Breaking News

जमुई-जसीडीह रेलखंड के सिमुलताला पुल पर सीमेंट से लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

पटना, 28 दिसंबर (हि.स.)। बिहार में शनिवार देर रात्रि हावड़ा-पटना-दिल्ली मुख्य रेलवे लाइन के सिमुलतला स्टेशन के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कई डिब्बे पुल से नीचे बड़ुआ नदी में गिर पड़े और एक दर्जन डब्बे आपस में टकराकर डाउन पटरी में आ गए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस वजह से रात्रि 11:30 बजे से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। कई एक्सप्रेस ट्रेनें जहां-तहां स्टेशन पर खड़ी हैं। रात में गुजरने वाली करीब दो दर्जन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मालगाड़ी अपलाइन पर जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी। अचानक टेलवा बाजार हाल्ट के पास पुल संख्या 676 पर सीमेंट लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी डिब्बे पुल के पास ही रह गए और इंजन करीब 400 मीटर आगे टेलवा बाजार हाल्ट के पास जाकर रुकी।

गाड़ी के चालक और गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना सिमुलतला स्टेशन को दी। करीब एक बजे सिमुलतला स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, आरपीएफ ओपी प्रभारी रवि कुमार, पीडब्लूआई रंधीर कुमार मौके पर पहुंचे।

आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने बताया कि आसनसोल से टीम रवाना हो चुकी है।

मालगाड़ी में कुल 42 डब्बे थे, जिसमें 23 डिब्बे ही पटरी पर हैं। वहीं, गाड़ी में दो इंजन थे जो टेलवा बाजार हाल्ट में सुरक्षित है।दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी चलाने वाले ड्राइवर का नाम कमलेश कुमार और गार्ड का नाम मनीष कुमार पासवान है। मालगाड़ी में सीमेंट लदा था, जो आसनसोल से सीतामढ़ी जा रही थी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें