Breaking News

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

1 Min Read

Patna: भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट के माध्यम से कहा कि यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से देश का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव सहित सभी खिलाड़ियों, कोच तथा सहयोगी स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से बिहार के लाल एवं अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशान किशन को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि भारतीय टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करती रहेगी। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें