Breaking News

इंटरमीडिएट परीक्षा: विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश, कला में निशु कुमारी और वाणिज्य में अदिति कुमारी बनी टॉपर

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 23 मार्च (हि.स.)। बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने परीक्षाफल जारी किया। इस दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर उपस्थित रहें।

SHAILFORD
विज्ञापन

अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा के विज्ञान संकाय में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 481 अंक मिले हैं, जो कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी द्वितीय स्थान पर रही है। दोनों छात्राओं को 479 अंक प्राप्त हुए हैं।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इसके साथ ही कला संकाय में गया की निशु कुमारी ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 479 अंक प्राप्त हुए हैं, जो कुल अंकों का 95.80 प्रतिशत है। वहीं सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के मोहम्मद लकी अंसारी ने 478 अंक प्राप्त कर राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

वाणिज्य संकाय में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और पटना की ही माही कुमारी ने 476 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि परीक्षा में 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित हुए हैं। जिनमें छात्राओं का प्रतिशत 86.23 प्रतिशत और छात्रों का प्रतिशत 84.09 प्रतिशत है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें