Breaking News

एशियन गेम्स कबड्डी कैंप में बिहार की रिया कुमारी का चयन

CT DESK
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen


Patna: जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के लिए आयोजित भारतीय महिला कबड्डी टीम के द्वितीय राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ी रिया कुमारी का चयन हुआ है। भारतीय महिला कबड्डी टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची में रिया कुमारी को लेफ्ट कॉर्नर पोजीशन के लिए शामिल किया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी सूची के अनुसार कैंप में देशभर से 29 खिलाड़ियों को बुलाया गया है। यह कैंप 10 जून से 9 जुलाई 2026 तक गुजरात के गांधीनगर साई सेंटर में आयोजित होगा, जहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर एशियन गेम्स के लिए अंतिम भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

रिया कुमारी के चयन से बिहार खेल जगत में खुशी की लहर है। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और अब उनके सामने भारतीय टीम में जगह बनाने का सुनहरा अवसर है। यदि वह अंतिम टीम में चयनित होती हैं तो एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली बिहार की गिनी-चुनी महिला कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल होंगी।

उल्लेखनीय है कि 20वें एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होगा। कबड्डी भारत के सबसे मजबूत खेलों में शामिल है और भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में पदक की प्रबल दावेदार मानी जाती है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

रिया की इस उपलब्धि पर बिहार राज्य कबड्डडी संघ के संरक्षक सह बिहार के मुख्यमंत्री ने सलाहकार अंजनी कुमार सिंह, बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत, सचिव विपुल कुमार सिंह, अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष रामाकांत सिंह, सीईओ अवधेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सरोज कुमार, कुणाल आनंद सिंह, संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पंकज कश्यप, अमित कुमार, कमल पटेल, राणा रंजीत सिंह, आनंद शंकर तिवारी, श्यामनंदन सिंह उर्फ पन्ना लाल, राजीव कुमार सिंह, चांदनी कुमारी समेत पूरे बिहार कबड्डी जगत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें