Breaking News

राज्यपाल सचिवालय में सलाहकार नियुक्त हुए प्रो. बिनोद कुमार त्रिपाठी

2 Min Read

पटना, 31 जुलाई (हि.स.)। बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुदृढ़ करने और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोफेसर बिनोद कुमार त्रिपाठी को राज्यपाल सचिवालय में सलाहकार (संकाय उत्कृष्टता एवं शैक्षणिक विकास) नियुक्त किया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

राजभवन से जारी जानकारी के अनुसार, प्रो. त्रिपाठी बिहार लोक भवन में कार्यरत रहते हुए संकाय विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता, संस्थागत सुधार, प्रत्यायन (नैक/एनआईआरएफ) तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर राज्यपाल-सह-कुलाधिपति को रणनीतिक परामर्श देंगे।

दरअसल, प्रो. बिनोद कुमार त्रिपाठी उच्च शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण और शैक्षिक नीति के क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् हैं। उन्हें इस क्षेत्र में 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर एजुकेशन (आईयूसीटीई) के संस्थापक निदेशक रह चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

DOON
विज्ञापन

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से पीएचडी प्राप्त प्रो. त्रिपाठी ने संकाय विकास, शैक्षणिक सुधारों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की व्यापक पहल के तहत राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने सभी विश्वविद्यालयों तथा उनके अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संकाय विकास कार्यक्रम के अनिवार्य आयोजन के लिए एक विस्तृत रूपरेखा को भी मंजूरी दी है। इससे शिक्षकों के क्षमता विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और संस्थागत उत्कृष्टता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें