अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा

Chhapra: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार प्रदेश के सदस्यों की एक बैठक छपरा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र कुमार वर्मा के आवास पर हुई। बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बिहार के प्रभारी मनोहर कृष्ण अतुल, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष विजय कुमार, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अनिल कुमार सिन्हा, संगठन मंत्री आदित्य अम्बस्ट, राष्ट्रीय कार्यकारी के सदस्य अमरेश प्रसाद, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुषमा सिन्हा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कमलनयन श्रीवास्तव शामिल थे। 

इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश को कैसे मज़बूत बनाया जाये इस विषय पर गंभीरतापूर्वक चर्चा हुई एवं संगठन को मज़बूत करने के लिए एक मत होकर कुछ निर्णय लिए गए। जिलाध्यक्ष के समक्ष वार्ता एवं चर्चा बहुत ही लाभदायक रही। चर्चा के उपरांत संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि संगठन कायस्थ समाज को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने में बहुत सहायक सिद्ध होगी ऐसा मेरा विश्वास है।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें