Chhapra : राजेंद्र स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुमित कुमार सिंह, मंत्री, विज्ञान एवं प्रोवैधिकी, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री सारण जिला ने झंडोत्तोलन किया। API key not valid. Please pass a valid API key.
मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में हुआ जहां परेड हेतु पुरुष सिपाही की तीन प्लाटून, महिला पुलिस की दो प्लाटून, स्काउट/गाईड की महिला एवं पुरुष की दो-दो प्लाटून एवं गृह रक्षक की एक प्लाटून ने भाग लिया। इस अवसर पर सर्व शिक्षा अभियान, बाल संरक्षण विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, आई.सी.डी.एस, कृषि, आत्मा, उत्पाद एवं पी.एच.ई.डी के द्वारा सरकार के विभिन्न कल्याणकाारी योजनाओं से संबंधित आकर्षक एवं मनमोहक झांकी की प्रस्तुति दी।







