Chhapra: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामजयपाल कॉलेज परिसर में योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को योग के महत्व तथा उसके स्वास्थ्यवर्धक लाभों के प्रति जागरूक करना रहा। योग प्रशिक्षण का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के स्वयंसेवक मंजीत कुमार एवं स्वयंसेविका रितिका कुमारी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय हैं डॉ. राहुल राज, शिक्षक संघ पदाधिकारियों से की मुलाकात इस अवसर पर रा.से.यो. इकाई-01 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने निरोग एवं संतुलित जीवन के लिए योग को आवश्यक बताया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: संस्कार भारती एवं नटराज संगीत कला संस्थान के द्वारा योग शिविर का हुआ आयोजन वहीं, रा.से.यो. इकाई-02 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. तोषी ने शांतिमंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को योग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन-मन और सकारात्मक जीवन का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान उन्होंने महर्षि पतञ्जलि के योगदान पर भी प्रकाश डाला। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री राजकुमार राय, श्री कुमार विश्वविभूति, चंद्रकेत कुमार यादव, मंथन कुमार, भीम, रीता कुमारी, रानी, बबली, अनुप्रिया, ऋतु, पूजा मिश्रा, काजल, मुस्कान कुमारी सहित अनेक स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामजयपाल कॉलेज परिसर में योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को योग के महत्व तथा उसके स्वास्थ्यवर्धक लाभों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
योग प्रशिक्षण का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के स्वयंसेवक मंजीत कुमार एवं स्वयंसेविका रितिका कुमारी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर रा.से.यो. इकाई-01 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने निरोग एवं संतुलित जीवन के लिए योग को आवश्यक बताया।
वहीं, रा.से.यो. इकाई-02 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. तोषी ने शांतिमंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को योग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन-मन और सकारात्मक जीवन का प्रभावी माध्यम है। इस दौरान उन्होंने महर्षि पतञ्जलि के योगदान पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री राजकुमार राय, श्री कुमार विश्वविभूति, चंद्रकेत कुमार यादव, मंथन कुमार, भीम, रीता कुमारी, रानी, बबली, अनुप्रिया, ऋतु, पूजा मिश्रा, काजल, मुस्कान कुमारी सहित अनेक स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ