Breaking News

सुमित कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार संभाला

1 Min Read

वाराणसी: सुमित कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया है। इसके पूर्व वे पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में ही उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/एफ.एम. के पद पर कार्यरत थे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) बनाया गया है।

सुमित कुमार ने वर्ष 2007 में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर से परास्नातक (एम.एस.सी.) की उपाधि प्राप्त की। तदोपरान्त वर्ष 2010 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (आई.आर.टी.एस.) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आयें। उनकी पहली नियुक्ति पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में सहायक परिचालन प्रबन्धक के पद पर हुई।

DOON
विज्ञापन

सुमित कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी एवं लखनऊ मंडल में मंडल परिचालन प्रबन्धक तथा मुख्यालय, गोरखपुर में उप मुख्य परिचालन प्रबन्धक, माल के पद के दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें