नई दिल्ली, 01 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पर लंबा मंथन किया है। समिति की बैठक में विचार-विमर्श का यह दौर लगभग साढ़े चार घंटे चला। यह बैठक आज (शुक्रवार) तड़के समाप्त हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह एवं राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा की कोशिश है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले सभी 543 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम तय हो जाएं।

इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी शामिल हुए। इनके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी हिस्सा लिया।

0Shares

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा का संकल्प भारत को विकसित आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने को तैयार है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की एक बहुत बड़ी आर्थिक शक्ति समृद्धि राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है। भाजपा का लक्ष्य भारत को समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र बनाने के साथ-साथ भारत को विश्व गुरु बनाना भी है।

महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जहां एक तरफ राष्ट्र मजबूत एवं आर्थिक संपन्न राष्ट्र बना है तो दूसरी तरफ भारत के करोड़ों करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम हुआ है। भाजपा का हर योजनाएं गरीबों एवं देशवासियों को समृद्ध एवं संपन्न बनाने के लिए है।

महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह ने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर भारत बनने कि दिशा में चल पड़ा है। आज पूरा भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विश्वास के साथ खड़ा है। वो इसलिए नरेंद्र मोदी हर बात की गारंटी है जो कहते हैं वह करते हैं।

इस दौरान कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर, मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह, युवा मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी आदि उपस्थित थे। 

0Shares

Chhapra: शहर के जाने माने स्वर्ण आभूषण व्यवसायी चंदन कुमार सोनी को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस आशय का पत्र प्रदेश संयोजक प्रो (डा) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने जारी किया है। 

अपने मनोनय पर चंदन सोनी ने कहा कि उनके द्वारा पार्टी की नीतियों को हमेशा आगे बढ़ाया गया है। केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है। 

उनके मनोनय पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।   चंदन सोनी भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। 

0Shares

पटना, 22 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानसभा में गुरुवार को बजट सत्र के 7वें दिन भी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर सदन के अंदर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। सदन के बाहर वाम दलों ने प्रदर्शन किया। विधायकों ने कहा है कि सदन के अंदर भी ये मुद्दा उठाएंगे। ऐसे में उन्होंने यह मुद्दा सदन के अंदर उठाया और इसी को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

बिहार विधानसभा सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सदन के पटल पर एक सूचना रखते हैं, उसके बाद विधानसभा के स्पीकर ने उन्हें कहा कि क्या सूचना है आप बताएं। चंद्रशेखर ने कहा कि सीएम साहब ने कल ही निर्देश दिया था कि सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षक 15 मिनट पहले पहुंचेंगे, उनके आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनकी सूचना सुन स्पीकर ने कहा कि यह मामला शून्य काल में उठेगा और उसे सुना जाएगा। अभी प्रश्न काल चल रहा है और अभी उसी से संबंधित सवाल लिया जाएगा।

अपनी सूचना पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होते देखा विपक्ष के विधायक वेल में आ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्पीकर ने कहा कि आप लोग अपनी जगह पर जाइए, वेल से कही गई कोई भी बात प्रोसिडिंग का हिस्सा नहीं होती है, यह बात आप भी जानते हैं इसलिए अपनी जगह पर जाइए और शून्य काल के दौरान इस सवाल को उठाइए।

हंगामा बढ़ता देख मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में जो घोषणा की है उसे सरकार सुनिश्चित कराएगी, आप लोग इस बात के लिए निश्चित रहें।

0Shares

नई दिल्ली, 17 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन किया। भारत मंडपम में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में देशभर से आए करीब साढ़े ग्यारह हजार प्रतिनिधियों को जेपी नड्डा जल्द ही संबोधित करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को रेखांकित करती प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राजनाथ सिंह सहित ग्यारह हजार प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। इसमें पंचायत प्रमुखों से लेकर जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं। परिषद की बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इसके साथ लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 के पार के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।

0Shares

पटना, 17 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार दोबारा ‘इंडिया’ गठबंधन में आते हैं, तो देखेंगे। लालू के इस बयान पर सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू के बयान का कोई मतलब नहीं है। हम लोग इधर आ गए हैं और आराम से काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि आपके जाने के बाद इंडिया गठबंधन में कई लोग निकल गए हैं तो उन्होंने कहा कि अब आईएनडीआईए गठबंधन खत्म हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि जातिगत गणना को लेकर राहुल गांधी अपना नाम ले रहे हैं तो सीएम ने कहा कि मीटिंग में जब हम बोलते थे तो कभी कुछ बोलना नहीं था और हम तो शुरू से कह रहे हैं कि जातिगत गणना मेरा किया हुआ है।

इसके आलावा सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के 400 पर वाली गरांटी को लेकर कहा कि इस बार एनडीए पिछले बार से ज्यादा सीट जीतेगी प्रधानमंत्री ने बिल्कुल ठीक कहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने शराबबंदी किया था और अब उनके जाने के बाद हम उनके रास्ते पर चलकर फिर से शराबबंदी कर चुके हैं और कितना अच्छा काम हो रहा है।

0Shares

लखनऊ, 14 फरवरी (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री अपने साथियों के साथ बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा के आगामी चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की 25 करोड़ आबादी को गरीबी से बाहर निकालने का काम विगत 10 वर्षों में हुआ है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की प्रगति, माफिया मुक्ति, गांव, गरीब, किसान की उन्नति संभव हुई है। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता प्रचंड बहुमत से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय कर चुकी है।

भाजपा में शामिल होने के बाद विभाकर ने कहा कि हमें नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जय जवान जय किशान जय विज्ञान और जय अनुसंधान के नारे के साथ जुड़ने का मौका मिला है। हमें नरेन्द्र मोदी और भाजपा को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल पिछले कई सालों से दिशाहीन है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता ब्रज बहादुर, प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

0Shares

Chhapra: आगामी राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव, 2024 के लिए एनडीए उम्मीदवार के रूप में संजय झा, डॉ. भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया।  
इस मौके पर जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जद (यू) सांसद ललन सिंह, भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

0Shares

राम मंदिर तथा जात पात की राजनीति कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा

इसुआपुर : आज की भाजपा सरकार राम मंदिर तथा जात पात की राजनीति कर चुनाव जीतना चाहती है. वर्तमान सांसद ने क्षेत्र में विकास का कोई काम नहीं किया है. यहां तक की 10 वर्षों में वह अपना पहचान भी नहीं बना पाए हैं. तथा विकास के नाम पर उन्होंने क्षेत्र को बर्बाद करके रख दिया है. यह बातें महाराजगंज लोकसभा के राजद के भावी प्रत्याशी रणधीर सिंह ने एक सभा को संबोधित करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि वे प्रभुनाथ सिंह के पुत्र हैं. उन्होंने अपने पिता को विकास कार्य करते हुए देखा है तथा उनसे प्रेरणा ली है.क्षेत्र का विकास कैसे किया जाता है मुझे पता है. मैंने क्षेत्र के लिए विकास की रूपरेखा तैयार की है. अगर आपका आशीर्वाद मिला और मैं चुनाव जीत गया तो महाराजगंज में विकास की गंगा बहेगी. ये बातें प्रखंड के निपानिया पंचायत के टेढ़ा गांव स्थित पंचायत भवन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कही.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने हिसाब से राजनीति करते हैं. विपक्षी नेताओं को ईडी और आईबी से डराकर परेशान करते हैं. लेकिन राजद के सिपाही डरने वाले नहीं हैं. प्रधानमंत्री विपक्षी नेताओं की जांच तो कराते हैं लेकिन पुलवामा हमले की जांच नही करवाते. आज 5 वर्ष बीत गए. इस हमले में हमारे 42 सैनिक शहीद हुए.

उनके परिजन आज भी इंसाफ की आस लगाए बैठे हुए हैं. लेकिन इसकी जांच आज तक नही हो सकी. वहीँ हमारे पार्टी के बुजुर्ग नेता लालू प्रसाद यादव जिनका स्वास्थ्य भी सही नहीं है वैसे आदमी को 10 घंटे तक ईडी के द्वारा प्रताड़ित करवाया. भारत के चारों तरफ चीन ने अपना कब्जा जमा लिया है और हमारे प्रधानमंत्री मंदिर मंदिर घूम रहे हैं.

इसुआपुर की जनता वर्तमान संसद का चेहरा देखने के लिए 10 वर्षों से तरस रही है. लेकिन हमारे सांसद इसुआपुर प्रखंड के मात्र 1 से 2 लोगों को पहचानते हैं जहां आते हैं और जाते हैं. सांसद का काम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना होता है. जो दस बरसों में हुआ ही नहीं. आप लोगों ने मेरे पिताजी का कार्यकाल देखा है तथा उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी देखा है.

मैं उन्हीं का बेटा हूं मैं उनसे चार कदम आगे चलकर आपकी सेवा तथा क्षेत्र का विकास करना चाहता हूं.

इस मौके पर निपानिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पन्नालाल राय ने कहा कि उन्होंने प्रभुनाथ सिंह के कार्यकलापों से प्रेरणा लिया है तथा वे अपने पंचायत में विकास का कार्य कर रहे हैं. हमारे पंचायत की जनता तथा मैं क्षेत्र की विकास के लिए रणधीर सिंह को एक एक वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजई बनवाएंगे. उनके क्षेत्र का एक-एक वोट लालटेन चिन्ह पर लगेगा. मौके पर पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, दिलीप राय, मशरक मंटू सिंह पूर्व प्रचार्य रामबाबू सिंह, सुदर्शन राय, गुड्डू राय, कुंदन राय ,शंभू राय, जगजीत राय, डॉ राजू, संत कुमार राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

0Shares

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में संपन्न हुई।  इस बैठक के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं नेताओं को गांव में प्रवास करना आवश्यक है।

बूथ तक पार्टी को मजबूत करना बूथ को सशक्त बनाना आवश्यक है सभी को रात्रि प्रवास गांव में करना है।  लोगों से मिलना है, उन्होंने बिहार में राजग गठबंधन की सरकार बनने पर कहा कि बिहार की विकास एवं उन्नति के लिए गठबंधन आवश्यक था भाजपा विकास की राजनीति करती है अब डबल इंजन की सरकार बनने से बिहार के विकास को और अधिक गति मिलेगी बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर राजग गठबंधन की प्रत्याशियों की जीत निश्चित है हम पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

भाजपा के मुख्य सचेतक एवं तरैया विधायक जनक सिंह बैठक को संबोधित करते हुए कहा के भाजपा कार्यकर्ता के आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही बिहार से लेकर केंद्र तक सरकार बनती है कार्यकर्ताओं का मान सम्मान एवं हितों का ख्याल भारतीय जनता पार्टी में ही मिलता है।

अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि गठबंधन होने से हम अब सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं के बदौलत बीजेपी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री शत्रुघन भक्त मालाकार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी बृजेश कुमार रमन, राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, किसान मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, वेद प्रकाश उपाध्याय, बंशीधर तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तूफैल अहमद कादरी, लोकसभा संयोजक प्रत्याशी डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह, प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सिंह, प्रदेश संयोजक हेमनारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनु सिंह, गायत्री देवी, सुदामा तिवारी, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, अर्जुन सिंह,राजेश सिंह, कार्यालय मंत्री अर्धदु शेखर , मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह, संजय सिंह, गांव चलो अभियान प्रभारी अजीत सिंह,जिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा शर्मा,ममता मिश्रा, अनूप यादव अनिल यादव शत्रुघ्न चौधरी, राजेश फैशन, वरुण प्रकाश राजा, राकेश कुमार सिंह चरणदास, सहित सभी मंडल अध्यक्ष जिला प्रभारी विस्तारक एवं प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

0Shares

Chhapra: पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है।

भाजपा नेता रामदयाल शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत, राजनीति में शुचिता के प्रणेता, अहर्निश कार्य और सतत प्रयत्न स्वरूप पार्टी को नई ऊंचाई प्रदान करने वाले लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की घोषणा से हम सभी कार्यकर्ताओं में खुशी है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के लिए उन्हें बधाई देता हूँ साथ ही भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ कि उसने अपने वरिष्ठ मार्गदर्शक जो सम्मान व्यक्त किया है वह स्वागत योग्य है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा कि आडवाणी जी का देश के विकास में बड़ा योगदान है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में उन्होंने देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में काफी बेहतर कार्य किया। आडवाणी जी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं।

 

0Shares

पटना, 03 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिये जाने की घोषणा पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने लालकृष्ण आडवाणी से दूरभाष पर बात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया। नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करता हूं।

नीतीश ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी का देश के विकास में बड़ा योगदान है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्होंने देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में काफी बेहतर कार्य किया।

लालकृष्ण आडवाणी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मुझे उनके सानिध्य में काम करने का मौका मिला। लालकृष्ण आडवाणी का स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहा है और उनसे कई चीजें सीखने का भी मौका मिला है।

0Shares