Breaking News

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल घोषित, 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए सफल

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने रविवार को मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में नतीजों की घोषणा की। इस वर्ष कुल 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले साल के 82.11 प्रतिशत के मुकाबले थोड़ा कम है।

SHARDA
विज्ञापन

लगातार आठवें वर्ष बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर एक बार फिर रिकॉर्ड कायम किया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहां मार्च महीने में ही इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मात्र 12 दिनों के मूल्यांकन कार्य के बाद परिणाम जारी करना बोर्ड की बड़ी उपलब्धि है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस वर्ष परीक्षा में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। जमुई के सिमतुला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के चौराई स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की सबरीन परवीन ने 492 अंक (98.4 प्रतिशत) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना रहीं, जिन्होंने 489 अंक (97.8 प्रतिशत) प्राप्त किए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर बक्सर की अनूपा कुमारी और बेगूसराय के ओम कुमार रहे, जिन्हें 488 अंक (97.6 प्रतिशत) मिले। चौथे स्थान पर समस्तीपुर की ज्योति कुमारी, बांका के अनुभव कुमार और पूर्णिया के अंश राज ने 487 अंक (97.4 प्रतिशत) हासिल किए। वहीं, पांचवें स्थान पर बेगूसराय की प्रेरणा कुमारी, भोजपुर की नसरीन परवीन, बेगूसराय के अवनीश कुमार, कैमूर के विकास कुमार गुप्ता और सहरसा के रुपेश कुमार शामिल रहे, जिन्होंने 486 अंक (97.2 प्रतिशत) प्राप्त किए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

टॉप-5 में कुल 13 परीक्षार्थी शामिल हैं, जबकि 6वें से 10वें स्थान तक 126 छात्रों ने जगह बनाई है। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

उल्लेखनीय हैै कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच राज्यभर के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में कुल 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 7.85 लाख छात्राएं और 7.26 लाख छात्र थे। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें