युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.53, सूर्यास्त 05.55, ऋतु – बसंत

माघ शुक्ल पक्ष नवमी, गुरुवार, 10 फरवरी 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन एवं वस्त्र-आभूषणों की खरीदी कर सकते हैं। घर की सजावट में विशेष ध्यान देंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की भी अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। हालांकि, कार्यों में सफलता मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर परिजनों से तकरार की संभावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अनिर्णय की स्थिति रहेगी। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और गृहस्थ जीवन में परेशानियों का निराकरण होगा। साथ ही संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों का भी रास्ता निकलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी। कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। धार्मिक और आध्यामित गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढक़र भाग लेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपके व्यवहार के किसी को ठेस न पहुंचे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक विचारों से बचना होगा। अधिक धन व्यय की संभावना रहेगी।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे। धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में धन-व्यय की अधिकता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य साथी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छायी रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी, जो कि लाभदायक रहेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिस पर कंट्रोल करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक धन व्यय होगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी और आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकता हैं। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा। कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आपकी कार्यपद्धति से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार विस्तार को लेकर नई योजनाएं अमल में आएंगी, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। आकस्मिक प्रवास की संभावना रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा। नकारात्मक विचारों से मन में हताशा का भाव आ सकता है। अनैतिक कार्यों से बचना होगा। मध्याह्न के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मित्रों-परिवार के साथ दिन आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन में बीतेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होने से आर्थिक कष्ट दूर होंगे। बाहरी खान-पान से बचें। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है।

0Shares

लोहे का स्वाद लोहार से मत पूछो/ घोड़े से पूछो, जिसके मुंह में लगाम हैः आजादी के बाद की व्यवस्था से मोहभंग, सपनों के बिखराव और इससे उपजे आक्रोश को कवि सुदामा पांडे ‘धूमिल’ ने एक सशक्त चेहरा देकर प्रतिरोध की आवाज को अमर कर दिया। प्रतिरोध के प्रतिनिधि स्वर की जब कभी जरूरत पड़ेगी, धूमिल की पंक्तियां बरबस याद आएंगी- ‘एक आदमी रोटी बेलता है/ एक आदमी रोटी खाता है/ एक तीसरा आदमी भी है जो न रोटी बेलता है, न रोटी खाता है/ वह सिर्फ रोटी से खेलता है।’

10 फरवरी 1975 को ब्रेन ट्यूमर की वजह से महज 38 साल की अल्पायु में अपने दौर का सबसे प्रखर चेतना संपन्न कवि का निधन हो गया। सुदामा पांडे धूमिल का जन्म 09 नवंबर 1936 को वाराणसी के पास खेवली गांव में हुआ था।

धूमिल अकविता आंदोलन के प्रमुख कवियों में एक हैं। उन्होंने अपने दौर में ऐसी काव्य भाषा गढ़ी, जिसने कविता में रूमानियत और अतिशय कल्पनाशीलता को लगभग बेमानी बना दिया। धूमिल ने कविताओं के प्रचलित व्याकरण को बदलकर रख दिया।

उनकी कविताएं उस व्यवस्था को आईना दिखाती है, जिसके लिए आम आदमी बेमानी है। दरअसल, उनकी कविता किसी कवि की कम, समाज की चिंता करने वाले व्यक्ति की अभिव्यक्ति कहीं ज्यादा है। इसलिए तो धूमिल ने कहा- ‘कविता की पहली शर्त आदमी होना है।’

60 के दशक के अत्यंत महत्वपूर्ण कवि धूमिल के तीन काव्य संग्रह हैं- संसद से सड़क तक, कल सुनना मुझे और सुदामा पांडेय का प्रजातंत्र। धूमिल के जीवित रहते उनका केवल एक कविता संग्रह प्रकाशित हुआ- संसद से सड़क तक। धूमिल को 1979 में मरणोपरांत ‘कल सुनना मुझे’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया।

अन्य अहम घटनाएं:

1818: अंग्रेजों और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और अंतिम युद्ध लड़ा गया।

1846: जांबाज सिख लड़ाकों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं का युद्ध शुरू हुआ।

1921: महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।

1952: आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव का आधा से अधिक का परिणाम आया, जिसमें कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार किया।

1995: सुप्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर खां शानी का निधन।

2009: ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न प्रदान किया गया।

0Shares

ऐसा कर्मयोगी जिसने नारायण मानकर नर की सेवा कीः कुष्ठ रोगियों के मसीहा बाबा आमटे ने सारा जीवन उस तबके लिए समर्पित कर दिया, जिसे अछूत मानकर आम इंसानों की आबादी से बाहर बसने के लिए मजबूर किया जाता था।

बेहद संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाले बाबा आमटे ने ऐश-ओ-आराम का रास्ता छोड़ सारा जीवन, कुष्ठ रोगियों की जिंदगी संवारने में लगा दी। देश-विदेश के कई पुरस्कारों से सम्मानित बाबा आमटे का महाराष्ट्र के आनंद वन में 9 फरवरी 2008 को 94 साल की उम्र में निधन हो गया।

24 दिसंबर 1914 में महाराष्ट्र के वर्धा के निकट एक जागीरदार परिवार में पैदा हुए मुरलीधर देवीदास आमटे को उनके माता-पिता प्यार से बाबा ही पुकारते थे। आगे चलकर उन्होंने दीन-दुखियों की सेवा में जीवन समर्पित कर अपने नाम की सार्थकता सिद्ध की।

शुरुआत में अधिवक्ता के रूप में बेहद सफल रहे बाबा आमटे, भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गांधी से बेहद प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय हुए और कई बार जेल गए। लेकिन उनके जीवन की धारा तब पूरी तरह बदल गयी, जब उन्होंने कुष्ठ रोगियों का जीवन करीब से देखा।

बीमारी और सामाजिक उपेक्षा, कुष्ठ रोगियों को समान रूप से तोड़ रही थी। अंधकारमय भविष्य के बीच कुष्ठ रोगियों का जीवन, किसी कैदखाने से भी बदतर था।

इसे देख बाबा आमटे ने अधिवक्ता का चोगा उतारकर हमेशा के लिए कुष्ठ रोगियों के कल्याण में जुट गए। इस काम में बाबा आमटे की धर्मपत्नी साधना गुलशास्त्री ने बराबर का योगदान दिया जो कुष्ठ रोगियों के बीच ताई के रूप में लोकप्रिय थीं।

बाबा आमटे ने महाराष्ट्र के वरोडा में एक आश्रम की स्थापना की जिसका नाम रखा- आनंद वन। इस आश्रम में कुष्ठ रोगियों की निःशुल्क सेवा शुरू की। आज 180 हेक्टेयर में फैले इस आश्रम में अपनी जरूरत की तमाम चीजों का उत्पादन हो रहा है। आगे चलकर उन्होंने कुष्ठ रोगियों के लिए सोमनाथ, अशोक वन जैसे कई दूसरे सेवा संस्थान खोले। भीख मांगने वाले कुष्ठ रोगियों को बाबा आमटे ने ऐसी नैतिक ताकत दी, जिससे वे समाज में सिर उठाकर जी सकें।

बाबा आमटे ने राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए 1985 में कश्मीर से कन्याकुमारी तक और 1988 में असम से गुजरात तक दो बार भारत जोड़ो कार्यक्रम शुरू किया। 1971 में पद्मश्री सम्मान पाने वाले बाबा आमटे को मैगसेसे सहित दुनिया भर के कई दूसरे जाने-माने सम्मान मिले।

अन्य अहम घटनाएंः

1760ः मराठा सेनापति दत्ताजी शिंदे का निधन।

1899ः क्रांतिकारी बालकृष्ण चापेकर को यरवदा जेल में फांसी।

1916ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दरबारा सिंह का जन्म।

1935ः हिंदी के शीर्ष आलोचकों में शामिल परमानंद श्रीवास्तव का जन्म।

1970ः हिंदी कवि कुमार विश्वास का जन्म।

1984ः भरतनाट्यम की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन।

2006ः जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन।

2020ः सुप्रसिद्ध उपन्यासकार और नाटककार गिरिराज किशोर का निधन।

2020ः जनसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष पी. परमेश्वरन का निधन।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.53, सूर्यास्त 05.55, ऋतु – बसंत

माघ शुक्ल पक्ष षष्ठी, सोमवार, 07 फरवरी 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आसानी से सफल होंगे, जिससे धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिससे शारीरिक-मानसिक रूप से आनंद का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिन मनोरंजन में बीतेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। सेहत को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता है। यात्रा पर जाने से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहने से मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। जिद्दी वाला रवैया छोडऩा होगा, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें और नये काम की शुरुआत करने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संबंधित बीमारियों से सावधान रहें। यात्रा को टालें।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। गृहों की स्थिति आपके अनुकूल बनने से आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ घनिष्टता बढ़ेगी। जमान-मकान की खरीदी और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिजनों और सहयोगियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय में भी यश की प्राप्ति होगी। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सराहना करेंगे। व्यवसाय को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्य सफल होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़े। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन से निकालना होगा, वरना परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। अनापेक्षिक धन-व्यय होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में विघ्न आ सकता है।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान और वाणी पर संयम रखें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। परिजनों-मित्रों के साथ पर्यटन की भी संभावना है। अनावश्यक धन-व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

0Shares

Gorakhpur:  पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर स्थित छपरा-गाजीपुर रेल खंड के फेफना-करीमुद्दीनपुर स्टेशन के मध्य दोहरीकरण कार्य के सम्बन्ध में चितबड़ागांव स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के लिये प्री- नॉन इंटरलॉक एवं नॉन-इन्टरलॉक कार्य के लिये 08 से 11 फरवरी, 2022 तक गाड़ियों का नियंत्रण, मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।

गाड़ियों का नियंत्रण

– 04056 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया क्लोन विशेष गाड़ी वाराणसी मंडल पर 10 फरवरी, 2022 को 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
– 05135 छपरा-औंड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी वाराणसी मंडल पर 10 फरवरी, 2022 को 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

मार्ग परिवर्तन

– लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 07 एवं 08 फरवरी, 2022 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
– रक्सौल से 09 फरवरी, 2022 को चलने वाली 14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
– छपरा से 10 फरवरी, 2022 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
– दरभंगा से 11 फरवरी, 2022 को चलने वाली 11062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।

रि-शिड्यूलिंग

– 05170 वाराणसी सिटी-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 11 फरवरी, 2022 को पुनर्निधारित कर वाराणसी सिटी स्टेषन से 60 मिनट विलम्ब से चलायी जायेगी।

0Shares

मिले सुर मेरा तुम्हाराः साल 1985 में दूरदर्शन के आभामंडल से चमत्कृत दर्शकों ने दो वीडियो कैप्सूल को बहुत पसंद किया- ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ और ‘बजे सरगम हर तरफ से गूंजे बनकर देशराग।’ इस वीडियो में उस दौर के तमाम सितारे और जाने-माने कलाकार दिखायी देते हैं लेकिन इनके बीच वीडियो की शुरुआत जिस जादुई आवाज के साथ होती थी, उसने सभी को मुग्ध कर दिया।

सांसों पर गजब के नियंत्रण और वर्षों की साधना से सुरों को जैसे सिद्ध कर दिया गया हो, पंडित भीमसेन जोशी की गुरु गंभीर आवाज का सम्मोहन देश के हर हिस्से में देखा गया।

उनके चाहने वालों में वैसे लोगों की बड़ी संख्या थी जो सुर और साधक, दोनों से तकरीबन अनजान थे। पंडित भीमसेन जोशी मानते थे कि गायन श्रोताओं के लिए ही होना चाहिये, वे अपने समकालीन कुमार गंधर्व की इस राय से सहमत नहीं थे कि गायन स्वांत: सुखाय है।

किराना घराने के प्रख्यात गायक और भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का जन्म 4 फरवरी 1922 को कर्नाटक के गडक शहर में हुआ। उनके पिता का नाम गुरुराज जोशी था जो कन्नड़, संस्कृत और अंग्रेजी के विद्वान थे। किशोरावस्था में भीमसेन जोशी, किराना घराने के संस्थापक उस्ताद अब्दुल करीम खान की ठुमरी ‘पिया बिन नहीं आवत है चैन’ से ऐसे प्रभावित हुए कि उनके जीवन की धारा ही बदल गयी।

1933 में 11 साल की उम्र में गुरु की तलाश में उन्होंने घर छोड़ दिया। इसी तलाश में वे बीजापुर, ग्वालियर, पुणे, दिल्ली, पंजाब, कलकत्ता, लखनऊ और रामपुर तक की यात्रा की। 1936 में वे धारवाड़ पहुंचे जहां किराना घराने के उस्ताद सवाई गंधर्व ने उन्हें शिष्य बनाया। 1943 में मुंबई गए और 22 साल की उम्र में उनका पहला अलबम लोगों के सामने आया।

ख़्याल गायकी और भजन के लिए मशहूर भीमसेन जोशी ने आगे चलकर किराने घराने की समृद्ध परंपरा को और भी आगे बढ़ाया। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी गाया है जिसमें मुख्य रूप से 1956 में आई बसंत बहार, 1958 में आई तानसेन, 1973 में आई बीरबल माई ब्रदर और 1985 में आई फिल्म अनकही प्रमुख हैं। 1972 में पद्मश्री से सम्मानित पंडित भीमसेन जोशी का 25 जनवरी 2011 को निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएं:

1938: कथक के महान साधक भारत रत्न पंडित बिरजू महाराज का जन्म।

1948: सिलोन (श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1974: महान भौतिकी शास्त्री सत्येंद्र नाथ बोस का निधन।

2004: दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क फेसबुक लॉन्च किया गया।

0Shares

जिस नेता ने जिंदगी के साथ और जिंदगी के बाद भी इतिहास रचाः 03 फरवरी 1969 को तमिलनाडु के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और राज्य के मुख्यमंत्री कांजीवरम नटराजन अन्नादुरै यानी सीएन अन्नादुरै का 60 वर्ष की उम्र में कैंसर की वजह से निधन हो गया। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया, क्योंकि उनकी शवयात्रा में एक अनुमान के मुताबिक करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया था।

अपने राजनीतिक जीवन में अन्नादुरै ने कई ऐसे काम किये जिसकी वजह से उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा। मृत्यु से महज 20 दिनों पहले अन्नादुरै, मद्रास राज्य का नाम बदलवाकर तमिलनाडु करने में सफल रहे। मद्रास राज्य का नाम तमिलनाडु किये जाने का प्रस्ताव विधानसभा से पास करवाकर केंद्र के पास भेज दिया। केंद्र सरकार से मंजूरी के बाद 14 जनवरी 1969 को राज्य का नाम वैधानिक रूप से तमिलनाडु चलन में आ गया।

अन्नादुरै कांचीपुरम के एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते थे, जिन्होंने शुरुआत में अंग्रेजी के लेक्चरर के तौर पर काम किया और फिल्मों की पटकथा और नाटक लिखे। वे पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने 40 के दशक से ही द्रविड़नाडु की मांग शुरू की। अन्नादुरै को हिंदी विरोध के लिए जाना जाता है। उन्हें दक्षिण भारत की राजनीति में पहली बार फिल्मी सितारों का कॉकटेल परोसने के लिए भी जाना जाता है। साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाली कांग्रेस को उखाड़कर उन्होंने क्षेत्रीय दलों के प्रभुत्व वाला राज्य बना दिया।

पेरियार के शिष्य रहे अन्नादुरै का राष्ट्रीय एकता को लेकर जब उनसे मतभेद हुए तो 1949 में अपनी राह बदलकर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नामक दल खड़ा कर दिया। दरअसल, अन्नादुरै इस पक्ष में थे कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में हिस्सा लेकर उसी ढांचे में अपने राज्य के हित के सवाल उठाए जाएं, किसी दूसरे तरीके से नहीं।

आगे चलकर अन्नादुरै ने चुनावी राजनीति में कीर्तिमान रच दिया, इसकी चर्चा से पहले हिंदी विरोध से जुड़ा एक किस्सा। 1962 में अन्नादुरै मद्रास राज्य से राज्यसभा पहुंचे, जहां बलरामपुर लोकसभा सीट से हार के बाद अटल बिहारी वाजपेयी भी पहुंचे थे। राज्यसभा में इन दोनों नेताओं के बीच हिंदी को राजभाषा बनाने के सवाल पर अक्सर तकरार हो जाया करती थी। एक हिंदी का जितना घनघोर विरोधी, दूसरा उतना ही प्रचंड समर्थक।

हालांकि एक समय बाद दोनों के बीच समझ ऐसी विकसित हुई कि दोनों नेता आपस में दोस्त बन गए। हिंदी पर पकड़ के लिए अन्नादुरै कभी वाजपेयी की तारीफ करने लगे तो वाजपेयी भी जब-तब तमिल साहित्य के बारे में जानने के लिए अन्नादुरै के आवास पर पहुंच जाया करते थे।

दिल्ली की साझा संस्कृति की आबोहवा में अन्नादुरै का हिंदी विरोध कम हो गया। यहां तक कि कभी द्रविड़नाडु की वकालत करने वाले अन्नादुरै ने राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी कटिबद्धता तब दिखायी जब 1962 में चीन युद्ध के समय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलायी। इसमें वाजपेयी और अन्नादुरै साथ-साथ पहुंचे। मीटिंग में अन्नादुरै की बोलने की जब बारी आई तो उन्होंने देश की मजबूत एकता-अखंडता और इसके लिए सरकार के हरेक कदम पर साथ का वायदा कर सबका दिल जीत लिया।

1967 में अन्नादुरै ने तमिल राजनीति का मुहावरा बदलकर रख दिया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में मद्रास में कामराज सहित पूरी कांग्रेस पार्टी को ऐसी पटखनी दी, जिससे कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो गया। इस चुनाव से पहले तक कांग्रेस के दबदबे वाले राज्य में डीएमके जैसी महज पंद्रह साल पुरानी पार्टी ने 234 में से 138 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा कर लिया। अन्नादुरै राज्य के मुख्यमंत्री बन गए।

अन्य अहम घटनाएंः

1509ः दीप में युद्ध की शुरुआत।

1815ः पनीर बनाने का पहला कारखाना स्वीटजरलैंड में खोला गया।

1916ः बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की विधिवत शुरुआत।

1925ः बंबई और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।

1938ः जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म।

1963ः रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का जन्म।

0Shares

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.53, सूर्यास्त 05.55, ऋतु – शीत

माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, बुधवार, 02 फरवरी 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। व्यवसाय में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आसानी से होंगे, जिससे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने कार्यों की वजह से पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे शिथिलता एवं मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों के समाचार मिलने से आनंद दोगुना हो जाएगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी। पैसों के लेन-देन से बचें और निवेश का निर्णय बुजुर्गों की सलाह लेकर ही करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना रहेगी। नये कार्यों की शुरुआत न करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा, लेकिन अनावश्यक धन-व्यय भी अधिक रहेगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायियों को अच्छा मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धन का आगमन हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में धनलाभ की स्थिति की रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं, लेकिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें। कुछ शुभ समाचार भी मिल सकते हैं।

कन्या राशि :- विद्यार्थी, कलाकार और खिलाडिय़ों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय भी अच्छा चलेगा, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ भी हो सकता है, जिससे मनोबल भी बढ़ेगा, लेकिन किसी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेने की वजह से दुविधा का अनुभव होगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की रूचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में काल्पनिक विचार आएंगे, जिससे सृजनात्मक शक्ति को उचित दिशा मिल जाएगी, लेकिन व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने से चिंता बढ़ सकती है। परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। सेहत थोड़ी नरम हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसाकि क्षेत्र में छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाइयों के बीच प्रेम बढ़ेगा और परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों-परिजने के साथ प्रवास पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और महत्वपूर्ण कार्यों में सफल होंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा, लेकिन व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा रहेगी। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद की स्थिति को टाल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। निवेश हानिकारक हो सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे, अन्यथा कलह हो सकती है। मनोरंजन में धन का व्यय होगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। परिजनों-मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का कार्यक्रम बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बना सकते हैं। नये कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिल सकता है। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा और आनंददायी प्रवास होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

0Shares

0Shares

मंगलवार का राशिफल
युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943
सूर्योदय 06.53, सूर्यास्त 05.55, ऋतु – शीत

माघ कृष्ण पक्ष अमावस्या, मंगलवार, 01 फरवरी 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में धन प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार के किसी उत्सव में खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए समझदारी का परिचय देते हुए परिवार समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर भरोसा न करें। अपनी मेहनत पर विश्वास करें और आगे बढ़ते रहें। अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। जीमन-जायदाद के सौदे करने से पहले बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। किसी नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मित्रों से संबंध काफी अच्छे रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आय के स्रोतों में वृद्धि में होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास कार्यों में सफलता दिलाएगा। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ होगा। शेयर-सट्टे से दूर रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अंदर एक नई ऊर्जा आएगी। सेहत का लेकर सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम से अच्छा फल मिल सकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपनी योग्यता और क्षमताओं का भरपूर लाभ उठायेंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे, जिससे क्रोध की अधिकता रहेगी। बिना सोचे किसी कार्य की शुरुआत न करें, अन्यथा नुकसान की संभावना रहेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।

कन्या राशि :- आज का दिन आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। आय के स्रोत बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पुराने मित्रों से सुखद मिलन होगा। संतान के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार के साथ कुछ अच्छे पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य भी आपके अनुकूल रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। सहयोगी कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए संभलकर रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता और भागदौड़ की स्थिति रहने से मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना किसी से विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्य समय पर पूरे होंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। लेन-देन में सावधानी बरतें। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन दोस्तों से अनबन हो सकती है। परिवारजनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। संवेदनशील मामलों में संभलकर चलने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों की सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापारिक यात्रा के योग रहेंगे, जो लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना होगा। वाहन या किसी तरह की संपत्ति भी खरीदने में रुचि ले सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी में स्थान बदल सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों और कड़ी मेहनत से कार्यों में सफल होंगे, जिससे मनोबल बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। मित्रों से मुलाकात प्रसन्नता देगी। आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा संघर्षमय रह सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा निकल सकते हैं।


कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। काम की अधिकता से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। घर की सजावट के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधे में लाभ की स्थिति रहेगी। किसी नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाहन या किसी तरह की संपत्ति भी खरीदने के योग बन रहे हैं। घरेलू जीवन में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए संयम रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

0Shares

पलभर में खत्म हो गया था सपनों का सफरः ‘मैं अंतरिक्ष के लिए ही बनी हूं। हर पल अंतरिक्ष के लिए ही बिताया है, इसी के लिए मरूंगी।’- भारतीय मूल की पहली अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला ने अपने कहे के मुताबिक अंतरिक्ष की उड़ान में अपना जीवन होम कर दिया।

01 फरवरी 2003 का दिन इतिहास के काले पन्नों में दर्ज हो गया, जब अमेरिका का अंतरिक्ष शटल कोलंबिया, अपना अंतरिक्ष मिशन खत्म कर धरती पर वापसी के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पलक झपकते स्पेस शिप मलबे के रूप में फिजाओं में फैल गया। इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गयी। जिसमें शामिल थीं- भारत की बेटी कल्पना चावला।

हरियाणा के करनाल में 1 जुलाई 1961 में पैदा हुईं कल्पना चावला की शुरुआती पढ़ाई करनाल में हुई। वे पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली पहली छात्रा थीं। 1984 में टेक्सास युनिवर्सिटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली और 1986 में मास्टर डिग्री और फिर पीएचडी की।

वे 1991 में नासा से जुड़ीं और 1997 में अंतरिक्ष जाने के लिए नासा के स्पेशल शटल प्रोग्राम के लिए चुनी गईं। 19 नवंबर 1997 में कोलंबिया स्पेस शटल के जरिये कल्पना चावला का पहला अंतरिक्ष मिशन शुरू हुआ। उस समय 35 वर्षीय कल्पना ने अपने पहले अंतरिक्ष मिशन पर 65 लाख मील से अधिक की दूरी तय की और अंतरिक्ष में 376 घंटे (15 दिन व 16 घंटे) बिताए। उनकी यह अंतरिक्ष यात्रा सफल रही।

16 जनवरी 2003 को कल्पना का दूसरा अंतरिक्ष मिशन शुरू हुआ जो आखिरी सफर साबित हुआ। वापसी के क्रम में स्पेस शिप दुर्घटनाग्रस्त हो गया और कल्पना सहित उसमें सवार सभी अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गयी।

अन्य अहम घटनाएं:

1855: ईस्ट इंडिया रेलवे का औपचारिक उद्घाटन।
1881: दिल्ली में सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना।
1884: डाक बीमा योजना की शुरुआत।
1884: ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के 10 खंडों में से पहला खंड लंदन में प्रकाशित।
1914: अभिनेता अवतार किशन हंगल का जन्म।
1930: द टाइम्स ने पहली बार क्रॉस वर्ड पजल का प्रकाशन किया।
1977: भारतीय नौसेना तटरक्षक बल का गठन।

0Shares

Chhapra: जिलाधीकारी ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने जिले के सभी केन्द्राधीक्षकों की बैठक बुलाकर परीक्षा समिति द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु उन्हें अपने स्तर से निर्देश देंगे। वे केन्द्राधीक्षकों को समिति द्वारा निर्धारित डाटायुक्त / डाटारहित उत्तरपुस्तिका के संदर्भ में दिए गए निर्देशों से अवगत करा देंगे। वे केन्द्राधीक्षकों को यह भी निर्देश देंगे कि उनके केन्द्र पर उड़नदस्ता एवं निरीक्षी पदाधिकारी के जाने पर मुख्य द्वार को तुरंत खुलवा दें जिससे कि केन्द्र का अविलंब निरीक्षण किया जा सके। वे केन्द्राधीक्षकों को निर्देशित कर यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के पत्रांक BSEB (SS)/ KEN/59/2022 दिनांक 20.01.2022 द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सुदृद्ध व्यवस्थामूलक कार्रवाई से संबंधित दिए गये निदेश का अनुपालन करते हुए सभी परीक्षा केन्द्र के परीक्षा कक्ष / हॉल में प्रत्येक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी ही आपसी सामाजिक दूरी के अनुसार (संलग्न डायग्राम के अनुसार) बैठाये गये हैं। ऐसी व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाय।

 

कोविड- 19 से संबंधित निर्देश

1. भारत सरकार बिहार सरकार के गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

मंत्रालय / गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी कोविड 19 से संबंधित दिशा-निर्देशों SOP (Standard Operating Procedure) का पालन परीक्षार्थियों सहित परीक्षा कार्य में संलग्न पदाधिकारियों / शिक्षकेत्तर / गैर शिक्षकेत्तर कर्मियों को करना अनिवार्य होगा। 2. कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक है कि परीक्षार्थी मास्क लगाकर तथा हाथ को रोनेटाइज कर ही परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हों। इस महामारी से बचाव हेतु परीक्षार्थी को अपने साथ लाये हुए स्वच्छ पानी को ही पीने के लिए प्रयोग करेंगे।

3. प्रवेश पत्र पर अंकित समयावधि में ही परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति दी जायेगी तथा हर हाल में सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। परीक्षार्थियों को पंक्तिबद्ध कराकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कराया जायेगा।

4. परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने तथा निकलते समय सामाजिक दूरी का पालन करना

आवश्यक है।

5. परीक्षा केन्द्र पर प्रत्येक दिन प्रत्येक पाली की परीक्षा प्रारंभ होने से पहले परीक्षा

केन्द्र को सैनिटाईज करने तथा परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय

दोनों हाथ को सैनिटाईज कराने की व्यवस्था की जायेगी।

6. परीक्षा केन्द्र पर अनावश्यक भीड़ लगाने एवं यत्र-तत्र थूकने एवं गंदगी फैलाने

की मनाही होगी।

7. खाँसते एवं छींकत समय मुँह पर रूमाल रखने हेतु निर्देशित किया जायेगा। 8. परीक्षा में संलग्न सभी पदाधिकारी, शिक्षकेत्तर / गैर शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं परीक्षार्थियों के लिए पूरी परीक्षा अवधि में मास्क / फेस कवर का प्रयोग करना

अनिवार्य होगा। 9. परीक्षा केन्द्र पर आवासित परीक्षार्थियों की संख्या का 05 प्रतिशत मास्क सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाय ताकि वैसे परीक्षार्थी जो गास्क पहनकर उपस्थित नहीं

हुए हों को मास्क उपलब्ध कराई जा सके। 10. परीक्षा केन्द्र पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

11. परीक्षा संचालन के कम में यदि किसी परीक्षार्थी का तापमान सामान्य से अधिक

पाया जाता है, अथवा परीक्षार्थी को गंभीर खाँसी / जुकाम है. तो वैसी स्थिति में

उरा परीक्षार्थी के लिए परीक्षा देने हेतु पृथक व्यवस्था की जाय।

12. परीक्षा अवधि में किसी परीक्षार्थी के बीमार होने पर अथवा कोविड लक्षण पाये

जाने पर उसे तत्काल आइसोलेट किया जाय तथा चिकित्सक को बुलाकर परामर्श प्राप्त किया जाय लक्षण बिगड़ने पर उसे अस्पताल में ले जाया जाय।

13. दिव्यांग परीक्षार्थियों के साथ आने वाले लेखक (Scribe) के लिए भी मारक / फेस कवर का प्रयोग अनिवार्य है।

0Shares