Breaking News

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को, पीएम मोदी ने कहा- “भारत की सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना की जीत”

5 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen
  • – खेल मंत्री मांडविया बोले- भारतीय खेलों का स्वर्णिम युग शुरू
  • अहमदाबाद को मेजबान शहर घोषित किया गया।
  • भारत को 2030 कॉमनवेल्थ सेंचुरी गेम्स की मेजबानी

ग्लासगो/अहमदाबाद, 26 नवंबर (हि.स.)। भारत को 2030 कॉमनवेल्थ सेंचुरी गेम्स की मेजबानी आधिकारिक रूप से सौंप दी गई है। ग्लासगो में हुई कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) की जनरल असेंबली में अहमदाबाद को मेजबान शहर घोषित किया गया। यह क्षण भारतीय खेल इतिहास में मील का पत्थर बनकर दर्ज हो गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस घोषणा के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुशी व्यक्त की और कहा कि भारत दुनिया के खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित हो गया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत के लिए खास है, क्योंकि वह 20 साल बाद एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित करेगा।

SHARDA
विज्ञापन

पीएम मोदी ने सोशल साइट ‘एक्स’ पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा, “सेंचुरी कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी जीतकर भारत ने विश्व खेल मंच पर नई पहचान बनाई है। यह हमारे सामूहिक संकल्प और खेलभावना की जीत है। ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना के साथ हम दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।”

दिल्ली में जश्न, खेल मंत्रलय का विशेष समारोह

नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेल मंत्रालय की ओर से एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया, भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी, खेल सचिव, साई के वरिष्ठ अधिकारी, ओलंपियन और कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट शामिल हुए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ मांडविया ने कहा, “2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स का शताब्दी आयोजन हमारे लिए ऐतिहासिक अवसर है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय खेलों में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप, हॉकी विश्व कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स जैसे आयोजन हमारी क्षमता का प्रमाण हैं।”

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

डॉ मांडविया ने अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों से मिले भरोसे का उल्लेख भी किया।

उन्होंने यह भी कहा कि “भारत 2029 वर्ल्ड पुलिस गेम्स की तैयारी कर रहा है, और यह सब 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दिशा में मजबूती प्रदान करेगा। ‘खेलो भारत नीति’ और ‘स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट’ भारतीय खेलों के पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। अगले 10 वर्षों में भारत टॉप-10 खेल राष्ट्रों में शामिल होगा और 2047 तक टॉप-5 में पहुंच जाएगा।”

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स के अध्यक्ष पॉल फिट्ज़गेराल्ड, वर्ल्ड बॉक्सिंग के अध्यक्ष बोरिस वान डेर वर्स्ट और क्यूबा के ओलंपिक दिग्गज जेवियर सोतोमायोर द्वारा भारत की मेजबानी क्षमता की प्रशंसा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “दुनिया भरोसा कर रही है, भारत तैयार है, भारत सक्षम है और भारत अब दुनिया को नेतृत्व देने के लिए आगे बढ़ चुका है।”

सीजीएफ ने तारीफ की, कहा- “अहमदाबाद 2030 को ऐतिहासिक बनाएगा”

सीजीएफ के आधिकारिक बयान में कहा गया, “74 सदस्य देशों ने भारत की बोली को मंजूरी देते हुए सर्वसम्मति से 2030 गेम्स अहमदाबाद में आयोजित करने का निर्णय लिया। भारत ने गेम्स के लिए एक प्रेरणादायक और दमदार विजन प्रस्तुत किया है जो ग्लासगो 2026 की बुनियाद पर आगे बढ़ेगा।”

दिल्ली में लेजर शो, एवी फिल्म और आधिकारिक हैशटैग का अनावरण

राजधानी दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स यात्रा पर आधारित एक विशेष एवी फिल्म दिखाई गई, जिसमें 2010 दिल्ली गेम्स की उपलब्धियों से लेकर हाल के मेडल प्रदर्शन तक सब कुछ समाहित था। इसके बाद मनमोहक लेजर शो, पर्यावरण अनुकूल “ग्रीन क्रैकर्स” और आतिशबाजी के बीच आधिकारिक हैशटैग #CWG2030InBHARAT लॉन्च किया गया।

भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स प्रदर्शन पर एक नजर

  • 2010 दिल्ली: 101 मेडल (38 गोल्ड), जिनमें से 30 मेडल शूटिंग से मिले थे।
  • 2022 बर्मिंघम: 61 मेडल (22 गोल्ड) – 2022 में शूटिंग शामिल नहीं होने से पदकों में कमी आई।
  • 2030 कॉमनवेल्थ सेंचुरी गेम्स की मेजबानी के साथ भारत अब एक ऐसे सफर की ओर बढ़ रहा है जो उसे विश्व खेल महाशक्ति बनने की दिशा में निर्णायक रूप से आगे ले जाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें