Breaking News

तमिलनाडु: टीवीके विधायक दल के नेता चुने गए विजय, सरकार गठन की कवायद तेज

CT DESK
खबर सुनें
▶ Press play to listen

चेन्नई, 05 मई (हि.स.)। चेन्नई के पनैयूर स्थित टीवीके मुख्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। इस बैठक में सरकार गठन को लेकर मंथन किया जा रहा है। बैठक के दौरान सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से विजय को तमिलगा वेत्रि कझगम (टीवीके) के विधानसभा दल का नेता चुन लिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में 108 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद टीवीके सरकार बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही यह लगभग तय माना जा रहा है कि विजय ही मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

तमिलनाडु में 23 तारीख को एक ही चरण में मतदान हुआ था और मतगणना के बाद जैसे-जैसे नतीजे सामने आए, टीवीके लगातार बढ़त बनाती रही। अंततः पार्टी 108 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, जबकि टीवीके फिलहाल इस आंकड़े से पीछे है। इसके बावजूद विजय जल्द ही राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

सरकार गठन के बाद विजय को निर्धारित समय सीमा के भीतर विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। इसके लिए टीवीके को अभी कम से कम 10 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम गठबंधन के कुछ दलों, जैसे कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों के साथ ही अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) गठबंधन में शामिल पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) जैसे दलों का समर्थन मिलने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है, तो विजय के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार का गठन जल्द संभव हो सकता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें