Chhapra: छपरा शहर से सटे निचले इलाकों में सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ का पानी कठिया बाबा मंदिर के पास इनई- बिशनपुरा निचली सड़क पर चढ़ गया है। जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोग ऊंचे स्थानों पर पलायन करने को विवश हैं।
लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने के लिए मजबूर हैं
शहर के दक्षिण रिवीलगंज प्रखंड के दिलीया रहीमपुर पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे इस क्षेत्र में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है एक से दो दिन के अंदर जलस्तर में वृद्धि होने से परेशानी बढ़ी है।
लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन को बाढ़ से निपटने के जरूरी प्रबंध जल्द से जल्द शुरू करने चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उनके द्वारा नाव के माध्यम से आवाजाही की जा रही है। अपने सामान और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। आपको बता दें की सरयू नदी के जलस्तर में पिछले 5 दिनों में बढ़ोतरी हो रही है।
नगर निगम परिसर में भी जलजमाव
वहीं दूसरी ओर नदी का जलस्तर बढ़ने से छपरा शहर की जल निकासी नहीं होने से निगम परिसर, नगरपालिका चौक, कोर्ट परिसर समेत कई जगहों अपर जलजमाव हो गया है। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।