चंदन कुमार सोनी बने छपरा नगर पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष

चंदन कुमार सोनी बने छपरा नगर पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी ने सारण जिला में अपने मंडल अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है।  इस निमित्त छपरा नगर पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष के रूप में युवा नेता चंदन कुमार सोनी का मनोनयन हुआ है। इसकी घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के द्वारा की गई।

चंदन कुमार सोनी पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2011  में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 2014 के लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वर्ष 2015 में सारण भाजपा का व्यवसाय प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोनित हुए। वर्ष 2019 में सारण भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री मनोनित हुए।

अब पार्टी के द्वारा नई जिम्मेवारी मैलने पर उन्होंने जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सांसद राजीव प्रताप रुडी समेत पार्टी के पदाधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा मिले दायित्व को पूरी जिम्मेवारी के साथ निभाएंगे।  उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।  

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें