Chhapra: गंगा सिंह महाविद्यालय, छपरा के विभिन्न संकायों द्वारा आयोजित हो रहे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय वेब व्याख्यानमाला श्रृंखला के तहत “शास्त्रों से समाज निर्माण” विषयक अन्तराष्ट्रीय वेब व्याख्यान का आयोजन किया गया।

स्वागत वक्तव्य और विषय प्रवर्तन करते हुए प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह ने कहा कि सभी शास्त्रों का मूल उद्देश्य मानव जीवन को बेहतर बनाना है। समाज से ही राष्ट्र का निर्माण होता है औए हमारे राष्ट्र की मूल संकल्पना सर्वधर्मसमभाव की है। विविधता में एकता और साझी विरासत ही हमारी पहचान रही है।

इस अंतरराष्ट्रीय वेब व्याख्यान में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो ओम नाथ विमली, जय प्रकाश विश्वविद्यालय के प्रो दिबांशु कुमार, नेपाल के डॉ गोविंद प्रसाद दाहाल, एलएनएमयू की डॉ पुतुल सिंह, सीएम कॉलेज दरभंगा के प्राचार्य प्रो मुश्ताक अहमद, केएसडीएस यूनिवर्सिटी के प्रो दिलीप कुमार झा और प्रो सुरेश्वर झा ने साहित्य, समाज और संस्कृति के अंतरसंबंधों पर विस्तार से चर्चा की।

इस वेब व्याख्यान में देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों से कई प्राध्यापक, शोध-छात्र और विद्यार्थी जुड़े रहे तथा आमंत्रित वक्ताओं से अपने समय और समाज को देखने-समझने की नई दृष्टि प्राप्त की। व्याख्यान के दौरान कुछ फैकल्टी मेंबर्स तथा छात्रों ने अपने ज्ञानवर्धन तथा जिज्ञासा के क्रम में वक्ताओं से सार्थक संवाद भी स्थापित किया।

उक्त जानकारी डॉ कमाल अहमद, सहायक प्राध्यापक (हिंदी) ने दी।  

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज केरल की वायनाड सीट से लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।उन्हाेंने अपनी मां व सांसद (राज्यसभा) सोनिया गांधी, अपने भाई और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पति रावर्ट वाड्रा, पुत्र रेहान वाड्रा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले ये सभी नेता एक रोड शो में शामिल हुए।

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘‘पिछले 35 सालों से मैं विभिन्न चुनावों में पार्टी के लिए और किसी न किसी उम्मीदवार के लिए प्रचार करती रही हूं। यह पहली बार है जब मैं अपने लिए समर्थन की मांग कर रही हूं।’ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी आभार जताया कि उन्होंने उन्हें वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया।

प्रियंका गांधी 22 अक्टूबर की रात को ही अपनी माता सोनिया गांधी मैसूर पहुंची थीं, जहां एयरपोर्ट पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद वे दोनों सड़क के रास्ते से वायनाड (केरल) पहुंचीं। जहां आज उन्होंने नामांकन दाखिल किया। लंबे समय से राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार चुनावी राजनीति में भाग ले रही हैं।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड से राहुल गांधी को दूसरी बार जीत मिली थी। इस बार राहुल को वायनाड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर भी जीत मिली, जोकि उनकी माता सोनिया गांधी की पारिवारिक सीट कही जाती है। उत्तर प्रदेश के महत्व देखते हुए राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ थी और तभी साफ कर दिया था कि उनके परिवार का ही कोई सदस्य यहां से प्रतिनिधित्व करेगा। इसी के चलते वायनाड सीट पर अब उप चुनाव हाे रहे हैं। पिछली बार यहां से राहुल गांधी ने कम्युनिष्ट पार्टी आफ इंडिया की एनी राजा और भारतीय जनता पार्टी के के सुरेंद्रन को हराया था। राहुल को कुल 6,47,445 वोट मिले थे। उन्हें 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत मिली थी। दूसरे स्थान पर एनी राजा रही थीं।

वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होना है और परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। भाजपा ने यहां प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिदास को टिकट दिया है। नाव्या कोझिकोड नगर निगम में दो बार की पार्षद और म्युनिसिपल हाउस में भाजपा पार्षद दल की नेता हैं। वे भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं। नव्या हरिदास अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। वहीं सीपीआई के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी को यहां से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्र सरकार देश के प्रथम गृहमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के महान योगदान के सम्मान स्वरूप उनकी 150वीं जयंती को 2024 से 2026 तक राष्ट्रव्यापी समारोह के रूप में मनाएगी।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक्स पोस्ट में इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्रों में से एक भारत के लोकतंत्र की स्थापना के पीछे एक विज़नरी के रूप में सरदार पटेल की स्थायी विरासत और कश्मीर से लक्षद्वीप तक भारत के एकीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका अमिट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सरदार पटेल के महान योगदान के सम्मान स्वरूप उनकी 150वीं जयंती को 2024 से 2026 तक राष्ट्रव्यापी समारोह के रूप में मनाएगी। यह समारोह सरदार पटेल की उल्लेखनीय उपलब्धियों और एकता की भावना के प्रतीक का साक्षी होगा।

उल्लेखनीय है कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। मोदी सरकार 2014 से 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाती आ रही है। पटेल को 550 से अधिक रियासतों को भारत संघ में विलय करने का श्रेय दिया जाता है।

Chhapra: विधिक जागरुकता शिविर का 27 अक्टूबर 2024 को जिला स्कूल छपरा में आयोजन होगा। 

अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक जागरुकता समिति सारण, छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक जागरुकता समिति सारण, छपरा के तत्वाधान में 23 अक्टूबर 2024 (रविवार) को 11:00 बजे पूर्वाह्न में Environmental Law विषय पर एक विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन जिला स्कूल सारण, छपरा में किया गया है।

जागरुकता शिविर के सफल संचालन हेतु पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयं सेवक की प्रतिनियुक्ति की गयी है।