Chhapra/Patna: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीटों के बंटवारे का ऐलान रविवार शाम कर दिया है। भाजपा और जदयू दोनों दलों के खाते में 101 सीटें गई हैं। चिराग की पार्टी 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरएलएम और हम को छह-छह सीटें दी गई हैं।
इस बात की जानकारी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि संगठित व समर्पित राजग आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया। राजग के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से राजग की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं। एनडीए में जो सीटों का बटबारा हुआ है इस प्रकार है। भाजपा – 101 सीट जदयू – 101 सीट लोजपा (रामविलास) – 29 सीट रालोमो – 06 सीट हम – 06 सीट।
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय झा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि हम राजग गठबंधन के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है। जदयू- 101 भाजपा- 101 लोजपा(आर)- 29 रालोमो- 06 हम – 06 सीटों पर बिहार विधानसभा -2025 का चुनाव लड़ेगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.