Breaking News

छपरा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नव शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ

1 Min Read

Chhapra: छपरा शहर के दर्शन नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दर्शन नगर में प्रधानाचार्य बिनोद कुमार के निर्देशन में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी अनिल कुमार आजाद ने बताया कि नव सत्र का आरंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। सनातन परंपरा के अनुसार सत्र प्रारंभ से पूर्व विद्वत आचार्य राकेश कुमार मिश्र, पंकज पाण्डे एवं अन्य आचार्यों द्वारा पूजन, हवन संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्र एवं सदस्य सुरभित दत्त उपस्थित रहे और विद्यालय के सर्वांगीण विकास की कामना की।

DOON
विज्ञापन

हवन के उपरांत कक्षाचार्यों द्वारा भैया-बहनों को वैदिक रीति से नई कक्षाओं में प्रवेश कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वार्षिक कार्ययोजना की जानकारी दी गई। इसके बाद विधिवत पठन-पाठन प्रारंभ हुआ।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

नव कक्षा में प्रवेश करते समय छात्र-छात्राएं उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण दिखाई दिए। इस अवसर पर राजेश कुमार पाठक, राजेश कुमार, मणि भूषण सिन्हा, दर्शना सिंह, नीलू कुमारी, स्वाति, दिलीपपति त्रिपाठी, इंदु कुमारी, योगेश त्रिपाठी, प्राची, गीतांजलि, आशुतोष कुमार चौधरी, विशाल कुमार, रितेश रंजन सहित अन्य आचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें