पटना, 9 अगस्त (हि.स.)। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 9 अगस्त को जब देश अगस्त क्रांति की वर्षगांठ मना रहा है, तब बिहार जनादेश से विश्वासघात की पहली बरसी मना रहा है और याद कर रहा है कि नीतीश कुमार के लालू प्रसाद से हाथ मिलाने पर विकास कितना ठप हुआ और कैसे हत्या-बलात्कार, बैंक लूट की घटनाओं में तेजी लाकर कानून-व्यवस्था चौपट की गई।

सुशील मोदी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि जो लोग कैबिनेट की पहली बैठक में दस लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा कर रहे थे, उन्होंने कैबिनेट की 100 से ज्यादा बैठकों के बाद सौ लोगों को भी नौकरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार बनवा कर नीतीश कुमार ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार, अपराध और वोट बैंक की राजनीति ( साम्प्रदायिकता) से समझौता किया, जिससे पिछला एक साल जंगलराज -रिटर्न जैसा रहा।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से समझौता करने के कारण मुख्यमंत्री ने नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोप-पत्र दायर होने के बावजूद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से न बिंदुवार जवाब मांगा, न उनसे इस्तीफा लिया। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते बिहार शरीफ और सासाराम में रामनवमी की शोभायात्रओं पर हमले करने वालों को बचाया गया , जबकि भाजपा के पूर्व विधायक को फर्जी आरोप लगाकर जेल भेजा गया।

सुशील मोदी ने कहा कि लालू राज की वापसी के भय से बिहार में एक साल के दौरान कोई भी बड़ा निवेशक नहीं आया।उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की पुलिस शिक्षकों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर तो लाठी भांजती रही, जबकि बालू-शराब माफिया के हाथों जगह-जगह मार खाती रही। गृह मंत्री भी नीतीसे कुमार हैं, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी नहीं लेते। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के पलटी मारने से जनता ने बहुत-कुछ झेला, लेकिन 2024 के संसदीय चु

0Shares

पटना, 9 अगस्त (हि.स.)। लोकसभा में केंद्र सरकार के विरुद्ध में विपक्षियों के अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह हमेशा ही जुमलेबाजी करते हैं। यहां तक कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी नरेन्द्र मोदी हर वर्ष दो करोड़ रोजगार और काला धन लाने की बातें की लेकिन केंद्र में सरकार बनने के बाद अमित शाह ने इसे जुमला बता दिया।

ललन ने कहा कि इसी तरह वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में अमित शाह ने बिहार में तीन महीने कैंप किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 43 जनसभा की लेकिन बिहार में भाजपा को आई सिर्फ 52 सीटें। यही हश्र 2021 में पश्चिम बंगाल, 2022 में हिमाचल प्रदेश और 2023 में कर्नाटक में अमित शाह की भविष्यवाणी का हुआ। 2024 में भी भाजपा का यही हश्र होगा। ललन सिंह के बोलने के दौरान जब सत्ता पक्ष की ओर से टोकाटाकी हुई तो उन्होंने आक्रामक अंदाज में कहा, बिहार में बारे में क्या एबीसीडी जानते हो.. इस बार के चुनाव में बिहार में 40 लोकसभा सीटें हारोगे।

ललन सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने तीन बार बिहार का दौरा किया। उन्होंने वहां भी सिर्फ गलत बातें बोली। पूर्णिया में एयरपोर्ट बनाने की बात या मुंगेर में मेडिकल, इंजीनियर कॉलेज और हर घर नल जल की बातें हों। उन्होंने सब जगह अपने भाषणों में सिर्फ झूठ बोला और बिहार की जनता उन पर हंसती है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आज ही के दिन 9 अगस्त, 2022 को बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा से अलग होकर महागठबंधन की सरकार बनाई थी। लालू परिवार पर छापेमारी के पीछे मुख्य कारण ही बिहार में बना महागठबंधन है। विपक्षी दलों के एकजुट होने से केंद्र सरकार घबरा गई है। वे लोकसभा के पटल से ऐलान करते हैं कि अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा की हार तय है।

0Shares

छपरा: छपरा शहर के मौना मोहल्ला निवासी सुधाकर भारद्वाज को जदयू श्रम व तकनीकी प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया है.

जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रामचरित प्रसाद ने सुधाकर को बिहार का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है.

प्रदेश महासचिव बनाए जाने के लिए सुधाकर भारद्वाज ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह संगठन के लिए बेहतर कार्य करेंगे और संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है उसे पूरा करने के लिए हमेशा खड़ा रहेंगे.

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारा लक्ष्य है. इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के साथ साथ जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का भी आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं सही तरह से जन जन तक पहुंचे इसपर कार्य करना जरुरी है. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है आने वाले दिनों में हम विकसित बिहार के सपनों को जरूर पूरा करेंगे. प्रदेश महासचिव बनाए जाने के बाद सुधाकर भारद्वाज को खूब बधाइयां मिल रही है.

0Shares

Chhapra: विपक्षी दलों की बैठक बैंगलुरु में मंगलवार को होगी। इस बैठक को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत विपक्षी पार्टियों के नेता बैंगलुरु पहुँच गए हैं। इस बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने इसे ठगबंधन की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार राजनीतिक रूप से खोखले हो गए हैं। अब उनकी राजनीति में कुछ बचा ही नहीं। 

 

देखिए पूरी बातचीत      

0Shares

Chhapra: विगत दिनों में पटना में बिहार सरकार की घुसपैठ नीतियों तथा शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने आदि मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गए विधानसभा मार्च में विपक्षी दलों द्वारा हुए आक्रामक हमले में बी० जे० पी० मंत्री श्री विजय सिंह जी की निर्मम हत्या को लेकर दिनांक 17 जुलाई 2023 को छपरा के रिविलगंज प्रखण्ड पर भारतीय जनता पार्टी रिविलगंज मंडल द्वारा शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।

यह श्रद्धांजलि सभा सह धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय भारती के द्वारा किया गया। इस धरना प्रदर्शन में सभी उपस्थित बी० जे० पी० सदस्यों ने क्रमवार श्री विजय सिंह जी की तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु कामना की। इस प्रदर्शन में उपस्थित सभी समर्थकों के चेहरे पर काफी आक्रोश देखने को मिला।

इस मौके पर डॉ० राहुल राज ने कहा कि अपनी जनता और शिक्षक भाइयों के हक की लड़ाई को लेकर हम सभी भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने पटना में मार्च प्रदर्शन के माध्यम से बिहार सरकार की नीति के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की थी, ताकि बिहार सरकार को अपनी गलतियों का पछतावा हो और बिहार से भ्रष्टाचार सदा के लिए दूर हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार गलती कर रही है तो लोकतंत्र में उसके षड्यंत्री नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना हमारा संविधानिक अधिकार है और हमे हमारा अधिकार मिलना चाहिए तथा हमारी बातों का समाधान अवश्य होना चहिए।

इस प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, राकेश सिंह, विनोद सिंह, सुनील महतो, चंदन कुमार, मुन्ना राम, रामाकांत सोलंकी, अरुण सिंह पूर्व प्राचार्य, योगेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, वीपिन सिंह आदि सैकड़ो बी० जे० पी० समर्थक उपस्थित रहे।।

0Shares

भाजपा नेताओं ने फूंका सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का पुतला, कहा दर्ज हो हत्या का मुकदमा

Chhapra: पटना में भाजपा नेताओं के प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता विजय सिंह की मौत से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आक्रोश मार्च निकालते हुए स्थानीय नगरपालिका चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया.

भाजपा के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाले गए इस आक्रोश मार्च में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के विरोध में नारे लगाए. काली पट्टी बांधकर आक्रोश जताते हुए इन नेताओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद और तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.

सारण जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि गुरुवार को पटना की धरती पर खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर दी गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के इशारे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं, वरीय नेताओं को एक रणनीति के तहत टारगेट करते हुए लाठीचार्ज किया गया.

पुलिस की इस लाठीचार्ज में जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई. उन्होंने इस कायरता पूर्ण रवैए पर सरकार को घेरते हुए कहा कि इतिहास में यह पहली घटना है जब भाजपा के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर घायल किया गया.

उन्होंने कहा कि आंदोलन कई बार हुए लेकिन अभी तक लाठीचार्ज की घटना में पुलिस कमर के नीचे ही लाठियां बरसाती थी लेकिन कल की घटना में घायल भाजपा नेताओं की स्थिति को देखने के उपरांत यह प्रतीत होता है कि यह पूर्व की रणनीति है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया.

वहीं उन्होंने पटना के जिलाधिकारी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जहानाबाद के महामंत्री विजय सिंह लाठीचार्ज में घायल हुए उनके सिर पर चोट लगी थी. आनन-फानन में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा रिक्शा से उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया इसी बीच उनकी मौत हो गई. जिलाधिकारी कह रहे हैं हार्ट अटैक से मौत हुई है.

श्री सिंह ने सरकार के इस कायरता पूर्ण घटना पर विरोध जताते हुए हत्या का मुकदमा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर चलाने बात कही.

0Shares

पटना , 14 जुलाई (हि.स.)। विधानसभा मार्च के दौरान गुरुवार को प्रदर्शन करने वाले भाजपा के 59 नेताओं समेत सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ बिहार पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है।

मार्च में शामिल तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, सांसद सुशील कुमार सिंह, नितिन नवीन, विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडे, सम्राट चौधरी समेत कई बड़े भाजपा नेताओं को अभियुक्त बनाया गया है।

कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर में भाजपा नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर हंगामा किया। सरकारी काम में बाधा डालने के साथ ही पुलिस के साथ मारपीट, हमला और पत्थरबाजी का आरोप भाजपा नेताओं पर लगाया गया है।

शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, 10 लाख नौकरी और भ्रष्टाचार के मामले को लेक भाजपा ने गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला था। जैसे ही भाजपा का मार्च डाक बंगला चौराहा पर पहुंचा पुलिस ने उसे रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरा पुलिस की तरफ से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इसके बाद डाक बंगला चौराहे इलाके में अफरा तफरी मच गई थी।

अब मजिस्ट्रैट के बयान के आधार पर पुलिस ने कोतवाली थाने में 59 भाजपा नेताओं के खिलाफ नामजद और सैकड़ों अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ ही हंगामा, पत्थरबाजी की।

0Shares

– शनिवार को राज्यभर में होगा प्रदर्शन: भाजपा अध्यक्ष

भाजपा ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को ठहराया भाजपा कार्यकर्ता की मौत के जिम्मेदार

पटना, 13 जुलाई (हि.स.)। बिहार विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज से हुई भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद बिहार की राजनीति गरमा गयी है। भाजपा ने पीड़ित परिवार को गोद लेते हुए 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। पुलिस के इस रवैये के खिलाफ भाजपा शुक्रवार को काला दिवस मनाएगी और 15 जुलाई को पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यकर्ता की मौत का जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ठहराया है। सम्राट ने कहा कि मैं सीधा आरोप लगा रहा हूं, आज हमारे कार्यकर्ता की हत्या की गई है। अभी पोस्टमार्टम कहां हुआ है, अभी होगा तब पता चलेगा। भाजपा के कार्यकर्ता की नीतीश कुमार ने हत्या की है। पार्टी इसकी निंदा करती है। जब से ममता दीदी के संरक्षण में आए हैं, तब से ये हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा दिया जायेगा और भाजपा ने शनिवार को धरना देने का भी ऐलान किया है।

सम्राट चौधरी ने भाजपा नेता की मौत के लिए राज्य सरकार को दोषी बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता गुंडाराज भुगत रही है। कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है। आज लोकतंत्र की हत्या हुई है। बिहार में आज जंगल राज दिखने को मिला है। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के कारण हमारे पार्टी के नेता विजय सिंह की हत्या हुई है, पूरे बिहार के हजार कार्यकर्ता घायल हुए हैं। मीना झा को हेड इंजुरी हुई है। जनार्दन सिग्रीवाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि पूरे बिहार में कल यानि शुक्रवार को भाजपा काला दिवस मनाएगी। राज्य भर में पुतला दहन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि राज्यपाल के बिहार आते ही भाजपा के नेता का डेलिगेशन उनसे मिलेगा सदन में भी हम मुद्दे को उठाएंगे।

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जब से ममता बनर्जी बिहार से गई है। तब से बिहार की हालत भी बंगाल के जैसा हो गया है। नीतीश कुमार भी ममता बनर्जी के रास्ते पर चल रहे हैं।

0Shares

पटना, 13 जुलाई (हि.स.)। शांतिपूर्ण ढंग से गुरुवार को विधानसभा का घेराव करने जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर डाक बंगला चौराहे पर बिहार पुलिस के जवानों ने जमकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ भाजपा विधायकों और सांसद को पीटा गया, बल्कि महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस के जवानों ने जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरकर लाठियां बरसाईं उससे सरकार की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, बिहार में शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को खत्म करने, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने आज विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। भाजपा के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर लाठियां बरसाईं। सिग्रीवाल बार-बार कहते रहे कि वे सांसद हैं लेकिन पुलिस उनपर लाठी बरसाती रही।

इस दौरान मार्च में शामिल महिला कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया और महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भाजपा ने आरोप लगाया है कि जिस तरह से उनके विधायक विधानसभा में जनता के सवाल को उठा रहे हैं उससे सरकार घबराहट में आ गई है और इसी का बदला लेने के लिए भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर जान बूझकर लाठीचार्ज किया गया है। लाठीचार्ज की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस के जवान महिलाओं पर लाठियां बरसा रहे हैं।



0Shares

पटना, 10 जुलाई (हि.स.)। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय पहुंचे, जहां वे वन एवं पर्यावरण विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम के साथ तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम महागठबंधन में मचे घमासान के सवाल से बचते नजर आए और कहा कि आप लोग पर तो एके पर्टिया का कब्जे हो गया है..छोड़िए न।

सीएम नीतीश ने कहा कि दो महीने के भीतर पूरे राज्य में चार करोड़ से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हम तो जल्दी चाहते हैं कि 97 प्रतिशत पौधारोपण हो जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में आबादी से हिसाब से पौधारोपण भी होना चाहिए। पहले कहीं पेड़ दिखता था और अब सब जगह दिखता है। अभी और ज्यादा काम हो इसके लिए लगे हुए हैं। हर स्तर पर काम हो रहा है।

इस दौरान जब मीडिया ने महागठबंधन में मचे घमासान पर सीएम से सवाल किया तो वे सवाल से कन्नी काट गए और कहा कि आप लोग पर तो एके पर्टिया का कब्जे हो गया है।छोड़िए न। इसके बाद सीएम विधानसभा के लिए रवाना हो गए।

0Shares

नई दिल्ली, 08 जुलाई (हि.स.)। आगामी विधान सभा और लोक सभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति में दस नए सदस्यों को नियुक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुरेश कश्यप, डॉ संजय जायसवाल, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, अश्विनी शर्मा, बंदी संजय कुमार, सोमावीर राजू, दीपक प्रकाश, किरोड़ी लाल मीणा और डॉ सतीश पुनिया को कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।

इसके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केरल प्रदेश के लिए के. सुभाष कन्नौथ को महासचिव नियुक्त किया है।

0Shares

– मामला काफी तूल पकड़ चुका है, लेकिन दोनों दल कह रहे हैं “ऑल इज वेल”

पटना, 8 जुलाई (हि.स.)। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने राजद के मंत्रियों की औकात नौकरों-जैसी बना दी है। अफसर उनकी बात नहीं सुनते। मोदी ने कहा कि अधिकारियों की ट्रांसफार्मर-पोस्टिंग का अधिकार जदयू के मुख्यमंत्री के हाथ में है, इसलिए नौकरशाही जदयू के मंत्रियों-कार्यकर्ताओं के अलावा किसी को महत्व नहीं देती।

मोदी ने शनिवार को यहां कहा कि जो हालत शिक्षा विभाग की है, वही सभी विभागों की है। राजद कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राजद कोटे के विभाग में ऐसे अफसर बैठा दिये हैं, जो मंत्रियों पर लगाम कस सकें। राजद के विधान पार्षद का यह सुझाव सही है कि नीतीश कुमार को शिक्षा विभाग के अवर प्रधान सचिव को ही अपना सलाहकार बना लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री के विश्वसनीय अफसर राजद के मंत्रियों को परेशान कर रहे हैं और दूसरी तरफ जदयू के मंत्री बयान देकर अफसरों को पोलिटिकल कवर दे रहे हैं। राजद-जदयू के मंत्रियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप से विकास के काम ठप हैं। मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में अब या तो मंत्री चंद्रशेखर रहेंगे या वर्तमान प्रधान सचिव। मामला काफी तूल पकड़ चुका है, लेकिन दोनों दल कह रहे हैं “ऑल इज वेल”।

0Shares