Chhapra: छपरा के नगर थाना क्षेत्र के सांढा ढाला फ्लाईओवर पर उस समय अफरा का माहौल हो गया जब फ्लाईओवर से गुजर रहे एक मैजिक वाहन में आग लग गई। वाहन फूड वैन था। आग लगने के बाद चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन के दो टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
वाहन बाजार समिति की ओर से आ रहा था। तभी अचानक उसमें आग लग गई और धू धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।
अग्निशमन विभाग के प्रधान अग्निशामक राजू सिंह ने बताया कि वाहन में आग लगने कि सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दो वाहन पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वाहन सामान ढोने वाला था।
इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया।