Chhapra: छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता के द्वारा बोर्ड की बैठक आहूत की गई। जिसमे विगत 20 सितंबर 2024 को हुई बोर्ड के बैठक की संपुष्टि, 19 नवंबर 2024 को सम्पन्न सशक्त स्थायी बैठक की संपुष्टि पर चर्चा की गई। 

बैठक में वार्ड 16 के पार्षद संतोष कुमार के द्वारा कबीर अंतयेष्टि के लाभुकों को मिलने वाली राशि मे विलंब होने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई। कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मी को अन्य कार्य देने या बदलने पर विचार किया गया। 

वार्ड पार्षद सुजीत कुमार मोर द्वारा सदन में बात कही गई जो कर्मी बहुत दिनों से एक ही घटक में कार्य कर रहे है उसको चेंज किया जाये। पार्षद प्रहलाद राम द्वारा बिना होलडिंग और बिना सर्वे वाले क्षेत्र को भी आवास देने पर सदन पर चर्चा उठायी गई। 

वार्ड 34 से वार्ड पार्षद कुंती देवी कहा गया कि अधूरा रोड बना है उसको पूरा किया जाय और नाला का स्लैब टूट गया उसको भी नया लगाया जाये। वार्ड 38 से नरगिस बानो के द्वारा कहा गया कि गाँधी चौक से गरखा ढाला तक सफाई का कार्य सफाई एजेंसी के द्वारा नहीं किया जा रहा है। 

वार्ड 44 के पार्षद के द्वारा कहा गया कि नये नल जल का कनेक्शन कब से शुरुआत किया जायेगा सदन मे बात उठायी गई। नगर निगम के कर्मी को शिकायत करने पर उसका जवाब उल्टा दिया जाता है। जिसके लिए सदन मे बात उठायी गई। 

वार्ड पार्षद 33 सशक्त स्थायी समिति के द्वारा टैक्स कलेक्शन एजेंसी के द्वारा लिया जा टैक्स उसका एक ही रेट रखा जाये क्योंकि स्पेरो एजेंसी के द्वारा टैक्स कलेक्शन मे सुधार किया जाये। सदन मे वार्ड पार्षद के द्वारा कहा गया कि वार्ड मे जो भी एजेंसी के द्वारा कार्य कराया जाता है उसका एन वो सी वार्ड पार्षद के द्वारा देने के उपरांत ही भुगतान किया जायेगा जिसके लिए सदन ने सहमति दी। 

नगर निगम को ई ऑफिस कराने हेतु बोर्ड के सदन मे रखा गया। जिसके लिए नगर प्रबंधक अरविन्द कुमार के द्वारा ई ऑफिस कराने हेतु जानकरी बिधिवत दिए। सदन ने इसको बहुमत से ई ऑफिस के कार्य कराने पर सहमति व्यक्त की गई। स्ट्रीट लाइट के सभी वार्डो मे सर्वे हो रहा है उसमे ख़राब और नये लाइट लगाने हेतु सर्वे किया जायेगा जिसमे सभी पोलो एवं गली को भी लाइट लगाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। 

सफाई एजेंसी के कार्य की समीक्षा एवं स्पष्टीकरण के सम्बन्ध में वार्ड पार्षद हेमंत राय के द्वारा सफाई एजेंसी के द्वारा साफ सफाई के कार्य से असंतुष्ट दिखे। सफाई एजेंसी प्रतिनिधि के द्वारा कहा गया कि सभी रुटो पर साफ सफाई करा जा रही है। सफाई एजेंसी को मानव बल बढ़ाने द्वारा कहा गया। सभी वार्डो में बराबर मात्रा मे सफाई मजदूर को लगाने हेतु सदन मे बात उठायी गई। 

सरकारी बाजार मे बन रहे मल्टी शॉपिंग काम्प्लेक्स की अनुमति सदन के द्वारा नहीं दिया गया। महापौर, वार्ड पार्षद को बैठने के लिए सिटिंग एरिया, उप महापौर का कार्यालय एवं सभागार का भी नया बनाने एवं मरम्मती कराने हेतु सहमति व्यक्त की गई। शिल्पी पोखरा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरन का DPR की सहमति व्यक्त की गई। 
पटना नगर निगम के तर्ज पर छपरा नगर निगम मे 40 मानव बल के साथ एक टास्क फोर्स गठन किया जायेगा। जिससे अतिक्रमण हटाने एवं छापेमारी इत्यादि कार्य कराया जायेगा और शहर सुन्दर दिखेगा। 

नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख सरोवर राजेंद्र सरोवर, शाह बनवारी लाल एवं रौजा सरोवर को अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुये सौंदर्यकरन सहित डी. पी. आर. बनाने पर चर्चा की गई और सहमति व्यक्त की गई। शहर में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। पूर्वी भगार पर स्थित नगर निगम की जमीन पर रेंटल आवास बनाने के लिए योजना हेतु डी. पी. आर.बनाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। बुडको को नगर निगम की बैठक मे अनुपस्थित होने के कारण उनको शो कॉज करने के लिए सदन द्वारा सहमति व्यक्त की गई। 

नगर निगम मे सभी पूर्व एजेंडा को सर्वसहमति व्यक्त की गई. बैठक में सभी सासंद प्रतिनिधि, विधान परिषद सदस्य ई सच्चिदानंद राय, नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय, उप नगर आयुक्त अजीत कुमार, कार्यपालक अभियंता, धीरेन्द्र कुमार, सिटी मैनेजर, अरविन्द कुमार, वेद प्रकाश वर्णवाल, संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, सहायक अभियंता, राजश्री, राहुल कुमार आदि उपस्थित थें। 

Chhapra: लायंस क्लब महाराजगंज रघुशांति ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आज “नेकी का दरबार” कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन लायंस क्लब शेड, चिल्ड्रन पार्क, डाक बंगला रोड पर किया गया, जहां जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना था।

यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष लायन ममता पुतुल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें क्लब के प्रमुख सदस्य, जिनमें लायन सोनी गुप्ता, लायन रीता मिश्रा, लायन दीपशिखा, लायन रूबी जी, लायन प्रियंका जी, लायन शोभा जी, लायन ऋषेंद्र जी, लायन संदीप जी, लायन सुनील जी, लायन प्रमोद मिश्रा, लायन शैलेंद्र जी, लायन अजय जी, लायन आनंद अग्रहरि, और लायन साकेत जी शामिल थे, ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

क्लब अध्यक्ष लायन ममता पुतुल ने कहा, “नेकी का दरबार जैसे कार्यक्रम समाज सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं। जरूरतमंदों की मदद करना हमारा कर्तव्य है, और ऐसे प्रयासों के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करते रहेंगे।”

कार्यक्रम के दौरान दर्जनों जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र वितरित किए गए। सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज सेवा के इस प्रयास को सफल बनाने के लिए अपना सक्रिय सहयोग दिया।

आज का पंचांग
दिनांक 15/12 /2024 रविवार
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष पूर्णिमा
दोपहर 02 :31 उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र मृगशिरा
सुबह 02:20 उपरांत आद्रा (16 दिसंबर 2024 )
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि वृष
सुबह 03:04 उपरांत मिथुन
सूर्योदय 06:28 सुबह,
सूर्यास्त :05:01 संध्या,
चंद्रोदय :04:50 संध्या
चंद्रास्त आज नहीं है
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 06:28 सुबह 07:47 सुबह,
चर 07:47 सुबह 09:07 सुबह
लाभ 09:07 सुबह 10:26 सुबह
अमृत 10:26 सुबह 11:45 सुबह
काल 11:45 सुबह 01:04 दोपहर
शुभ 01:04 दोपहर 02:23 दोपहर
रोग 02:23 दोपहर 03:42 संध्या
उद्देग 03:42 संध्या 05:01 संध्या
लगन : वृच्चिक
सुबह 06:34 उपरांत धनु लगन
राहुकाल
संध्या 03:42 से 05:01 संध्या
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:24 से 12:06 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
धनार्जन होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर भुरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर नीला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। फालतू खर्च होगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद आसमानी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मान बढ़ेगा। मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं।
लकी नंबर 9 लकी कलर फिरोजा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर नीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है।
लकी नंबर 4 लकी कलर पिला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर केशरी
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: सारण फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सारण खेल महोत्सव 2024 का रविवार को शुभारंभ होगा।  यह खेल महोत्सव 15 से 28 दिसंबर 2024 तक चलेगा। 14 दिनों में विभिन्न खेलों के आयोजन किए जाएंगे। 

15 दिसंबर 2024 को फुटबॉल (पुरुष) का आयोजन राजेन्द्र स्टेडियम में होगा। 16 दिसंबर 2024 को फुटबॉल (महिला)का आयोजन राजेन्द्र स्टेडियम में होगा। वहीं 17 से 21 दिसंबर तक सारण प्लेयर्स लीग क्रिकेट का आयोजन होगा। 22 और 23 दिसंबर को खेल भवन में शतरंज के मुकाबले होंगे। 22 दिसंबर को भारतोलन प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन में होगा। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 दिसंबर तक गोदना सेमरिया मैदान,रिविलगंज में होगा। जबकि 27 और 28 दिसम्बर को वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पीएन सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में सम्पन्न होगा। 

आयोजन सारण खेल महोत्सव के अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर ने बताया कि क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के विकास को बढ़ावा देने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के माध्यम से खेल का माहौल बनेगा और नए खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। ऐसे प्रयाशों से खिलाड़ियों का विकास हो सकेगा, जिससे वह आगे चलकर बड़े खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। 

उन्होंने सारण के लोगों से बड़ी संख्या में इस खेल महोत्सव में भाग लेने और खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा करने की अपनील की है।  

ख्वाजा और मैकस्वीनी ने दिलाई आस्ट्रेलिया को सधी शुरुआत

ब्रिसबेन, 14 दिसंबर (हि.स.)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत यहां खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले सत्र में बारिश के कारण केवल 13.2 ओवर का खेल हो सका। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान बिना कोई विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मेकस्विनी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में केवल 5.3 ओवर फेंके गए थे, तभी बारिश शुरु हो गई, जिसके कारण 25 मिनट तक खेल रूका रहा।

बारिश रूकने के बाद फिर से खेल शुरु हुआ और ख्वाजा और मेकस्विनी ने संभलकर खेलना जारी रखा, 13.2 ओवर के बाद फिर से बारिश शुरु हो गई और कुछ देर इंतजार करने के बाद अंपायरों ने लंच की घोषणा कर दी। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिये थे।

भारतीय टीम में हुए दो बदलाव

इस मैच के लिए भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किये। हर्षित राणा और रविचंद्रन अश्विन को बाहर किया गया और उनकी जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में हेजलवुड की वापसी

वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड को टीम में शामिल करने का फैसला किया, जो साइड स्ट्रेन के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। टीम ने स्कॉट बोलैंड, जिन्होंने गुलाबी गेंद से ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रभावशाली भूमिका निभाई थी, को बाहर किया।

हैदराबाद, 13 दिसंबर (हि.स.)। फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट ने चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है। हाई कोर्ट के आदेश से अल्लू को बड़ी राहत मिली है। अल्लू की रात तक रिहाई होनी की संभावना है।

दरअसल, स्थानीय संध्या थिएटर में उनके एक प्रीमियर के दौरान भगदड़ की घटना में एक महिला की मौत के बाद अल्लू को दोपहर 1.30 बजे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अल्लू को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने अल्लू को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। स्थानीय कोर्ट के आदेश के खिलाफ अल्लू अर्जुन की ओर से हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। तेलंगाना हाई कोर्ट ने शुक्रवार शाम को इस मामले में सुनवाई की। हाई कोर्ट में दो घंटे तक दलीलें सुनने के बाद जस्टिस जुव्वादी श्रीदेवी ने आदेश दिया कि ‘मैं अर्नब गोस्वामी मामले के बाद सीमित अवधि के लिए अल्लू को अंतरिम जमानत देने को इच्छुक हूं। सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से हाई कोर्ट में पेश पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि अभिनेता किसी भी राहत के हकदार नहीं हैं। उनका कहना है कि इस मामले में सात अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हाई कोर्ट ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी। इस मामले में अल्लू की ओर से हाई कोर्ट में प्राथमिकी रद्द करने की मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अभिनेता अर्जुन अल्लू को हैदराबाद की चंचलगुडा जेल भेज दिया। हाई कोर्ट के आदेश के बाद अल्लू की रात तक रिहाई होनी की संभावना है।

वाराणसी 13 दिसम्बर,2024: रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से 05283/05284 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी की आवृत्ति में कमी कर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के रूप में चलाई जायेगी।

मुजफ्फरपुर से 14 से 31 दिसम्बर, 2024 तक चलने वाली 05283 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचलन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सप्ताह में दो दिन किया जायेगा।

इसी प्रकार आनन्द विहार टर्मिनस से 15 दिसम्बर, 2024 से 01 जनवरी, 2025 तक चलने वाली 05284 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी का संचलन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को सप्ताह में दो दिन किया जायेगा।

अमनौर में छीनी गयी मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhapra: विगत 29 सितंबर को अनमौर थानान्तर्गत ग्राम-अमनौर अगुआन स्थित मोटरसाईकिल सवार 03 अज्ञात अपराधियों के द्वारा साईकिल सवार एक युवक का मोबाईल झपट्टा मारकर छीन लेने की घटना कारित की गयी थी। इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर अमनौर थाना कांड सं0-325/24, दिनांक-29.09.24, धारा-304(2) भा०न्या०सं० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

तकनीकि अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त 01 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। इनके निशानदेही पर छीनी गयी 01 मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है।

➤ गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. गोलु कुमार, पिता-श्याम बिहारी साह, ग्राम-बेलहरी, थाना-तरैया, जिला-सारण।

▶ जप्त / बरामद सामानों की विवरणी :-

1. छीनी गयी मोबाइल-01, मोटरसाईकिल-01

➤ टीम में शामिल पुलिस पदाधिकरी :-

पु०अ०नि० कुन्दन कुमार थानाध्यक्ष अमनौर थाना, पु०अ०नि० जयंत कुमार सिंह, पु०अ०नि० मो० अख्तार खा, प्र०पु०अ०नि० आयुष कुमार, सिपाही-943 रवि राज रंजन एवं अमनौर थाना के अन्य पुलिस कर्मी।

Chhapra: 50वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य कबड्डी संघ एवं सीतामढ़ी जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में दिनाँक 14 दिसम्बर से 16 दिसम्बर के बीच जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी में होना है.

उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सारण जिले की कबड्डी टीम को संघ के संरक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, सभापति बैठा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस बात की जानकारी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने दी। टीम के सभी खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं दी है.

राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम:-
1.   बुची कुमारी
2.   प्रियंका कुमारी
3.   आरती कुमारी
4.   चांदनी कुमारी
5.   अनुष्का कुमारी
6.   वैभवी कुमारी
7.   पालक राज
8.  अंजू कुमारी
9.  अनुष्का कुमार 2
10. सुप्रिया कुमारी
11.  प्रिया कुमारी
12. निशा कुमारी

टीम कोच – रोहित कुमार सिंह
टीम मैनेजर – राजकुमार सिंह

Chhapra: सारण पुलिस ने आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया है। 

सारण के जनता बाजार थन को दिनांक 12.12.2024 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विनाका आर्केस्ट्रा के संचालक लहलादपुर हाईस्कुल के पीछे अपने घर में एक नाबालिक लड़की को कैद कर के रखा है।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्केस्ट्रा संचालक के घर को विधिवत घेराबन्दी कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में उक्त नाबालिग लड़की को बरामद कर आर्केस्ट्रा संचालक राजेश महतो, पिता रामाशीष महतो, सा०-बनियापुर अमाव, थाना बनियापुर, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया है।

नाबालिग लड़की के द्वारा बताया गया कि पैसे का लालच देकर व जोर जबरदस्ती आर्केस्ट्रा में कार्य करवाया जाता था। इस संदर्भ में जनताबाजार थाना कांड सं0-270/24 दिनांक 12.12.24 धारा 143 (1)/145/98/ बी०एन०एस० एवं 8 पोक्सो अधि० एवं 75/79 जे०जे० अधिनियम एवं 3/4/5/6 आई०टी०पी० अधि० 1956 एवं 16/17/18 बंधुआ मजदुर प्रथा अधिनियम-1976 दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-

1. बनियापुर थाना कांड सं0-209/20 दिनांक-09.07.20, धारा 396/120 (बी) भा०द०वी० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।

2. बनियापुर थाना कांड सं0- 217/20 दिनांक-14.07.20, धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।

छापामारी दल में शामिल सदस्य

पु०अ०नि० टुनटुन कुमार थानाध्यक्ष जनताबाजार थाना, स०अ०नि० पप्पु कु० झा एवं जनताबाजार थाना के अन्य कर्मी।

 

जाने माने फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी फिल्म ‘रामायण’ लेकर आ रहे हैं। ‘आदिपुरुष’ के बाद बॉलीवुड में फिर से ‘रामायण’ बन रही है। ओम राउत की निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ की काफी आलोचना हुई थी। इसलिए अब नितेश तिवारी की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। वे किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएंगे। रणबीर कपूर ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह फिल्म में श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। इसी बीच अभिनेता सनी देओल ने इस फिल्म में हनुमान का रोल करने पर अपनी मुहर लगा दी है।

एक इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा कि रामायण एक बड़ा प्रोजेक्ट है। मेकर्स रामायण को ‘अवतार’ और ‘प्लैनेट ऑफ द एप्स’ की तरह भव्य पैमाने पर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी तकनीशियन इसका हिस्सा हैं। फिल्म कैसी होगी और प्रत्येक भूमिका कैसे निभाई जाएगी, लेखक और निर्देशक इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं कि क्या किया जाएगा।

इससे पहले ‘रामायण’ पर बनी अधिकांश फिल्मों की भी आलोचना हुई थी। इस पर सनी ने कहा कि फिल्म में आपको स्पेशल इफेक्ट्स भी देखने को मिलेंगे। ऐसा लगेगा कि ये घटनाएं सच में घटित हुई हैं। सच कहूं तो मुझे यकीन है कि फिल्म बहुत अच्छी होने वाली है और निश्चित रूप से सभी को पसंद आएगी फ़िल्म।

रणबीर कपूर ने हाल ही में जानकारी दी कि ‘रामायण’ के पहले भाग की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सीता की भूमिका में उनके साथ साई पल्लवी हैं। ‘केजीएफ’ फेम यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। ‘रामायण’ का पहला भाग 2026 में और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा।

Chhapra: सारण पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश पर सारण पुलिस ने असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भण्डारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्टी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक – 09.12.2024 को विशेष अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें: सहाजितपुर: अवैध देशी कट्टा एवं देशी सिक्सर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

इस अभियान में कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें शराब कारोबार में-06, शराब सेवन-08, वारंट में-02, हत्या का प्रयास में-01, चोरी में-01, आई0टी0 एक्ट में-01, आर्म्स एक्ट में 02 एवं पॉक्सो एक्ट में-07 अभियुक्त शामिल हैं।

जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 54 वाहनों से 1,20,500 रू0 जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही जिला अंतर्गत देशी शराब 32 ली०, विदेशी शराब- 110.07 ली०, मोटरसाइकिल-06, मोबाइल-11, देशी कट्टा-01, सिक्सर-01 पिकअप-01 एवं ट्रैक्टर-01 बरामद ।