अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर उठ रही अटकलों पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) के एक कार्यक्रम में उनकी बदली हुई तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी तबीयत को लेकर चिंता जता रहे थे। अब सलमान ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर कर अपने अंदाज में इन चर्चाओं का जवाब दिया है। सलमान ने अपने फार्महाउस पर खिंचवाई गई कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह काले और सफेद परिधान, काउबॉय हैट और बेरेट कैप में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “आप लोगों की तबीयत कैसी है?” अभिनेता का यह कैप्शन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और कई लोग इसे उनकी सेहत को लेकर फैल रही अटकलों पर तंज के तौर पर देख रहे हैं। पाकिस्तान को भारत की दो टूक, सिंधु जल संधि अब पुराने रूप में नहीं लौटेगी हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर सलमान की तबीयत को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया था कि वह फिर से ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, हालांकि अभिनेता या उनकी टीम की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। काम की बात करें तो सलमान इन दिनों निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस की फिल्म ‘एसवीसी63’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ भी चर्चा में बनी हुई है। “जो आज शुरू हुआ, उसे अंजाम तक पहुंचाना होगा” : दिल्ली प्रदर्शन के बाद महुआ मोइत्रा का युवाओं के नाम संदेश खराब मौसम के कारण अमरनाथ व वैष्णो देवी यात्रा तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सकी, लापता 6 लोगों की तलाश जारी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर उठ रही अटकलों पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) के एक कार्यक्रम में उनकी बदली हुई तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी तबीयत को लेकर चिंता जता रहे थे। अब सलमान ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर कर अपने अंदाज में इन चर्चाओं का जवाब दिया है।
विज्ञापन
सलमान ने अपने फार्महाउस पर खिंचवाई गई कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह काले और सफेद परिधान, काउबॉय हैट और बेरेट कैप में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “आप लोगों की तबीयत कैसी है?” अभिनेता का यह कैप्शन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और कई लोग इसे उनकी सेहत को लेकर फैल रही अटकलों पर तंज के तौर पर देख रहे हैं।
हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर सलमान की तबीयत को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया था कि वह फिर से ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, हालांकि अभिनेता या उनकी टीम की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। काम की बात करें तो सलमान इन दिनों निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस की फिल्म ‘एसवीसी63’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ भी चर्चा में बनी हुई है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।