Breaking News

राजेन्द्र कॉलेज पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन में गौरवशाली अतीत को किया जाएगा स्मरण: ज्ञानेश वर्मा

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: प्रतिष्ठित राजेन्द्र महाविद्यालय में 26 फरवरी 2026 को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कॉलेज परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य द्वारा समारोह की सभी व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए कॉलेज स्टाफ की एक समिति का गठन किया गया है। समिति के संयोजक इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रो. संजय कुमार बनाए गए हैं, जबकि भौतिकी विभाग के डॉ. प्रो. सुनील प्रसाद को संयुक्त संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

SHARDA
विज्ञापन

जबकि राजेंद्र कॉलेज पूर्व छात्र संघ (Rajendra College Alumni Association) एक पंजीकृत संस्था है, जो सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत निबंधित है। संघ के अध्यक्ष बिहार ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक (सेवानिवृत्त) ज्ञानेश कुमार वर्मा, सचिव बीएसएफ के डीआईजी (सेवानिवृत्त) राजीव रंजन शर्मा तथा कोषाध्यक्ष के रूप में राजेंद्र कॉलेज के भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रो. सुनील प्रसाद दायित्व निभा रहे हैं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस मिलन समारोह का उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाकर शिक्षण संस्थान के गौरवशाली अतीत को स्मरण करना तथा उसके विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विशेष रूप से 1976 बैच के पूर्व छात्र इस समारोह को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि वर्ष 2026 उनके लिए स्वर्ण जयंती वर्ष है। ऐसे में इस बैच के सदस्य बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। समारोह को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह एवं संवाद सत्र भी प्रस्तावित हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें