Breaking News

नीरज चोपड़ा ने पत्नी के साथ प्रधानमंत्री से की मुलाकात

1 Min Read

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (हि.स.)। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और विश्व प्रसिद्ध भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी मोर के साथ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह भेंट प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी के साथ विभिन्न विषयों पर सार्थक बातचीत हुई, जिसमें खेल से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। प्रधानमंत्री ने कहा, “नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात हुई। खेल सहित कई विषयों पर हमारी अच्छी बातचीत हुई।”

प्रधानमंत्री के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज चोपड़ा ने भी ‘एक्स’ पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का समय देने के लिए धन्यवाद। खेलों के प्रति आपका दृष्टिकोण और समर्थन हम सभी भारतीयों के लिए हमेशा प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक रहा है।”

DOON
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है और उनकी उपलब्धियों ने देश में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें