Chhapra: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा मोदी सरकार के 8 सालों के शासन काल में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान के तहत महिला सम्मान सम्मेलन महिला उद्यमी जनप्रतिनिधि एवं प्रधानमंत्री योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को सम्मानित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला। आज हमारे देश में मातृशक्ति बढ़-चढ़कर हर क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हो आज उसी का परिणाम है कि देश विश्व में एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। आज महिलाओं को संबोधित करते हुए 
गरखा पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि कि आज मोदी सरकार में दलित पिछड़े महिलाओं का भी पूर्ण विकास हुआ और इस सरकार में गरीब महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया है। जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा की महिलाएं भी हर क्षेत्र में उद्योग हो या राजनीति आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। यह मातृशक्ति के सशक्तिकरण की ही निशानी है जो मोदी सरकार की ही देन है। आज के महिला सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनू सिंह ने किया मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष पूजा शर्मा ने किया इस कार्यक्रम में छपरा विधायक डॉक्टर सीएन गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री नेहा यादव, सुषमा सोनी, सुनीता यादव, सरिता यादव, महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष ममता मिश्रा, एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला के अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ,पूर्व अध्यक्ष गोपालगंज के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ,बंशीधर तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, भाजपा नेत्री राखी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक बृजमोहन सिंह, महामंत्री शांतनु कुमार रामा शंकर मिश्र शांडिल्य, जिला प्रवक्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी विवेक कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह बलवंत सिंह , तारा देवी, बबलू मिश्रा ,वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक हेम नारायण सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह , अमरजीत सिंह, तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।





