Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief...
Share
2 Min Read
SHARE
Chhapra: शहर के लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को विद्यालय के अधिष्ठाता पंडित लक्ष्मी नारायण मिश्र की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह आलोक कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सह सरकार्यवाह आलोक कुमार ने भारत की संस्कृति और परम्पराओं का उल्लेख करते हुए वर्तमान पीढ़ी को सीखने पर जोर दिया। इसी क्रम में आदिगुरु महर्षि वेदव्यास को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया और सभी से उनसे प्रेरित होकर समाज के लिए काम करने को कहा। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच वहीं पंडित लक्ष्मी नारायण मिश्र के पौत्र व विद्यालय प्रबन्ध समिति में दाता सदस्य शम्भु कमलाकर मिश्र ने उनके जीवन और विद्यालय की स्थापना पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य व सचिव ने स्वागत भाषण दिया। मंचस्थ महानुभावों के साथ-साथ अनेक सुधीजनों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन सिंह, क्षेत्र शारीरिक प्रमुख मनोज कुमार, उत्तर बिहार के सह प्रान्त प्रचारक प्रवीर कुमार, दक्षिण बिहार के प्रान्त सह कार्यवाह डॉ विनायक पद्माकर, विधान परिषद सदस्य डॉ वीरेन्द्र नारायण यादव, तरैयां विधायक जनक सिंह, पूर्व विधायक डॉ सीएन गुप्ता, जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परमेन्द्र कुमार बाजपेई और विभाग व जिला के अन्य अधिकारी-गण उपस्थित रहे। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष विधायक छोटी कुमारी ने सह सरकार्यवाह को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, शिक्षाविद्, विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन सुरेश चौबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमरेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् गान से हुआ।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: शहर के लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को विद्यालय के अधिष्ठाता पंडित लक्ष्मी नारायण मिश्र की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह आलोक कुमार ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सह सरकार्यवाह आलोक कुमार ने भारत की संस्कृति और परम्पराओं का उल्लेख करते हुए वर्तमान पीढ़ी को सीखने पर जोर दिया। इसी क्रम में आदिगुरु महर्षि वेदव्यास को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया और सभी से उनसे प्रेरित होकर समाज के लिए काम करने को कहा।
वहीं पंडित लक्ष्मी नारायण मिश्र के पौत्र व विद्यालय प्रबन्ध समिति में दाता सदस्य शम्भु कमलाकर मिश्र ने उनके जीवन और विद्यालय की स्थापना पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य व सचिव ने स्वागत भाषण दिया। मंचस्थ महानुभावों के साथ-साथ अनेक सुधीजनों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन सिंह, क्षेत्र शारीरिक प्रमुख मनोज कुमार, उत्तर बिहार के सह प्रान्त प्रचारक प्रवीर कुमार, दक्षिण बिहार के प्रान्त सह कार्यवाह डॉ विनायक पद्माकर, विधान परिषद सदस्य डॉ वीरेन्द्र नारायण यादव, तरैयां विधायक जनक सिंह, पूर्व विधायक डॉ सीएन गुप्ता, जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परमेन्द्र कुमार बाजपेई और विभाग व जिला के अन्य अधिकारी-गण उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष विधायक छोटी कुमारी ने सह सरकार्यवाह को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, शिक्षाविद्, विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन सुरेश चौबे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमरेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् गान से हुआ।
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief of chhapratoday.com.
With more than a decade of experience in public relations, Surabhit combines strategic communication expertise with strong hands-on reporting skills. Over the years, he has been associated with several reputed media organizations contributing extensively to digital journalism and media outreach.