Saran Police की नई पहल, Know Your Police प्रोग्राम के तहत चलाया गया जन जागरूकता अभियान 

Saran Police की नई पहल, Know Your Police प्रोग्राम के तहत चलाया गया जन जागरूकता अभियान 

Chhapra: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में “Know Your Police” कार्यक्रम के तहत इसुआपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शुम्भा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय अचितपुर में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे खास अभियानों के बारे में जानकारी दी

इस अभियान में पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को बिहार पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे खास अभियानों के बारे में जानकारी दी। इनमें महिला हेल्प डेस्क और डायल-112 जैसी सुविधाएं शामिल थीं। बताया गया कि हर थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है, जहाँ महिलाओं की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाता है।

महिलाएं  112 पर कॉल कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं

पुलिस टीम ने यह भी बताया कि महिलाएं अगर रास्ते में यात्रा कर रही हों, तो डायल-112 पर कॉल कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं। इसके जरिए पुलिस नियमित अंतराल पर उनकी सुरक्षा की जांच करती है।

इसके अलावा, बच्चों को घरेलू हिंसा, दहेज, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, छेड़खानी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस द्वारा शुरू किए गए खास अभियान “आवाज़ दो” के बारे में भी बताया गया। यह अभियान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार की जानकारी देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा है।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें