Chhapra/Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साइंस सिटी में विज्ञान आधारित 5 गैलरी और 269 रोचक विज्ञान प्रदर्श तथा 4 डी थियेटर आकर्षण के प्रमुख केन्द्र हैं। इसके निर्माण कार्य का हमने कई बार निरीक्षण किया है।

इस साइंस सिटी को आधुनिकतम तकनीकों एवं नवीन विचारों के साथ डिजाइन किया गया है। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केन्द्र होगा जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा।

उन्होंने कहा कि देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिए यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र होगा। यह साइंस सिटी महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के प्रति बिहार सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि है।
