Breaking News

बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, दीपक कुमार सिंह होंगे राज्यपाल के प्रधान सचिव

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जारी अधिसूचना के अनुसार दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं कुंदन कुमार को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अरविन्द कुमार चौधरी को अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में पदस्थापित किया गया है। वे बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पार्षद के अध्यक्ष बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। संजय कुमार सिंह जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

SHARDA
विज्ञापन

बी राजेन्द्रर को अपर मुख्य सचिव निगरानी विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। सीमा त्रिपाठी सचिव, राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी। निलेश रामचन्द्र देवरे प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य आवास बोर्ड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इनायत खान विशेष सचिव राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

अरविन्द कुमार वर्मा विशेष सचिव, उद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। साथ ही राजीव कुमार श्रीवास्तव को स्थानांतरित करते हुए अपर सचिव, वित्त विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इसके साथ ही राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा को कार्मिक एवम प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (संयुक्त सचिव स्तर), नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र, नोएडा के पद पर नियुक्त किए जाने के फलस्वरूप, नवपदस्थापन पर योगदान के लिए उन्हें विरमित किया गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें