बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार सुभाष घई ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किए जाने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि 1993 की कल्ट फिल्म खलनायक के सीक्वल का निर्देशन भी सुभाष घई ही करेंगे। हालांकि, अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिल्म से जुड़े रहेंगे। मीडिया से बातचीत में सुभाष घई ने बताया कि संजय दत्त लंबे समय से ‘खलनायक’ का सीक्वल बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जेल में रहने के दौरान भी संजय ने उन्हें पत्र लिखकर इस फिल्म को बनाने की इच्छा जताई थी। सुभाष घई ने बताया कि उन्होंने संजय को फिल्म का कॉन्सेप्ट और कहानी शेयर की है, लेकिन वह खुद निर्देशन की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को उसी अंदाज में बनाना चुनौतीपूर्ण होगा, जैसा उन्होंने सोचा था। बिहार कैबिनेट ने ज़मीन मापी शुल्क में बढ़ोतरी समेत कुल 25 प्रस्तावों को दी मंज़ूरी सुभाष घई ने आगे संकेत दिए कि वह इस फिल्म में क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े रह सकते हैं और कैमियो भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में भी कैमियो किया था और ‘खलनायक रिटर्न्स’ में भी ऐसा संभव है। सुभाष घई ने संजय दत्त को अपने बेटे जैसा बताते हुए कहा कि वह फिल्म के लिए उपयुक्त निर्देशक का चयन करेंगे और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,मंगलवार को सुनवाई विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर रोक 15 जून तक बढ़ी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार सुभाष घई ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किए जाने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि 1993 की कल्ट फिल्म खलनायक के सीक्वल का निर्देशन भी सुभाष घई ही करेंगे। हालांकि, अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिल्म से जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में सुभाष घई ने बताया कि संजय दत्त लंबे समय से ‘खलनायक’ का सीक्वल बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जेल में रहने के दौरान भी संजय ने उन्हें पत्र लिखकर इस फिल्म को बनाने की इच्छा जताई थी। सुभाष घई ने बताया कि उन्होंने संजय को फिल्म का कॉन्सेप्ट और कहानी शेयर की है, लेकिन वह खुद निर्देशन की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को उसी अंदाज में बनाना चुनौतीपूर्ण होगा, जैसा उन्होंने सोचा था।
सुभाष घई ने आगे संकेत दिए कि वह इस फिल्म में क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े रह सकते हैं और कैमियो भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में भी कैमियो किया था और ‘खलनायक रिटर्न्स’ में भी ऐसा संभव है। सुभाष घई ने संजय दत्त को अपने बेटे जैसा बताते हुए कहा कि वह फिल्म के लिए उपयुक्त निर्देशक का चयन करेंगे और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।