नई दिल्ली, 2 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नेशनल हाइवे उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए रिलायंस जियो के साथ मोबाइल आधारित सुरक्षा अलर्ट सिस्टम लागू करने के लिए समझौता किया है। इसके जरिए दुर्घटना-संभावित क्षेत्रों, धुंध प्रभावित इलाकों, आवारा पशुओं वाले स्थानों और आपातकालीन मार्ग परिवर्तनों के पास पहुंचने पर यात्रियों को एसएमएस, व्हाट्सएप और उच्च प्राथमिकता कॉल के माध्यम से समय पर चेतावनी दी जाएगी। इसे एनएचएआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘राजमार्ग यात्रा’ ऐप और हेल्पलाइन के साथ चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा। इससे नेशनल हाइवे पर यात्रा और अधिक सुरक्षित हो जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, इस सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को मोबाइल फोन पर पहले से चेतावनी दी जाएगी जब वे दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, आवारा पशुओं वाले इलाके, धुंध प्रभावित क्षेत्र या आपातकालीन मार्ग परिवर्तनों के पास पहुंचेंगे। अलर्ट एसएमएस, व्हाट्सएप और उच्च प्राथमिकता वाले कॉल के जरिए भेजे जाएंगे। आज का पंचांग | आषाढ़ कृष्णपक्ष तृतीया एनएचएआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल एप और आपातकालीन हेल्पलाइन 1033 के साथ इस सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से एकीकृत किया जाएगा। यह ऑटोमेटेड सिस्टम सभी जियो मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए काम करेगा और उन्हें खतरे वाले क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले सुरक्षित निर्णय लेने में मदद करेगा। एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि यह पहल नेशनल हाइवे यात्रियों को समय पर भरोसेमंद जानकारी प्रदान करने में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे सुरक्षित ड्राइविंग कर सकेंगे। मुझे विश्वास है कि यह तकनीक-सक्षम रोड सुरक्षा प्रबंधन में नया मानक स्थापित करेगी। स्वास्थ्य संस्थान में अनावश्यक रेफरल पर रोक लगायें : मुख्यमंत्री रिलायंस जियो के अध्यक्ष ज्योतिंद्र ठाकुर ने कहा कि यह पहल जियो के व्यापक नेटवर्क का उपयोग कर समय पर सुरक्षा अलर्ट प्रदान करेगी, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा और अधिक सुरक्षित और सूचित होगी। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक पायलट परियोजना कुछ क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत जोखिम क्षेत्र की पहचान और अलर्ट थ्रेशहोल्ड पर केंद्रित होगी। एनएचएआई दूसरे अन्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ भी भविष्य में ऐसे ही समझौते करेगा। जनगणना: जितना अच्छा प्रशिक्षण होगा कार्य में उतनी ही सुविधा होगी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
नई दिल्ली, 2 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नेशनल हाइवे उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए रिलायंस जियो के साथ मोबाइल आधारित सुरक्षा अलर्ट सिस्टम लागू करने के लिए समझौता किया है। इसके जरिए दुर्घटना-संभावित क्षेत्रों, धुंध प्रभावित इलाकों, आवारा पशुओं वाले स्थानों और आपातकालीन मार्ग परिवर्तनों के पास पहुंचने पर यात्रियों को एसएमएस, व्हाट्सएप और उच्च प्राथमिकता कॉल के माध्यम से समय पर चेतावनी दी जाएगी। इसे एनएचएआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘राजमार्ग यात्रा’ ऐप और हेल्पलाइन के साथ चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा। इससे नेशनल हाइवे पर यात्रा और अधिक सुरक्षित हो जाएगी।
1 / 2
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, इस सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को मोबाइल फोन पर पहले से चेतावनी दी जाएगी जब वे दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, आवारा पशुओं वाले इलाके, धुंध प्रभावित क्षेत्र या आपातकालीन मार्ग परिवर्तनों के पास पहुंचेंगे। अलर्ट एसएमएस, व्हाट्सएप और उच्च प्राथमिकता वाले कॉल के जरिए भेजे जाएंगे।
एनएचएआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल एप और आपातकालीन हेल्पलाइन 1033 के साथ इस सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से एकीकृत किया जाएगा। यह ऑटोमेटेड सिस्टम सभी जियो मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए काम करेगा और उन्हें खतरे वाले क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले सुरक्षित निर्णय लेने में मदद करेगा।
विज्ञापन
एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि यह पहल नेशनल हाइवे यात्रियों को समय पर भरोसेमंद जानकारी प्रदान करने में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे सुरक्षित ड्राइविंग कर सकेंगे। मुझे विश्वास है कि यह तकनीक-सक्षम रोड सुरक्षा प्रबंधन में नया मानक स्थापित करेगी।
रिलायंस जियो के अध्यक्ष ज्योतिंद्र ठाकुर ने कहा कि यह पहल जियो के व्यापक नेटवर्क का उपयोग कर समय पर सुरक्षा अलर्ट प्रदान करेगी, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा और अधिक सुरक्षित और सूचित होगी।
उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक पायलट परियोजना कुछ क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत जोखिम क्षेत्र की पहचान और अलर्ट थ्रेशहोल्ड पर केंद्रित होगी। एनएचएआई दूसरे अन्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ भी भविष्य में ऐसे ही समझौते करेगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।