Breaking News

भीषण गर्मी: सारण में कक्षा 8 तक के स्कूल 23 मई तक बंद

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

सारण, 19 मई (हि.स.)। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर की भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कड़ा कदम उठाया है।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा163 के तहत जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 23 मई तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं केवल दोपहर 11:00 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बढ़ते पारे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें